Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 28, 2025, 22:16 IST
Share
sootr top news 28 feb
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 57 मजदूर बर्फ में दबे

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में बड़ा हादसा हो गया, जहां ग्लेशियर टूटने के कारण भीषण हिमस्खलन हुआ। इस हादसे में 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए, जिनमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि बाकी 47 मजदूरों की तलाश जारी है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन), आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) और गढ़वाल स्काउट की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शेयर बाजार में 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट: पहली बार 5 महीने लगातार गिरा, जानें कारण

1996 के बाद पहली बार भारतीय शेयर बाजार ने लगातार 5 महीने गिरावट दर्ज की है। निफ्टी में 12% की गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों को 89 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। विदेशी निवेशकों ने 3.11 लाख करोड़ रुपए निकाले, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा। ऑटो और FMCG सेक्टर में 20% से ज्यादा गिरावट आई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PF मेंबर्स के लिए खुशखबरी... 2024-25 के लिए ब्याज दर में नहीं होगी कमी
https://thesootr.com/desh/epfo-2024-binterest-8766144

ईपीएफओ (EPFO) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखी गई है। इस फैसले का सीधा असर 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स पर पड़ेगा। इससे पहले भी यह चर्चा थी कि ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा, और अब यह फैसला आधिकारिक रूप से सामने आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फिर 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, RBI को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव हासिल करने का दावा किया था, लेकिन अब वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। इस कर्ज से राज्य की वित्तीय स्थिति और जटिल हो जाएगी। सरकार ने कर्ज लेने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं और आरबीआई को 'लेटर ऑफ विलिंगनेस' भेजा जा चुका है, जो उधार लेने से पहले एक आवश्यक प्रक्रिया है। यह कर्ज 4 मार्च को लिया जाना प्रस्तावित है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में खुलने जा रहा है ओंकारेश्वर अभयारण्य, जानें पर्यटकों के लिए क्या है खास

मध्य प्रदेश के खंडवा और देवास जिले में एक नया अभयारण्य तैयार हो रहा है। इसका नाम ओंकारेश्वर अभयारण्य (Omkareshwar Sanctuary) होगा, जहां पर्यटकों को दो ज्योतिर्लिंगों का दर्शन और जंगल सफारी (Jungle Safari) का अनुभव मिलेगा। यह अभयारण्य राज्य की राजधानी भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) से नजदीक है। इसके अलावा, यह उज्जैन (Ujjain) से करीब 180 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) और ओंकारेश्वर (Omkareshwar) के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन भी किया जा सकेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी मोहन सरकार, इस दिन होगा पेश, इनपर होगा

मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 12 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी। इस बार बजट का आकार चार लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक मोहन यादव की सरकार इस बजट में विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की प्राथमिकताओं – गरीब, किसान, महिला और युवा पर जोर दे सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में संविदाकर्मियों को मिलेगी मैटरनिटी-पैटरनिटी लीव, हजारों कर्मियों को सीधा लाभ

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत संविदाकर्मियों को अब मैटरनिटी-पैटरनिटी अवकाश मिलेगा। यह ऐतिहासिक कदम राज्य सरकार द्वारा उठाया गया है। पहली बार, ‘संविदा मानव संसाधन मैनुअल-2025’ (Contract Human Resource Manual-2025) लागू किया गया है। यह नीति 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। लगभग 32 हजार संविदाकर्मी इस नीति से लाभान्वित होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

AAP का ऑफिस बंद, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने लगाया ताला

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये का किराया नहीं चुकाया, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। इसे पार्टी की अंदरूनी विवाद और दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल और भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर न्यूज : धान उपार्जन में गायब हुई 22 सौ मीट्रिक टन धान, 22 पर हुई FIR

धान उपार्जन में प्रशासन के द्वारा हर साल कड़ी निगरानी रखी जाती है। उसके बाद भी उपार्जन की धान के भूखे भ्रष्टाचारी कोई ना कोई तरीका निकाल ही लेते हैं। ऐसी ही गड़बड़ी तब सामने आई जब जबलपुर की धान उपार्जन समितियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर लगभग 5 करोड़ रुपए की धान गायब कर दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर हाईकोर्ट ने जीवाजी विश्वविद्यालय के फर्जी कॉलेजों की जांच के दिए आदेश

ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) ने जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) से संबद्ध सभी कॉलेजों की अनियमितताओं की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय के करीब 200 फर्जी कॉलेजों (Fake Colleges) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुरार निवासी डॉ. अरुण शर्मा की जनहित याचिका पर हुई सुनवाई में यह खुलासा हुआ कि इन कॉलेजों ने फर्जी डिग्रियां बांटी हैं और छात्रवृत्ति घोटाले में भी लिप्त हैं। इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू (EOW) को सौंपी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दीपक बैज के घर की जासूसी करा रही सरकार, कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप

नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस में घमासान मंच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि बीते 24 घंटों से उनके घर की रेकी की जा रही थी। बुधवार को रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा दबाव बनाने की साजिश करार दिया है। दीपक बैज का कहना है कि उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, 95.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

रायपुर में 95.79 करोड़ रुपये की लागत से चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनाई जाएगी। ये फिल्म सिटी प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित चिन्हारी छालीवुड फिल्मफेर अवार्ड समारोह में शामिल हुए। प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। फिल्म सिटी बन जाने से निर्माताओं को फिल्म बनाने में आसानी होगी। कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही आगरा के TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी से था प्रताड़ित

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा ही केस सामने आया है। यहां भी पत्नी से परेशान होकर TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में मैनेजर को कहते हुए सुना जा रहा है कि सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो 24 फरवरी का है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच