Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Feb 13, 2026, 21:47 IST
Share
top-news
top-news

नमस्कार, बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान बन सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री; सेवा तीर्थ का उद्घाटन, मोदी बोले-नॉर्थ-साउथ ब्लॉक गुलामी का प्रतीक। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत, जमात-ए-इस्लामी की करारी शिकस्त

बांग्लादेश के आम चुनाव में BNP ने बड़ी जीत हासिल की। BNP ने 299 सीटों में से 209 सीटें जीतीं। इस जीत से 150 सीटों का आंकड़ा पार किया। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 70 सीटें मिलीं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की। 20 साल बाद BNP की सरकार बनी है। 2008 से 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। इस जीत से तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत पाई। वे दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

DGCA की कार्रवाई, एअर इंडिया पर लगा एक करोड़ रुपए का जुर्माना

DGCA ने एअर इंडिया पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि एयरलाइन ने एक एयरबस A320neo विमान को आठ बार बिना जरूरी एयरवर्थनेस प्रमाणपत्र के उड़ाया। यह मामला नवंबर 2025 का है, जब विमान ने दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के बीच उड़ान भरी, जबकि उसके पास वैध एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) नहीं था। DGCA का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से जनता का भरोसा कम होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, बोले- नॉर्थ-साउथ ब्लॉक भवन गुलामी का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी, शुक्रवार को दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ ऑफिस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS), और कैबिनेट सचिवालय को स्थानांतरित किया जाएगा। यह बदलाव सरकारी कार्यों को और अधिक समन्वित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिकी यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 की मौत, कैंपस हुआ 8 घंटे बंद

साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में गुरुवार रात गोलीबारी हुई। इसमें दो छात्रों की मौत हो गई और एक घायल हुआ। घटना ऑरेंजबर्ग स्थित छात्र आवास में रात करीब 9:15 बजे हुई। गोलीबारी के बाद यूनिवर्सिटी ने पूरे कैंपस को लॉकडाउन कर दिया, जो शुक्रवार सुबह 5 बजे तक जारी रहा। यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार की सभी कक्षाएं रद्द कर दीं और छात्रों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की है। यह पहली गोलीबारी नहीं है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

भारतीय पासपोर्ट की हेनले इंडेक्स में 5 पायदान की छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा

भारतीय पासपोर्ट ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (फरवरी 2026) में 5 पायदान की छलांग लगाई है। अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सुधार के साथ भारतीय नागरिक अब 56 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान का पासपोर्ट फिलिस्तीन और नॉर्थ-कोरिया से भी नीचे 97वें स्थान पर है।


अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बोले सीएम योगी- हर व्यक्ति नहीं हो सकता शंकराचार्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य विवाद पर पहली बार विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे वह कोई भी हो। योगी ने माघ मेले में हुए विवाद पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा के लोग शंकराचार्य को पूज सकते हैं, लेकिन कानून से कोई ऊपर नहीं होता।

बाराबंकी में माफिया मुख्तार के शूटर शोएब की गोली मारकर हत्या

बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुई, जब शोएब कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे पर 100 मीटर आगे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार पर पिस्टल से 15 से ज्यादा गोलियां चलाईं। हमलावर घटना के बाद अयोध्या की ओर फरार हो गए। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सनातन को बदनाम करने की साजिश या विवादों का सच? संत समाज पर उठते सवाल

श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी महाराज पर राजस्थान की एक युवती ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर सुरक्षा की मांग की है। युवती का आरोप है कि शिकायत की प्रक्रिया शुरू होते ही उसे धमकियां मिलने लगीं हैं। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके करीबी लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SBI पहुंचे किरोड़ीलाल मीणा, फसल बीमा में फर्जीवाड़े का किया बड़ा खुलासा, 9 करोड़ के क्लेम भुगतान पर लगवाई रोक

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार 13 फरवरी को अचानक चूरू के सालासर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर फसल बीमा क्लेम से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। बैंक अधिकारियों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने बीमा दावों में सामने आई अनियमितताओं पर चर्चा की। इसके बाद बैंक ने 9 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम के भुगतान पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अभी नहीं होंगे थर्ड ग्रेड टीचर के तबादले, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का आया जवाब

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां तक कि इस मामले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि तबादला नीति बनने के बाद ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर विचार होगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सवा दो साल में भी तबादला नीति नहीं बनाने पर सवाल उठाए। शिक्षा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि 2018 में भाजपा राज में 2200 से ज्यादा तबादले हुए थे, जबकि कांग्रेस राज में तो एक भी ग्रेड थर्ड शिक्षक का तबादला नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कुबेरेश्वर धाम में नहीं बटेंगे रुद्राक्ष, पहली बार बना ढाई किलोमीटर लंबा पैदल कॉरिडोर

मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम एक बार फिर शिव भक्ति में डूबने वाला है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में यहां भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ये महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बहुत ही कड़े इंतजाम किए हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए लगभग 1 हजार 235 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पहली बार ढाई किलोमीटर का लंबा पैदल कॉरिडोर बनाया है। इस कॉरिडोर के माध्यम से भक्त सीधे मंदिर और कथा पंडाल पहुंच पाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने के लिए हाई-टेक कैमरे लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ सरकार के लिए पर्यटन बना घाटे का सौदा, नुकसान पूरा करने के लिए 19 निवेशकों को न्यौता

खबरें काम की: छत्तीसगढ़ में पर्यटन का स्कोप लाजवाब है लेकिन इसको एक्सप्लोर करने में कमी है। इसीलिए ये सरकार के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है। पिछले 5 साल में सरकार ने अपने पर्यटन स्थलों पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए हैं लेकिन इससे कमाई महज 40 करोड़ रुपए की ही हुई है। इस घाटा पूरा करने के लिए सरकार ने 19 निवेशकों को पयर्टन स्थलों पर होटल बनाने का न्यौता दिया है। सरकार ने इनको जो इंट्रेस्ट ऑफ इन्वेस्टमेंट का लेटर दिया है उसमें 1500 करोड़ के निवेश की बात है। इससे इनको 4 हजार लोगों को रोजगार देने का वादा भी लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • राजस्थान विधानसभा
  • छत्तीसगढ़
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • कुबेरेश्वर धाम
  • DGCA
  • बांग्लादेश
  • माफिया मुख्तार अंसारी
  • खबरें काम की
  • तारिक रहमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग