Top News : खबरें आपके काम की

Raj Singh | Dec 29, 2024, 07:42 IST
Share
topnews
topnews

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। कभी बादल छा रहे, कभी ओले गिर रहे, तो कभी बारिश हो रही है। कई जिलों में शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

2. नए साल में चार ग्रहण, 2 सूर्य और 2 चांद पर, पहला चंद्रग्रहण मार्च में

साल 2025 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से खास रहने वाला है। इस साल कुल चार ग्रहण होंगे, जिनमें दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। हालांकि, इन चारों में से केवल एक ही ग्रहण भारत में दिखाई देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

3. फिर खुलेंगी 3000 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले की फाइलें, नेता- अफसर आएंगे जद में

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है कि ई-टेंडर घोटाले की फाइलें फिर से खुलने वाली हैं। thesootr सबसे पहले आपको यह बता रहा है कि 3000 करोड़ से भी ज्यादा के इस घोटाले में EOW के विशेष न्यायालय ने इस केस के खात्मे को रद्द कर दिया है। साथ ही तमाम नए बिंदुओं के आधार पर फिर से पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

4. 2025 में MP में बंपर भर्तियां, MPESB ने जारी किया वैकेंसी कैलेंडर

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल खुशियों से भरा होने वाला है। साल 2025 में मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में बंपर भर्ती होने वाली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

5. 5967 कांस्टेबल पदों पर भर्ती हो सकती है निरस्त, गृहमंत्री का बड़ा बयान

राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद 528 पदों की भर्ती को निरस्त हो गई है। अब पूरे प्रदेश में निकली 5 हजार से अधिक भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की अटकलें चल रही हैं। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

6. पूर्व PM मनमोहन का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करने से सियासत गरमाई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल शनिवार यानी आज 28 दिसंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

7. मोहन भागवत बोले - सबको सम्मान और सुरक्षित बनाना ही हमारा काम

संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। भागवत ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस इस दौरान भागवत ने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को सेवा कार्यों पर जोर देने को कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

8. सुप्रीम कोर्ट वकील ने दिग्विजय सिंह को भेजा कानूनी नोटिस, गरमाई सियासत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कानून के पेंच में उलझ सकते हैं। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां पड़े छापों के बाद दिग्विजय ने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

9. ED छापे के पहले ही कांग्रेस नेता घर से गायब, शराब घोटाले में कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाने वाला एक नेता घर से गायब है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

10. MP बोर्ड सख्त, टीचर ने छात्र का सब्जेक्ट बदला तो होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड (MP Board Exam Form Correction) के छात्रों के लिए नया अपडेट जारी किया है। शिक्षा मंडल ने ये ऐलान किया है कि एमपी बोर्ड 2025 में परीक्षा देने वाले 12वीं कक्षा के छात्र अपने विषयों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

11. RJ: भजनलाल कैबिनेट का बड़ा ऐलान, गहलोत राज में बने 9 नए जिले खत्म, ग्राम पंचायतों का होगा पुनर्गठन

राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के अंतिम दौर में बने 9 नए जिले और तीन संभाग अब नहीं रहेंगे। सरकार के इस फैसले के साथ ही अब राजस्थान का भूगोल फिर से बदल गया है।

12. मनमोहन सिंह की तीन बेटियां, निगमबोध घाट पर किसने दी मुखाग्नि, पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर सिख रीति रिवाज के अनुरूप किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और तीनों बेटियां उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह मौजूद रहीं। यहां उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

13. अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी

अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आखिरकार रिलीज हो चुका है। इस टीजर ने दर्शकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। सलमान का दमदार एक्शन अवतार, हाई-टेक सेटअप और पावरफुल डायलॉग्स इसे खास बनाते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

14. UP: संभल में बावड़ी में अब नजर आए चार दरवाजे, सीमेंट के खंभे भी मिले

संभल के चंदौसी में बावड़ी की खोदाई आठवें दिन भी जारी है। अब तक खुदाई में 14 से अधिक सीढ़ियां और सीमेंट के बने खंभे मिले हैं। मौके पर एएसआई की टीम लगातार सर्वे कर रही है। शुक्रवार को लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी का सिरा और कुएं की तलाश के लिए एएसआई टीम की मौजूदगी में सड़क तक की खोदाई की गई। सड़क से इंटरलॉकिंग टाइल्स हटाए गए तो चार दरवाजों का एक हिस्सा दिखाई दिया है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आज की ताजा खबर
  • Chhattisgarh top news
  • top news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • today top news
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच