लैंड पूलिंग एक्ट विवाद थमा : सरकार और किसान संघ के बीच बनी सहमति

Ramanand Tiwari | Nov 21, 2025, 19:47 IST
Share
land-pooling act
Photograph: (THESOOTR)

लैंड पूलिंग एक्ट के विवाद पर सरकार और किसान संघ के बीच सहमति बन गई है। किसानों ने आंदोलन को टालते हुए, अफसरों से स्पष्ट बात की। सूत्रों के मुताबिक संशोधन और निरस्तीकरण के मुद्दे पर समझौता हो गया।

BHOPAL. उज्जैन सिंहस्थ लैंड पूलिंग एक्ट के विवाद पर एमपी सरकार और किसान संघ के बीच सहमति बन गई है। किसानों ने आंदोलन को टालते हुए, अफसरों से स्पष्ट बात की। सूत्रों के मुताबिक संशोधन और निरस्तीकरण के मुद्दे पर समझौता हो गया है।

ऑफ द रिकॉर्ड अधिकारियों ने बताया कि किसानों को जो गलतफहमी थी, उसे दूर कर दिया गया है। मामले में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी-नेता ऑफिशियल बयान देने से कतरा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, लैंड पूलिंग एक्ट को लेकर शुक्रवार को अफसरों और किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। लंबे समय से बनी भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए दोनों पक्षों ने बीच का रास्ता निकाल लिया।

उज्जैन सिंहस्थ 2028 मेंलैंड पूलिंग एक्ट के मुद्दे पर अब किसान आंदोलन की राह पर आगे नहीं बढ़ेंगे। अफसरों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि एक्ट को किसानों की मांगों के अनुरूप ही निरस्त किया जा चुका है।

अफसरों ने सभी भ्रांतियों को दूर किया है। शासन स्तर से जारी निर्देशों को लेकर जो गलतफहमियां थीं, अफसरों ने उन्हें विस्तार से स्पष्ट कर दिया। इससे किसानों में चल रही असमंजस की स्थिति काफी हद तक खत्म हो गई है।

ये भी पढ़ें... लैंड पूलिंग पर सरकार के नए आदेश से किसान संघ नाराज, किसान बोले- उलझाया तो दोबारा करेंगे आंदोलन

संशोधन बनाम निरस्तीकरण को लेकर हुआ विवाद

17 नवंबर की रात सीएम हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लैंड पूलिंग एक्ट को वापस लेने की घोषणा हुई थी। लेकिन अगले ही दिन, 19 नवंबर को एक्ट को निरस्त करने के बजाय संशोधन का आदेश जारी होने से किसानों में भारी नाराजगी फैल गई थी।

किसान संघ: बैठक में तय हुए मुद्दों पर कायम रहें

भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलसिंह आंजना ने गुरुवार को द सूत्र से चर्चा में कहा कि बैठक में टीएनसी की धारा 8, 9, 10 और 11 को हटाने पर सहमति बनी थी। उन्होंने यह भी साफ किया कि सड़क चौड़ीकरण या नई रोड निकालने पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।

ये भी पढ़ें... किसानों के विरोध के बीच सिंहस्थ लैंड पूलिंग निरस्त, सीएम मोहन यादव बोले- सिंहस्थ का वैभव देखेगा विश्व

धारा 12 में संशोधन, प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार

अफसरों ने धारा 12 में संशोधन का मसौदा तैयार किया है। किसान संघ का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर साफ होगी और अधोसंरचना से जुड़े कामों को भी नए सिरे से देखा जाएगा।

आंदोलन की चेतावनी अब भी बरकरार

किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि तय सहमति के अनुसार एक्ट निरस्त नहीं किया गया, तो वे पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर देंगे। उनका आरोप है कि सरकार संशोधन कर “पैंतरा बदलने” की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें... एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन, देखें इनमें आपका शहर है क्या

किसानों की मुख्य मांगें...

1. लैंड पूलिंग एक्ट को पूरी तरह समाप्त किया जाए

किसानों ने जोर देकर कहा कि उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में लैंड पूलिंग एक्ट लागू न किया जाए और इसे तुरंत रद्द किया जाए।

2. टीडीएस 8, 9, 10, 11 का नोटिफिकेशन वापस हो

उनकी मांग है कि नगर विकास योजना की इन धाराओं को समाप्त कर सिंहस्थ पहले की तरह आयोजित किया जाए।

3. किसानों पर दर्ज मामले हटाए जाएं

उज्जैन क्षेत्र में किसानों पर किए गए कथित अनावश्यक मुकदमों को वापस लेने की भी मांग उठाई गई।



Tags:
  • भारतीय किसान संघ
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
  • लैंड पूलिंग एक्ट
  • कमलसिंह आंजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान