एमपी में ट्राइबल प्राइड डे मनाएगी बीजेपी, राष्ट्रीय पर्व का देगी दर्जा

Ramanand Tiwari | Nov 11, 2025, 18:10 IST
Share
BJP to celebrate Tribal Pride Day in MP
BJP to celebrate Tribal Pride Day in MP

मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है। कई जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

BHOPAL. जनजाति गौरव दिवस (Tribal Pride Day) को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी जिलों में जनजाति गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं, उन्होंने भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा देने की भी बात कही है।

राजनीति और नादानी से पैदा होते हैं व्यवधान- सीएम मोहन यादव

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति और नादानी के कारण कुछ लोग जनहित के कार्यों में व्यवधान खड़े करते हैं। इस दौरान उन्होंने रानी दुर्गावती के बलिदान को भी याद किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती अकबर की सेना से वीरतापूर्वक युद्ध किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि रानी दुर्गावती के नाम पर राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक आयोजित की थी। साथ ही, इनके इतिहास को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया है। इसके साथ ही, टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय खोलकर सरकार ने जनजातीय नायकों के सम्मान को संस्थागत रूप दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...सिंहस्थ 2028: जानें महाकाल की नगरी उज्जैन सदियों पहले क्यों कहलाती थी अवंतिका नगरी

जनजातीय अंचलों में होंगे भव्य आयोजन

सीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती इस बार प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। जनजातीय बहुल जिलों के लिए सरकार ने विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इसका मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित होगा। वहीं, दूसरा बड़ा आयोजन अलीराजपुर में होगा। इसके अलावा, हर जिले में स्थानीय जनजातीय नेताओं और जनता की भागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...7 और घोड़ों की मौत, हाईकोर्ट ने सचिन तिवारी को हलफनामा देने का दिया आदेश

जनजाति गौरव दिवस की खबर को एक नजर में समझें...

  • बीजेपी ने जनजाति गौरव दिवस की तैयारियां शुरू की: बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय में बैठक कर इस दिन को धूमधाम से मनाने की योजना बनाई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
  • राज्यभर में विशेष कार्यक्रम होंगे: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनजाति गौरव दिवस पर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनमें मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और अलीराजपुर में होंगे।
  • भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय दर्जा देने की योजना: सीएम मोहन यादव ने भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।
  • जनजातीय नायकों का सम्मान: रानी दुर्गावती और टंट्या मामा जैसे जनजातीय नायकों की वीरता को सलाम करने के लिए राज्य सरकार ने उनके नाम पर विश्वविद्यालय और शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया।
  • लाड़ली बहना योजना: 12 नवंबर को सिवनी जिले से लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त की राशि वितरण के साथ जनजाति गौरव दिवस की शुरुआत होगी।
ये खबर भी पढ़िए...डेली कॉलेज की दादागिरी... प्रशासन का आदेश लौटाया, कलेक्टर ने सख्ती की तो मैनेजमेंट ने मांगी माफी

लाड़ली बहनों को सीएम देंगे 30वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे उच्च शिक्षा मंत्री थे, तब रानी लक्ष्मीबाई और रानी दुर्गावती को पाठ्यक्रम में शामिल कराया गया था। उन्होंने बताया कि भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि 12 नवंबर को सिवनी जिले से लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण की शुरुआत की जाएगी। ताकि नारी सशक्तिकरण के साथ जनजाति गौरव दिवस का शुभारंभ हो सके।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर का हंस ग्रुप अपनी आवासीय कॉलोनी के लिए सरकारी श्मशान घाट ही हटवाने पर तुला

कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाएगी सरकार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मंत्री विजय शाह, सांसद और विधायक इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति, बलिदान और सम्मान का पुनरुत्थान है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • Tribal Pride Day
  • जनजाति गौरव दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज