ग्रामीण विकास का रोडमैप: MP में 33 हजार भर्तियां, पंचायत भवनों से लेकर रोजगार तक बड़ा ऐलान
Ramanand Tiwari | Published:
grameen-vikas-roadmap-mp-33-thousand-recruitment
मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायत और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़े फैसले लिए हैं। इसको लेकर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कई अहम योजनाओं का ऐलान किया है। इसमें 33 हजार भर्तीयों से लेकर सड़क, पुल निर्माण आदि शामिल है।
BHOPAL. भोपाल में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस अब रोजगार, पारदर्शिता और मजबूत पंचायत व्यवस्था पर है। मंत्री ने विभाग से जुड़ी योजनाओं, आगामी भर्तियों और आधारभूत ढांचे पर कई अहम फैसलों की जानकारी दी है।
बड़ी घोषणा: 33 हजार
ये खबर भी पढ़िए...मंत्री प्रहलाद पटेल की किताब विमोचन में संघ प्रमुख डॉ. भागवत का प्रमुख संदेश- कभी बंट गए थे, उसे भी फिर से मिला लेंगे हम
पंचायत सचिवों की भर्ती को लेकर सरकार ने स्पष्ट नीति बनाई है। इसमें 50% पद रोजगार सहायक प्रक्रिया से और 50% पद लिखित परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। इस मॉडल से अनुभव और मेरिट दोनों को बराबरी का मौका मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...सूना हो रहा मायका, मंत्री प्रहलाद पटेल ने 32 नदियों के सोर्स का किया दौरा, केवल 7 में मिला पानी
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों का फोकस इस बात पर है कि हर भुगतान सीधे लाभार्थी के खाते में जाए। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी।
ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने भारी निवेश का फैसला किया है। 922 करोड़ रुपये पंचायत भवन निर्माण और 557 करोड़ रुपये जनपद पंचायत भवन के लिए तय किए गए हैं। अब जरूरत के हिसाब से पंचायत और जनपद भवन दो मंजिला भी बनाए जा सकेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका पर कुरआन जलाने का आरोप, मुस्लिम समाज ने थाने को घेरा
पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंत्री ने बताया कि अगले दो वर्षों में नर्मदा नदी के किनारे डेढ़ एकड़ क्षेत्र में वनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी काम तेज होगा।
सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक हर गांव में श्मशान सुविधा उपलब्ध हो। इसके अलावा पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, 1765 पुल और पुलियों का निर्माण किया जाएगा। ताकि ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत हो सके।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश IAS सर्विस मीट आज से शुरू, नहीं शामिल हुए आईएएस संतोष वर्मा
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने 11 लाख 27 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा पहुंचाएगी।
मंत्री प्रहलाद पटेल ने साफ किया कि इन सभी फैसलों का मकसद गांवों को सशक्त बनाना, रोजगार बढ़ाना और सुविधाएं गांव तक पहुंचाना है। भर्ती, भवन, सड़क और आजीविका- हर मोर्चे पर सरकार ने स्पष्ट रोडमैप पेश कर दिया है।
बड़ी घोषणा: 33 हजार ग्राम सहायकों की भर्ती
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 33 हजार ग्राम सहायक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इसी साल शुरू की जाएगी। अगले दो- तीन महीनों में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की तैयारी है। इस भर्ती का उद्देश्य पंचायत स्तर पर कामकाज को और प्रभावी बनाना है।
पंचायत सचिव भर्ती का नया फार्मूला
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पर जोर
पंचायत और जनपद भवनों के लिए बड़ा बजट
ये खबर भी पढ़िए...रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका पर कुरआन जलाने का आरोप, मुस्लिम समाज ने थाने को घेरा
नर्मदा किनारे वनीकरण का प्लान
सड़क, पुल और श्मशान की सुविधा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश IAS सर्विस मीट आज से शुरू, नहीं शामिल हुए आईएएस संतोष वर्मा
आजीविका मिशन: 11 लाख से ज्यादा लखपति दीदी
गांव-केंद्रित विकास की रणनीति
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari