मंत्री रामनिवास रावत को मिला वन एवं पर्यावरण मंत्रालय

Shreya Nakade | Jul 21, 2024, 14:37 IST
Share
रामनिवास रावत विभाग
रामनिवास रावत विभाग

मध्‍य प्रदेश कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्री रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अभी यह मंत्रालय नागर सिंह चौहान के पास था...

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रामनिवास रावत ( Ramniwas Rawat ) को आखिरकार विभाग की जिम्मेदारी मिल गई। रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया है। अभी यह जिम्मेदारी नागर सिंह चौहान के पास थी। अब नगर सिंह चौहान के पास सिर्फ अनुसूचित जाति एवं कल्याण विभाग बचा है।

दिल्ली से मिली थी हरी झंडी

रामनिवास रावत के मंत्री बनने के बाद उनको कोई पोर्टफोलियो यानी विभाग की जिम्मेदारी नहीं मिलने पर तमाम तरह की राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। इसी बीच छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में विधानसभा का उपचुनाव होने से भी सरकार वहां व्यस्त थी।

इसके साथ ही अमरवाड़ा के बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं थीं। हालांकि आचार संहिता लगने के कारण यह संभव नहीं हो सका। चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे, जहां से हरी झंडी मिलने के बाद आज रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

c0e84aae-aef
c0e84aae-aef

1d05ccbd-c71
1d05ccbd-c71

ये खबर भी पढ़िए...

BJP-RSS की बैठक, अरुण बोले- भाजपाई बने कांग्रेसियों को सिखाएं पार्टी के रंग- ढंग

8 जुलाई को ली थी मंत्री पद की शपथ

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए विधायक रामनिवास रावत ने 8 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली थी। रामनिवास रावत श्योपुर की विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

बता दें कि छोटी सी गफलत की वजह से रावत के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। वह एक ही दिन में दो बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले मध्य प्रदेश के पहले व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल छोटी सी गलती के कारण उन्होंने पहले राज्य मंत्री की शपथ ले ली थी, लेकिन तत्काल मामला समझ में आने के बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

ये खबर भी पढ़िए...

नया सत्र शुरू होने के बाद भी खाली पड़ी मप्र के सरकारी स्कूलों की क्लासेस

मध्य प्रदेश कैबिनेट की सूचि-

42dc9f87-bce
42dc9f87-bce

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कैबिनेट
  • रामनिवास रावत
  • नागर सिंह चौहान
  • पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
  • वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल