MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mp-top-news-10-september
mp-top-news-10-september

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... CM यादव आज कोलकाता में इंटरेक्टिव सेशन में होंगे शामिल; बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

कोलकाता दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, पीएम मित्र पार्क के लिए निवेश पर देंगे जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 10 सितंबर को कोलकाता दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पीएम मित्रा पार्क (PM MITRA Park) के लिए निवेश को बढ़ावा देना है। इसमें वे विभिन्न क्षेत्रों में संभावित निवेश अवसरों पर चर्चा करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी : एमपी-एमएलए कोर्ट ने CBI और ACB को दिया आदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और रायसेन जिले के भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंदौर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंटजारी किया है। यह कार्रवाई चेक बाउंस से जुड़े कई मामलों के बाद की गई है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को आदेश दिया है कि वे पटवा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करें। यह घटना राज्य की राजनीति में हलचल मचा रही है, क्योंकि पटवा पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा नपा चुनाव सिस्टम... अब जनता सीधे चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार, 09 सितंबर को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और कई बड़े फैसले लिए गए। साथ ही, बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इन प्रस्तावों में राज्य के नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव प्रणाली में बदलाव भी शामिल है। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इन फैसलों की जानकारी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रमोशन में आरक्षण: सरकार ने मांगी प्रमोशन की अनुमति, स्टे ऑर्डर पर 16 सितंबर को होगा फैसला

मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मंगलवार, 9 सितंबर को हुई। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस बैद्यनाथन ने दलील दी कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में दी गई ओरल अंडरटेकिंग की वजह से प्रमोशन रुके हुए हैं, जिससे आरक्षित और अनारक्षित दोनों वर्गों को नुकसान हो रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में दो दिन बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को मानसून ने एक बार फिर दस्तक दी। भोपाल में दोपहर 2 बजे काले बादल छाने लगे।प्रदेश के कई जिलो में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। फिर भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि अगले चार दिनों तक 90 घंटे तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आज फिर 4000 करोड़ का लोन लेगी एमपी सरकार, 4.50 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा कुल कर्ज

एमपी टॉप न्यूज : मध्यप्रदेश सरकार आज (9 सितंबर) फिर 4,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। कर्ज को तीन हिस्सों में लिया जाएगा। इसमें 1,500-1,500 करोड़ रुपए के दो कर्ज होंगे। वहीं, एक कर्ज 1,000 करोड़ रुपए का होगा। मध्य प्रदेश सरकार इस कर्ज का उपयोग सितंबर में होने वाले सेवा पर्व और अन्य बड़ी परियोजनाओं में करेगी। बता दें कि, इससे पहले एमपी सरकार ने 26 अगस्त को भी 4,800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के चलते 2024 का भी रिजल्ट रुका, 2025 मेंस केस लिस्ट नहीं होने से सभी उलझे

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) में बीते सप्ताह जो उम्मीद थी वह सब जीरो हो गई। राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 और 2025 को लेकर सभी की टकटकी निगाहें एमपी हाईकोर्ट की ओर हैं लेकिन अभी तक इसे लेकर स्थितियां साफ नहीं हो सकी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएम मोहन का एक्शन, 4 पटवारी समेत 6 सस्पेंड, इन अधिकारियों को नोटिस

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सोमवार को सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। चार पटवारी (भूमि अभिलेख अधिकारी) और चार अन्य सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, चार तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से सरकारी योजनाओं की डिलीवरी प्रणाली को सुधारने का आदेश दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मप्र में उच्च शिक्षा के बुरे हाल, हाईकोर्ट से विधानसभा तक बैकफुट पर सरकार

मध्य प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में एक भी असिस्टेंट प्रोफेसर नहीं,बाकी में इनके 70 फीसद पद खाली, 93 विषयों के मास्टर ही नहीं हैं। हाईकोर्ट हो या विधानसभा विभाग से जुड़े अधिकतर मामलों में सरकार को बैकफुट पर आना पड़ रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में 453 करोड़ का सौदा होगा रद्द, 184 करोड़ की फर्जी गारंटी पर तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के एमडी गिरफ्तार

मप्र जल निगम लिमिटेड में 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी के जरिए 950 करोड़ के काम का ठेका लेने में उलझी तीर्थ गोपीकान कंपनी के एमडी और फाउंडर महेश कुम्भानी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ ही एक निजी व्यक्ति, जो बैंक और कंपनी के बीच में फर्जी बैंक गारंटी की सांठगांठ करता था। गौरव धाकड़ को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • पीएम मित्रा पार्क
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर