बालिका वधू सोनिया का 19 साल बाद बाल विवाह निरस्त, अब आगे पढ़ाई जारी रखकर कुछ बनने की ठानी
Amit Baijnath Garg | Dec 25, 2025, 14:30 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जोधपुर की बालिका वधू सोनिया का 19 साल बाद बाल विवाह निरस्त हुआ। सारथी ट्रस्ट की डॉ. कृति भारती के प्रयासों से मिली मुक्ति। मात्र 34 दिन की उम्र में हो गया था बाल विवाह। अब मिली आजादी, चैन से जीने की ख्वाहिश।
Jaipur. राजस्थान के जोधपुर की सोनिया 34 दिन की उम्र में बाल विवाह की शिकार हुई थी। उसे गुरुवार को 19 साल बाद पारिवारिक न्यायालय द्वारा बाल विवाह से मुक्ति मिली। यह फैसला सोनिया के लिए और बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।
पारिवारिक न्यायालय संख्या 1 के न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा ने इस मामले में निर्णय सुनाया। इसके बाद सोनिया और उसके परिवार के चेहरे पर खुशी के आंसू थे।
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची
सोनिया का बाल विवाह 2005 में हुआ था, जब वह मात्र 34 दिन की थी। यह विवाह जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हुआ था और बाद में 2022 में गौना के बाद उसे ससुराल भेजा गया। हालांकि वहां कुछ समस्याएं आईं और सोनिया मजबूरी में अपने पिता के घर लौट आई। इस बीच सोनिया को बाल विवाह के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिली, जब उन्होंने सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और चाइल्ड एंड वुमन राइट्स एक्टिविस्ट डॉ. कृति भारती की मुहिम के बारे में सुना।
द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती
सोनिया ने बाल विवाह निरस्त करने के लिए डॉ. भारती की मदद ली। उन्होंने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की, जिसके बाद दोनों पक्ष बाल विवाह को निरस्त करने पर सहमत हुए। इसके बाद सोनिया ने पारिवारिक न्यायालय में अपना वाद दायर किया। केवल 5 महीने के भीतर ही न्यायालय ने सोनिया के पक्ष में फैसला सुनाया और बाल विवाह को निरस्त कर दिया।
राजस्थान पहुंची एमपी की बाघिन, 25 दिन के बाद लगी हाथ, अधिकारी बोले एमपी के बाघ ताकतवर
बार-बार ट्रांसफर से परेशान जज दिनेश कुमार गुप्ता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट को मिले नए निर्देश
डॉ. कृति भारती ने अब तक 53 बाल विवाह निरस्त करवाए हैं और करीब 2200 बाल विवाहों को रोका है। उनकी इस साहसिक मुहिम को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनके नाम दर्ज हैं। सीबीएसई ने उनकी मुहिम को कक्षा 11 के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है। डॉ. कृति की यह लड़ाई देशभर में बाल विवाह के खिलाफ एक मिसाल बन चुकी है।
इस फैसले के बाद सोनिया ने कहा कि मुझे कभी बाल विवाह स्वीकार नहीं था। कृति दीदी की मदद से मैंने अपनी लड़ाई लड़ी और अब मैं आजाद हूं। अब मैं अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाऊंगी और अपने भविष्य को संवारूंगी। वहीं डॉ. कृति ने कहा कि सोनिया को बाल विवाह से मुक्ति मिलना हमारी मुहिम की एक और जीत है। अब हम सोनिया के बेहतरीन पुनर्वास के लिए प्रयास कर रहे हैं।
किसानों का विरोध जीता : टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाएगी कंपनी, राइजिंग राजस्थान पर भी उठाए सवाल
पारिवारिक न्यायालय संख्या 1 के न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा ने इस मामले में निर्णय सुनाया। इसके बाद सोनिया और उसके परिवार के चेहरे पर खुशी के आंसू थे।
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची
बाल विवाह की शुरुआत और संघर्ष
द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती
सारथी ट्रस्ट और भारती का समर्थन
राजस्थान पहुंची एमपी की बाघिन, 25 दिन के बाद लगी हाथ, अधिकारी बोले एमपी के बाघ ताकतवर
पारिवारिक न्यायालय का कड़ा संदेश पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा ने इस फैसले पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह बच्चों के बचपन, शिक्षा और स्वास्थ्य को छीनने वाला एक जघन्य कृत्य है। उन्होंने समाज से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
भारती का लंबा संघर्ष
सोनिया का भविष्य और आगे की राह
किसानों का विरोध जीता : टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाएगी कंपनी, राइजिंग राजस्थान पर भी उठाए सवाल
खास बातें
- सोनिया का बाल विवाह 2005 में हुआ था, जब वह केवल 34 दिन की थीं। 19 साल बाद 2025 में पारिवारिक न्यायालय ने उसका बाल विवाह निरस्त किया।
- बालिका वधू सोनिया का 19 साल बाद बाल विवाह निरस्त। डॉ. कृति भारती ने अब तक 53 बाल विवाह निरस्त किए हैं और करीब 2200 बाल विवाहों को रोका है।
- सोनिया ने कहा कि अब वह अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाएगी और अपने भविष्य को संवारने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari