Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 17, 2025, 22:08 IST
Share
THE SOOTR TOP NEWS 17 MARCH
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

MP विधानसभा में बाला बच्चन ने सरकारी आंकड़े गिनाकर कराया 'सच का सामना'

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का सोमवार को पांचवा दिन रहा। सदन में यूं तो जबलपुर में चार लोगो की हत्या, कान्हा पार्क में नक्सली मुठभेड़ व एजी रिपोर्ट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने का हरसंभव जतन किया, लेकिन इससे भी प्रभावी रहा पूर्व गृहमंत्री व आदिवासी विधायक बाला बच्चन का बजट को लेकर वक्तव्य। इसमें उन्होंने सरकारी आंकड़ों का ही हवाला देकर सरकार को 'सच का सामना' करने के लिए बाध्य किया। बच्चन यह कहना भी नहीं भूले कि यदि वह कोई बात असत्य यानी गलत कह रहे हैं तो सदन जो सजा देना चाहे, वह उन्हें मंजूर होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धान खरीदी घोटाले पर BJP विधायक अजय विश्नोई ने उठाए सवाल, अपनी ही सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में धान खरीदी में 5 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर हुआ है, जिसकी जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। इस मामले को लेकर जबलपुर के पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने विधानसभा के बजट सत्र में अपनी ही सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। वहीं, रहली से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी इस मुद्दे पर उनका समर्थन करते नजर आए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Elon Musk का मिशन शुरू होते ही खत्म, एक सेकंड में हुआ 1568 करोड़ रुपए का नुकसान

SpaceX के स्टारशिप (Starship) की आठवीं परीक्षण उड़ान (8th Test Flight) के दौरान बड़ा हादसा हुआ। लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद, स्टारशिप का स्पेसएक्स (SpaceX) से संपर्क टूट गया और यह हवा में ही विस्फोट कर गया। हालांकि, कंपनी इसे पूरी तरह असफल नहीं मान रही है। हालांकि दावा किया जा रहा इससे मस्क को लगभग 1568 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

औरंगजेब की कब्र को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में बढ़ी सुरक्षा

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद तीव्र हो गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इसे जल्द हटाने की मांग की है, जबकि कुछ नेताओं का मानना है कि इसे हटाना राज्य की शांति और विकास के लिए हानिकारक हो सकता है। इस विवाद में राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है, और सुरक्षा इंतजाम भी बढ़ा दिए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकार शराब की 67 नई दुकानें खोल रही, 12500 करोड़ की कमाई का टारगेट

छत्तीसगढ़ कीविष्णुदेव साय सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति 2025—26 लागू करने जा रही है। नई आबकारी नीति के तहत छत्तीसगढ़ में 67 शराब की 67 नई दुकानें खोली जाएंगी। छत्तीसगढ़ में शराब की 67 नई दुकानों के खुलने के साथ ही शराब की दुकानों की कुल संख्या 741 हो जाएगी। नई दुकानें खुलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार को 12 हजार 500 करोड़ क अनुमानित राजस्व प्राप्त होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फिजियोथेरेपिस्ट अब लिख सकेंगे डॉक्टर, MP की मोहन यादव सरकार ने रखी ये शर्तें

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिजियोथेरेपिस्ट कानूनी रूप से ‘डॉक्टर’ लिख सकेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने यह स्पष्ट किया कि भारत और एमपी सरकार के गजट के अनुसार अब फिजियोथेरेपिस्ट को कानूनी रूप से डॉक्टर माना जा सकता है। हालांकि इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति लेना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने यह जानकारी पन्ना के विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह के सवालों का जवाब देते हुए दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व जनपद सीईओ युक्ति शर्मा का कारनामा, तबादला हुआ तो सरकारी सामान ऑटो में लादकर ले गईं

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की पूर्व सीईओ युक्ति शर्मा ने ट्रांसफर के बाद सरकारी सामान पर ही हाथ साफ कर दिया। वे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से हटाई गईं थीं, इसके बाद वे अब फिर से विवादों में आ गई हैं। दरअसल ट्रांसफर के बाद, उन्होंने सरकारी सामान ऑटो में भरकर कहीं और शिफ्ट कर दिया। अब जिला पंचायत सीईओ वृंदावन मीणा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर में एएसआई धर्मवीर सिंह की संदिग्ध मौत, पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़ रहा तार!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह ( 17 मार्च ) एक बड़ा मामला सामने आया है। परिवहन विभाग के एकमात्र एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव उनके घर पर पाया गया। पुलिस को यह सूचना सुबह 10 बजे मिली, जिसके बाद से ही जांच शुरू हो गई है। वहीं इस घटना के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, खासकर उनके जुड़ाव को लेकर एक विवादित मामले से। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश के इस विश्वविद्यालय के दस्तावेजों से हटेगा INDIA, अब लिखा जाएगा भारत

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत अब विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक दस्तावेजों में 'इंडिया' शब्द की जगह 'भारत' शब्द का इस्तेमाल होगा। यह कदम उस बहस का हिस्सा है, जो देश के नाम 'भारत' और 'इंडिया' को लेकर लंबे समय से चल रही है। इस निर्णय से यह विश्वविद्यालय एकमात्र ऐसा संस्थान बन जाएगा, जो 'भारत' शब्द का उपयोग करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए मादा चीता गामिनी और उसके 4 शावक

भारत की महत्वाकांक्षी चीता संरक्षण परियोजना के तहत, मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार यानी आज 17 मार्च को दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी और उसके चार शावकों को खुले जंगल में छोड़ा गया। इस कदम से चीता संरक्षण प्रयासों को नई दिशा मिली है। गामिनी और उसके शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं, और अब वे प्राकृतिक आवास में स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के 60% जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष पद खाली, कस्टमर को कैसे मिले न्याय

मध्य प्रदेश के 60% जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने से लंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है और उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। यह स्थिति पिछले सात सालों से बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं (कस्टमर्स) को न्याय मिलने में देरी हो रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ITBP की 38वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौत

रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन ( भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल ) कैंप में ASI की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कांस्टेबल ने इंसास राइफल से ASI को 18 गोलियां मारी थीं। इसमें कॉन्स्टेबल ने एएसआई के माथे पर पहली गोली मारी और फिर सीने पर 15 गोलियां मारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं। घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से आरक्षक सरोज कुमार गुस्से में आ गया और फायरिंग कर दी। वारदात की जानकारी मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Update : हीट-वेव को लेकर Yellow Alert जारी, बड़े शहर सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 मार्च तक टली

गोल्ड स्मगलिंग केस में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में सुनवाई 19 मार्च तक टाल दी गई है। कोर्ट ने DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के वकील को 19 मार्च तक आपत्तियां दाखिल करने का निर्देश दिया है। रान्या राव को 3 मार्च को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, रान्या राव विदेश से सोने की तस्करी कर रही थीं, जिसके चलते उनके खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।

दिल्ली में सीवर सफाई के दौरान हादसा: एक की मौत, दो की हालत गंभीर

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार शाम सीवर की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। सीवर की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की हालत बिगड़ गई, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंथ लाल चंद्रा (43 साल) के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य, रामकिशन चंद्रा (35 साल) और शिव दास (25 साल) की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। डॉक्टरों ने पंथ लाल चंद्रा को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने बीएनएस धारा 105 और मैनुअल स्कैवेंजिंग एक्ट की धारा 7 और 9 के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज