एसीबी का ट्रिपल एक्शन : डॉक्टर को 3.70 लाख, रेवेन्यू इंस्पेक्टर को 7 लाख और सहायक सचिव को 8 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Rakesh Sharma | Nov 15, 2025, 09:12 IST
Share
acb
Photograph: (the sootr)

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान ने जोधपुर में डॉक्टर को 3.70 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा। वहीं राजसमंद में रेवेन्यू इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते दबोचा। जयपुर में सहायक सचिव 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया।

Jaipur. राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तीन बड़ी ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया। दो अधिकारी लाखों की रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुए हैं। वहीं एक सहायक सचिव 8 हजार लेते पकड़ा गया।

एसीबी ने शुक्रवार की सुबह एक चिकित्सा अधिकारी को 3.70 लाख की रिश्वत लेते दबोचा, तो दोपहर बाद एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर को सात लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। दोनों के ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई है, जिनमें निवेश संबंधित दस्तावेज मिले हैं। वहीं जयपुर में सहायक सचिव कृषि को 8 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया।

एसीबी के हत्थे चढ़ा होमगार्ड का कंपनी कमांडर, ड्यूटी लगाने के नाम पर ली चार हजार रुपए की घूस

फार्म हाउस के नक्शे के लिए मांगे 7 लाख

परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके गांव में जमीनों के नक्शे और सीमांकन के कार्य राजस्व विभाग की ओर से हो रहे हैं। फार्म हाउस की जमीन के नक्शे के शुद्धिकरण के नाम पर रेवेन्यू इंस्पेक्टर कमलेश खटीक रिश्वत मांग रहा है। वह सात लाख की डिमांड कर रहा है। रिश्वत नहीं देने पर काम नहीं होने की कह रहा है।

गोविंद गुप्ता ने एसीबी डीजी के रूप में संभाला कार्यभार, जीरो टॉलरेंस की नीति पर दिखाया जोर

सत्यापन के बाद ट्रैप कार्यवाही

परिवादी की शिकायत जांच में सही पाई गई। इस पर ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया गया। परिवादी को कुछ असली नोटों और बाकी डमी नोटों के साथ रेवेन्यू इंस्पेक्टर कमलेश खटीक के पास भेजा गया। जैसे ही उसने रिश्वत ली, एसीबी टीम ने इंस्पेक्टर को पकड़ लिया।

राजस्थान में एसीबी हेल्पलाइन और वाट्सएप नंबर से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में तेजी

इस तरह दिया गया अंजाम एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर एएसपी हिम्मत चारण के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एक दूसरी टीम ने इंस्पेक्टर के घर और दूसरे ठिकानों पर कार्यवाही की है।
एसीबी की जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, एक्सईएन रामावतार मीणा के कई ठिकानों पर एक साथ छापे

चिकित्साधिकारी 3.70 लाख की रिश्वत लेते अरेस्ट

एसीबी ने एक सरकारी डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है। डॉक्टर दो जनों को सरकारी नियुक्ति दिलवाने का झांसा देकर लाखों की रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी जोधपुर द्वारा डॉ. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी, बिलाड़ा को 3,70,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति देने के लिए 3 लाख व दोस्त को सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति देने के लिए 70 हजार की रिश्वत मांग रहा था।

कोयला घोटाले में भी बिट्टू पर लगाए ईओडब्ल्यू ने आरोप, कांग्रेस की याचिका पर एसीबी अफसरों को नोटिस जारी

सहायक सचिव 8000 की रिश्वत लेते अरेस्ट

एसीबी जयपुर की टीम ने सूरजपोल मंडी के सहायक सचिव कृषि को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसीबी ने सहायक सचिव कृषि इंद्र मीणा को 8000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। उसने यह रिश्वत परिवादी से लाइसेंस जारी करने की एवज में मांगी थी। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए इंद्र मीणा को गिरफ्तार किया। एसीबी ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • रिश्वत
  • एसीबी
  • जोधपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती