सेठजी के नाम पर तेज हुई सियासत, 60 साल बाद बदल दिया किरोड़ीमल कॉलेज का नाम,ओपी ने लिखा साहेब को पत्र
Arun Tiwari | Mar 16, 2026, 18:43 IST
raigarh-kirorimal-polytechnic-college-name-change-controversy
रायगढ़ के ऐतिहासिक किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय लोग, पूर्व छात्र और जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं।
Raipur. रायगढ़ के किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस कॉलेज का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर दिया गया है। नाम बदलने के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध शुरु हो गया है। इस मामले में रायगढ़ से आने वाले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को पत्र लिखकर नाम न बदलने को कहा है।
रायगढ़ में शिक्षा की नींव रखने वाले दानवीर सेठ किरोड़ीमल की विरासत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। शहर के ऐतिहासिक किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी CIT कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया से लेकर शहर के सियासी गलियारों तक बहस छिड़ गई है। रायगढ़ से आने वाले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को पत्र लिखकर नाम न बदलने की बात कही है। वित्त मंत्री चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि सेठ किरोड़ीमल के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुला सकते । उन्होंने छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने का प्रस्ताव दिया है।
इस पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना सेठ किरोड़ीमल धर्मादा ट्रस्ट के सहयोग से हुई थी। रायगढ़ में तकनीकी शिक्षा की शुरुआत इसी संस्थान से मानी जाती है। कॉलेज परिसर में लगे शिलालेख के अनुसार 5 फरवरी 1955 को मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल ने किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया था।
सात दशक से इस संस्थान की पहचान सेठ किरोड़ीमल के नाम से जुड़ी रही है। लेकिन हाल ही में कॉलेज के मुख्य द्वार पर एक नया बड़ा बोर्ड लगा दिया गया, जिस पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ लिखा हुआ है। हालांकि कॉलेज की मुख्य इमारत पर अब भी पुराने अक्षर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन मुख्य प्रवेश द्वार और कई सरकारी दस्तावेजों में दानवीर का नाम गायब कर दिया गया है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
नाम परिवर्तन के फैसले के खिलाफ संस्थान के पूर्व छात्र खुलकर सामने आ गए हैं। 1996 बैच और 2001-2002 बैच के कई पूर्व छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस फैसले की आलोचना की है। पूर्व छात्रों का कहना है कि जिस व्यक्ति के दान और प्रयासों से यह संस्थान अस्तित्व में आया, उसके नाम को हटाना न केवल इतिहास के साथ अन्याय है, बल्कि शहर की भावना को भी ठेस पहुंचाने वाला कदम है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का नाम बहाल नहीं किया, तो रायगढ़ में व्यापक जनांदोलन शुरू किया जाएगा।
सेठ किरोड़ीमल का नाम रायगढ़ की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास से गहराई से जुड़ा माना जाता है। शहर में केजी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, किरोड़ीमल शासकीय अस्पताल, कई स्कूल, मंदिर और धर्मशालाएं उनके योगदान से स्थापित हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दानवीर जिसने अपनी संपत्ति समाज के नाम कर दी, आज उसकी संस्थाओं से उसका नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है।
छग के सरकारी कॉलेजों में अब होगी बी-फार्मेसी की पढ़ाई,रायपुर पॉलीटेक्निक कॉलेज में कोर्स लॉन्च
बदलाव : राजभवन का नाम बदलकर किया गया लोकभवन, ऐसा करने वाला राजस्थान 9वां राज्य बना
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर क्यों, क्या है इसके पीछे राजनीति, जानिए पूरी कहानी
महिला सब इंस्पेक्टर से नाम बदलकर शादी करने वाला अमन निकला अहमद, ऐसे खुला राज
किरोड़ीमल नाम हटाने का विरोध :
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया से लेकर शहर के सियासी गलियारों तक बहस छिड़ गई है। रायगढ़ से आने वाले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को पत्र लिखकर नाम न बदलने की बात कही है। वित्त मंत्री चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि सेठ किरोड़ीमल के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुला सकते । उन्होंने छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ का नाम सेठ किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करने का प्रस्ताव दिया है।
60 साल बदला नाम :
सात दशक से इस संस्थान की पहचान सेठ किरोड़ीमल के नाम से जुड़ी रही है। लेकिन हाल ही में कॉलेज के मुख्य द्वार पर एक नया बड़ा बोर्ड लगा दिया गया, जिस पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ लिखा हुआ है। हालांकि कॉलेज की मुख्य इमारत पर अब भी पुराने अक्षर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन मुख्य प्रवेश द्वार और कई सरकारी दस्तावेजों में दानवीर का नाम गायब कर दिया गया है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
पूर्व छात्रों का विरोध :
रायगढ़ की पहचान से जुड़ा नाम :
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
बदलाव : राजभवन का नाम बदलकर किया गया लोकभवन, ऐसा करने वाला राजस्थान 9वां राज्य बना
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर क्यों, क्या है इसके पीछे राजनीति, जानिए पूरी कहानी
महिला सब इंस्पेक्टर से नाम बदलकर शादी करने वाला अमन निकला अहमद, ऐसे खुला राज
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava