मध्य प्रदेश 70+ बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में No. 1

Siddhi Tamrakar | Nov 14, 2024, 12:41 IST
Share
aayushman card
aayushman card

मध्य प्रदेश बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में देशभर में सबसे आगे है। राज्य में अब तक दो लाख से अधिक बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जानें आप कैसे बनवा सकते हैं घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड।

मध्य प्रदेश बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में देशभर में सबसे आगे है। राज्य में अब तक दो लाख से अधिक बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जिसको लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सराहा है।

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी नंबर 1

राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से सभी योग्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Aayushman Card बनाने के मामले में मध्य प्रदेश पूरे देश में शीर्ष पर है।

2 लाख से ज्यादा बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि प्रदेश में 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 2 लाख 667 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड अब तक बन चुके हैं। वहीं, केरल में यह आंकड़ा 1 लाख 76 हजार 167 तक पहुंचा है। मध्य प्रदेश में रोज लगभग 30 से 35 हजार बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, और 15 जनवरी 2025 तक राज्य में लक्षित 34 लाख 73 हजार 325 कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें आशा कार्यकर्ता, एएनएम और सीएचओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर दस्तक दी जा रही है और जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन भी किया जा रहा है।

घर बैठे बनवाएं Aayushman Card

अगरहितग्राही चाहें तो वो खुद घर बैठे अपने मोबाइल से फॉर्म भरकर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। मरीजों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुष्मान कार्ड सेवा को और भी अपग्रेड कर दिया है।

इसके लिए सभी लोग पोर्टल या राशन कार्ड से संबद्ध मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपना आयुष्मान कार्ड घर बैठे बना सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए बनाए पोर्टल को अपग्रेड कर दिया है। इसके लिए पात्रों को पहले अपने नंबर से वेबसाइट को खोलना होगा, आगे पात्रता होने पर दिए गए विकल्प अनुसार अपना आयुष्मान कार्ड या परिवार के नए सदस्यों का नाम जोड़ होगा।

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

  • सबसे पहले प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें।
  • आयुष्मान लॉगिन पर जाएं. विकल्प चुनें मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद दूसरा विकल्प आएगा जिस पर स्टेट राशन कार्ड फैमिली आईडी जिला राशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल उपलब्ध है तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें। यदि आधार लिंक मोबाइल उपलब्ध न हो तो फेस ओथ विकल्प का चयन करें और प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • इसके बाद कैप्चर फोटो का विकल्प पर जाकर अपना क्लोजअप फोटो कैप्चर करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर व एड्रेस की जानकारी भरकर सबमिट बटन दबाए।
  • अप्रूवल होने की प्रतीक्षा करें। अप्रूवल होने के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।
  • इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र या टोल फ्री नं.104 या 14555 में संपर्क करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • आयुष्मान कार्ड
  • राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम
  • मध्य प्रदेश
  • Aayushman Bharat Scheme
  • आयुष्मान भारत योजना
  • aayushman card
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

By Aman Vaishnav

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

By Harrison Masih

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा

By Amresh Kushwaha

दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा
खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान

By Sumit Kumar

खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान
MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर

By Aman Vaishnav

MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद

By Ashish Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक

By Aman Vaishnav

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक