Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Mar 29, 2025, 07:59 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

म्यांमार में भूकंप से तबाही, 100 से ज्यादा मौतों का अनुमान, PM बोले-मदद के लिए भारत तैयार

म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे म्यांमार और थाईलैंड में 150 से अधिक लोगों की जान चली गई। भूकंप के झटके भारत, बांग्लादेश और चीन में भी महसूस किए गए। म्यांमार में 144 लोग मारे गए और 732 लोग घायल हो गए। म्यांमार में भूकंप के 12 मिनट बाद एक और आफ्टरशॉक महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 6.4 थी। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत गिर गई, जिसमें 400 लोग काम कर रहे थे। इनमें से 80 से ज्यादा लोग लापता हैं और 3 लोग मारे गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता में 2% की बढ़ोतरी, सैलरी-पेंशन में होगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक राहत की खबर आई है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। यह बढ़ोतरी 53% से बढ़कर 55% हो जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा

आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण नॉर्थ अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, यूरोप और रूस में देखा जा सकेगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:14 बजे समाप्त होगा।

MP में ब्रेनवॉश कर बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश, बाल आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से धर्मांतरण की एक गंभीर कोशिश का मामला सामने आया है, जहां 48 बच्चों को पेरेंट्स की अनुमति के बिना ईसाई धर्म की प्रार्थना में शामिल किया जा रहा था। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने इस मामले की जांच की, और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। टीम को बच्चों ने खुद बताया कि उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा था। अब इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IPL 2025: बेंगलुरु ने चेपॉक में CSK को 50 रन से हराया, 17 साल बाद मिली जीत, कप्तान रजत पाटीदार की फिफ्टी

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराया और 17 साल बाद चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई को हराने में सफलता हासिल की। आरसीबी ने 196 रन बनाकर चेन्नई को 197 रन का लक्ष्य दिया था, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 16 गेंदों पर 30 रन की पारी के बावजूद चेन्नई की टीम हार गई। इस जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। कप्तान रजत पाटीदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Board : 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जो सफल नहीं हुए उन्हें दोबारा मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के नतीजे शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को जारी कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन क्लिक कर परिणाम घोषित किया। इस साल 5वीं का परिणाम 92.70% और 8वीं का रिजल्ट 90.02% रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

OLA-Uber की होगी छुट्टी! मोदी सरकार शुरू करने जा रही सहकार टैक्सी सर्विस, इन्हें मिलेगा फायदा

केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ओर सहकार टैक्सी सेवा की शुरुआत की जाने वाली है। इसकी शुरू होने से देश के राइड-हेलिंग प्लेटफार्म्स जैसे ओला (Ola) और उबर (Uber) के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम मोहन यादव ने ऑनलाइन सुनी जनता की फरियाद, लापरवाही पर 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में समाधान ऑनलाइन बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जो काम करना है, उसमें देरी क्यों की जाती है? ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में कई अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शराब महकमे के एक आदेश ने एमपी सरकार को लगाई 1200 करोड़ की चपत, जिम्मेदार कौन?

दरअसल, आबकारी विभाग ने 26 मार्च की आधी रात को आनन-फानन में एक आदेश निकाला कि जो शराब ठेके रिन्यू हो चुके हैं, उन्हें ही 26 मार्च के बाद शराब की सप्लाई की जाएगी। इस बीच जो ठेके रिन्यू नहीं हुए, उन्हें सप्लाई नहीं की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दो दर्जन आईएफएस के खिलाफ 31 शिकायतें, अफसरों ने किया जंगल में मंगल

छत्तीसगढ़ आदिवासी और वन प्रदेश माना जाता है। लेकिन यहां के वनों में जंगलराज चल रहा है। यह जंगलराज है भारतीय वन सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस का। दो दर्जन आईएफएस के खिलाफ 31 शिकायतें हैं जिनकी जांच चल रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Chhattisgarh top news
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच