राजस्थान हाई कोर्ट की फटकार : अधिकारी कोर्ट के आदेश को कितने समय तक दबाकर रख सकते हैं?

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
rajasthan high court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने पंचायतीराज विभाग को फटकार लगाते हुए राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र अवाना के बेटे हिमांशु अवाना को प्रधान के पद पर बहाल नहीं करने पर जवाब मांगा।

राजस्थान हाई कोर्ट ने पंचायतीराज विभाग राजस्थान को कड़ी फटकार लगाते हुए राज्य के एसीएस और कमिश्नर से जवाब मांगा है। मामला है राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र अवानाके बेटे हिमांशु अवाना के प्रधान पद पर बहाल न होने का। हाई कोर्ट ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए यह सवाल उठाया कि उन्होंने कोर्ट के आदेश की पालन में क्या कदम उठाए?

राजस्थान हाई कोर्ट ने RPSC का आदेश पलटा, डिबार अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाने के दिए निर्देश

हिमांशु का निलंबन और कोर्ट का आदेश

हिमांशु अवाना भरतपुर की उच्चैन पंचायत में प्रधान थे। उन्हें राजस्थान सरकार ने 11 फरवरी, 2024 को निलंबित कर दिया था। हिमांशु ने इसे राजनीतिक विद्वेष बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने 19 मार्च, 2024 को उनके निलंबन आदेश पर रोक लगा दी थी। हालांकि इसके बावजूद सरकार ने उन्हें पुनः बहाल नहीं किया।

राजस्थान हाई कोर्ट से नरेश मीणा को मिली जमानत, एक महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

हाई कोर्ट का सख्त रुख

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि अधिकारियों को अदालत के आदेशों का पालन समय पर और सख्ती से करना चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में शासन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के हाथ में होता है और उनका कार्यकाल निश्चित होता है।

घर के बाहर डेयरी बूथ लगाना स्वतंत्रता और जीवन जीने के अधिकार के विपरीत : राजस्थान हाई कोर्ट

ऐसे मामलों में अदालत के आदेश को दबाकर रखने का कोई कारण नहीं हो सकता। कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा कि वे कोर्ट के आदेश को कितने समय तक दबाकर रख सकते हैं।
पंचायतों में प्रशासक बने पूर्व सरपंचों को हटाने के आदेश रद्द, राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा-जल्द कराओ चुनाव

पारिवारिक और राजनीतिक संदर्भ

इस मामले का एक राजनीतिक संदर्भ भी है। हिमांशु अवाना के पिता जोगेन्द्र अवानाने विधानसभा चुनाव में नदबई सीट से जिला प्रमुख जगत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव के परिणामों के अगले दिन ही हिमांशु अवाना के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई, जिसके आधार पर जिला प्रमुख द्वारा लिखे गए एक नोट का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले की राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध से जोड़ा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला, कहा-पुलिस का काम वसूली करना नहीं

महत्वपूर्ण बिंदु

  • हिमांशु अवाना को प्रधान के पद से निलंबित किया गया था।
  • हाई कोर्ट ने निलंबन पर रोक लगाई, लेकिन बहाली नहीं हुई।
  • कोर्ट आदेश के पालन में देरी पर अधिकारियों को फटकार।
  • राजनीतिक संदर्भ में जोगेंद्र अवाना और जगत सिंह के बीच चुनावी विवाद।

FAQ

  1. 1. हिमांशु अवाना का निलंबन क्यों हुआ था?
    हिमांशु अवाना (Himanshu Avana) को राज्य सरकार (State Government) ने 11 फरवरी, 2024 को निलंबित कर दिया था, जिसे उन्होंने राजनीतिक विद्वेष (Political Grudge) के रूप में चुनौती दी थी।
  2. 2. हाईकोर्ट का इस मामले में क्या फैसला था?
    हाई कोर्ट (High Court) ने 19 मार्च 2024 को हिमांशु अवाना के निलंबन आदेश पर रोक लगाई थी, लेकिन उनके पुनः बहाल होने में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।
  3. 3. इस मामले में अधिकारियों के लिए क्या निर्देश थे?
    हाई कोर्ट ने अधिकारियों (Officers) से कोर्ट के आदेश (Court Order) का पालन करने और किसी भी प्रकार की देरी न करने को कहा है।


Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • भरतपुर
  • पंचायतीराज विभाग राजस्थान
  • राष्ट्रीय लोक दल
  • जगत सिंह
  • जोगेन्द्र अवाना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर