पचपदरा रिफाइनरी को राहत, सरकार ने टैक्स छूट वाली लिस्ट में किया शामिल

Mukesh Sharma | Jul 17, 2026, 22:55 IST
Share
पचपदरा रिफाइनरी के पेट्रोल-डीजल पर पूरा वैट माफ, 31 मार्च 2027 तक छूट
पचपदरा रिफाइनरी के पेट्रोल-डीजल पर पूरा वैट माफ, 31 मार्च 2027 तक छूट

राजस्थान सरकार ने पचपदरा रिफाइनरी से निकलने वाले पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर पूरा वैट माफ कर दिया है। यह छूट अगले साल 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पचपदरा रिफाइनरी के पेट्रोल-डीजल पर पूरा वैट माफ।
  • सरकार ने अधिसूचना जारी कर टैक्स छूट लिस्ट में किया शामिल।
  • 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी वैट छूट, ATF भी हुआ टैक्स फ्री।
  • प्रदेश में पेट्रोल पर 29.04% और डीजल पर 17.30% वैट।
  • पचपदरा रिफाइनरी का PM मोदी ने 5 जुलाई को किया था लोकार्पण।
राज्य सरकार ने पचपदरा रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery Limited) को टैक्स छूट वाली लिस्ट में शामिल कर लिया है। रिफाइनरी से निकलने वाले हाई और लाइट स्पीड डीजल, पेट्रोल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर अब पूरी तरह वैट माफ है।

वित्त विभाग ने इस आशय की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। यह छूट अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेगी। वित्त विभाग ने इसके लिए दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। इस फैसले से रिफाइनरी को कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी छूट

सरकार ने पचपदरा रिफाइनरी के डीजल, पेट्रोल और एटीएफ को अगले साल 31 मार्च 2027 तक पूरी तरह वैट फ्री कर दिया है। रिफाइनरी से एचपीसीएल, आईओसीएल और बीपीसीएल को बेचे जाने वाले ईंधन पर भी वैट नहीं लगेगा। हालांकि, यह टैक्स छूट राजस्थान में होने वाली बिक्री पर ही लागू होगी।

प्रदेश में अभी पेट्रोल पर 29.04% और डीजल पर 17.30% वैट लगता है। इस फैसले से रिफाइनरी को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा और कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लिस्ट में 25वें नंबर पर शामिल

एक अधिसूचना में राजस्थान वैल्यू एडेड टैक्स एक्ट 2003 के शेड्यूल 2 में संशोधन किया गया है। पहले से जारी टैक्स छूट वाले 24 आइटम्स के आगे रिफाइनरी को 25वें नंबर पर जोड़ा गया है। दूसरी अधिसूचना में रिफाइनरी को टैक्स छूट वाली लिस्ट में शामिल किया गया है।

पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जुलाई 2026 को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया था। लोकार्पण के बाद से ही रिफाइनरी में पेट्रोल, डीजल और एटीएफ का उत्पादन चालू है। इस रिफाइनरी में बाड़मेर-जैसलमेर के ऑयल फील्ड से आने वाले क्रूड ऑयल के साथ-साथ खाड़ी देशों से आयातित क्रूड भी रिफाइंड किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, निर्माण में लगा एफिल टॉवर से 40 गुना ज्यादा स्टील

पचपदरा रिफाइनरी परिसर में ड्रोन पर रोक, नो फ्लाई जोन घोषित

पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया

1 जुलाई से शुरू होगी पचपदरा रिफाइनरी, PM मोदी कर सकते है लोकार्पण

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • वित्त विभाग
  • पेट्रोल-डीजल
  • वैट
  • पचपदरा रिफाइनरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड