Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 19, 2025, 22:27 IST
Share
thesootr
thesootr-top-news Photograph: (thesootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़ें दिन की टॉप खबरें। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच की सीढ़ियां टूटीं, बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री अशोक नगर के करीला मेला में पहुंचे थे, इस दौरान एक हादसा होते-होते बचा। जब सीएम मंच की सीढ़ियों से गुजर रहे थे, तब वह अचानक टूट गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत की पुष्टि, शव बरामद

शिवपुरी के माता टीला डैम में मंगलवार को हुए नाव पलटने के बाद लापता हुए 7 लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा चलाए गए 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक बच्ची समेत सभी 7 लोगों के शव डैम से निकाल लिए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

युवती की आत्महत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने रेप के आरोपी के घर में लगाई आग

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में युवती की आत्महत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए। घटना के बाद कुरवाई के उमरछा गांव में गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इसमें हिंसक भीड़ ने कई वाहनों को भी आगा के हवाले कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अलर्ट! 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी इन मोबाइल नंबरों की बैंकिंग और UPI सेवा, जानें वजह

यदि आप बैंकिंग सेवाएं उपयोग करते हैं या Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। 1 अप्रैल से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो आपके बैंकिंग और UPI सेवाओं को प्रभावित कर सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने की फाइल करें पेश, वरना कुलगुरु और काउंसिल अध्यक्ष को पेश होने के आदेश

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता से जुड़े एक बड़े घोटाले में हाईकोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल की डिवीजनल बेंच ने स्पष्ट कर दिया है कि अगली सुनवाई तक इस मामले से जुड़ी जरूरी फाइलें पेश करें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कोर्ट का आदेश, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें...

मध्य प्रदेश के सतना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की कानूनी परेशानियां बढ़ गई हैं। जबलपुर स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला 1 लाख 25 हजार रुपए के चेक बाउंस से संबंधित है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


MP Super 100 Yojana : हर एग्जाम की मिलेगी मुफ्त कोचिंग, इस योजना में करें आवेदन

मध्य प्रदेश की सुपर 100 योजना छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों के 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को JEE, NEET, और CA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रेन में सुविधा: बुजुर्गों, 45 साल से ऊपर की महिलाओं और दिव्यांगों को मिलेगा लोअर बर्थ में आरक्षण

रेलवे ने यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजन के लिए लोअर बर्थ (निचली बर्थ) का आरक्षण विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कवि व कथाकार कुमार विश्वास की कमर्शियल रामकथा मनोरंजन टैक्स से ऐसे बची

कवि और कथाकार कुमार विश्वास इंदौर में दो दिनों तक रामकथा करके बिना टैक्स दिए चले गए। वहीं दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह पर टैक्स की भारी मार पड़ गई..! ये तीनों ही इवेंट कमर्शियल थे। सभी के टिकट बिके। स्पॉन्सरशिप भी जमकर मिली थी फिर ये कैसे हुआ कि विश्वास भैया टैक्स की मार से बच गए? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नागपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड फहीम गिरफ्तार : 17 मार्च को सांप्रदायिक हिंसा

17 मार्च 2025 को नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़की। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रमुख आरोपी फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया। यह हिंसा मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा किए गए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, 17 घंटे का धड़कनें बढ़ाने वाला सफर

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ( Sunita Williams) और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों को गौतम की कोचिंग से उठा गंभीर सवाल

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का माहौल बन रहा है। यहां के युवाओं को भी उम्मीद जगी है कि वे भी आगे बढ़कर टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। खासतौर पर तब जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहली बार छत्तीसगढ़ में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देने जा रहे हैं, लेकिन इस कोचिंग की फीस साढ़े 12 हजार रुपए होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ढाई महीने पहले रिटायर्ड इंजीनियर को भ्रष्टाचार केस में 5 साल की जेल

भ्रष्टाचार के केस में पिछले साल दिसंबर में रिटायर हुए कार्यपालन अभियंता (एसई) मनोज ठाकुर को 5 साल की सजा सुनाई गई है। एसीबी कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद उनके खिलाफ फैसला सुनाते हुए एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शंभू बॉर्डर से हटाए गए प्रदर्शनकारी, हिरासत में किसान नेता; कई इलाकों में इंटरनेट बंद

सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को बुधवार को पंजाब पुलिस ने मोहाली में हिरासत में लिया। इसके साथ ही, पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों को भी हटा दिया। बड़ी संख्या में किसानों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए राज्य के कई इलाकों में इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है।

पुतिन ने ठुकराया ट्रंप का युद्धविराम प्रस्ताव, रूस-यूक्रेन संघर्ष में आया नया मोड़

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच डेढ़ घंटे की फोन वार्ता हुई. ट्रंप ने एक महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा, लेकिन पुतिन ने इसे ठुकरा दिया. हालांकि, रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमला न करने की बात मानी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • top news
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती