MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Oct 12, 2025, 21:33 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में डाली 29वीं किस्त, ग्वालियर एयरबेस के पास पकड़े गए 8 बांग्लादेशी नागरिक, देशभर में सिरप की जांच अब जरूरी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त

एमपी की लाड़ली बहनों का इंजतार खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने 29वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से 1.26 करोड़ बहनों खाते में 1541 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। हालांकि, महिलाओं के खाते में फिलहाल 1250 रुपए भेजे गए हैं। भाई दूज के शगुन के रूप में 250 रुपए जल्द भेजे जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12 साल से भारत में रह रहे 8 बांग्लादेशी ग्वालियर एयरबेस के पास पकड़े गए

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक ही परिवार के 8 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए हैं। ये सभी बिना भारतीय नागरिकता के पिछले 12 साल से ग्वालियर में रह रहे थे। इनकी गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस की सूचना पर हुई है। इस ऑपरेशन में ग्वालियर पुलिस ने सक्रियता दिखाई। आइए पूरी कहानी विस्तार से जानते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर की खराब सड़कों से परेशान राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम देवड़ा को सुनाई खरी-खरी

इंदौर की सड़कों की खस्ताहाल हालत चिंता का विषय बन गई है। यह समस्या अब आम लोगों के साथ नेताओं को भी परेशान कर रही है। राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सामने खुलकर गुस्सा दिखाया। सांसद शर्मा ने सड़कों की हालत को लेकर जमकर भड़ास निकाली। सांसद शर्मा इंदौर में एक डेंटल क्लिनिक के निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने डिप्टी सीएम से कहा कि यदि वे भोपाल जाएं, तो इंदौर की खराब सड़कों के मामले में अफसरों की क्लास लेना न भूलें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मप्र में डिजिटल करेंसी में मिलेगी विकास की रकम, महीनेभर में खर्च नहीं की तो लौटेगी खजाने में

मध्यप्रदेश सरकार ने अधिकारियों के पेट्रोल और फोन भत्ते का भुगतान अब डिजिटल करेंसी के जरिए करने का फैसला लिया है। इसके तहत एक महीने के भीतर राशि खर्च न होने पर वह वापस सरकारी खजाने में चली जाएगी। यह डिजिटल करेंसी केवल निर्धारित उपयोग के लिए ही खर्च की जा सकेगी। यानी अगर पेट्रोल या फोन के भत्ते के लिए दी गई राशि बचती है, तो वह एक महीने के अंदर खर्च करनी होगी, अन्यथा वह ट्रेजरी में वापस चली जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: देशभर में सिरप की जांच अब जरूरी, अब तक 25 मौतें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल में जहरीले कफ सिरप के कारण 25 बच्चों की मौत हो गई है। इसका असर अब पूरे देश की दवा नीति पर दिखा है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया था, जो जहरीला होता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर त्रिशला हाउसिंग सोसायटी चुनाव से बाहर हुए भूमाफिया दीपक मद्दा और उसके दोनों भाई

इंदौर की त्रिशला हाउसिंग सोसायटी में एक हजार करोड़ के खेल के लिए फिर से सक्रिय हुए भूमाफिया दीपक मद्दा उर्फ दिलीप सिसौदिया उर्फ दीपक जैन का आखिर पत्ता कट गया। द सूत्र के जरिए इस मामले में खबर प्रकाशित करने के बाद विवाद खड़ा हुआ। आखिरकार नामांकन फॉर्म वापसी के अंतिम दिन मद्दा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ चुनाव से नाम वापस ले लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

101 यूनिवर्सिटीज को UGC से डिस्टेंस लर्निंग की मंजूरी, MP की ये तीन यूनिवर्सिटी भी शामिल

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 101 यूनिवर्सिटीज और 20 कैटेगरी-I संस्थानों को ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL डिस्टेंस एजुकेशन) और ऑनलाइन कोर्सेज के लिए मंजूरी दी है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश की यूनिवर्सिटीज भी शामिल की गई हैं।इसका उद्देश्य भारत में शिक्षा को डिजिटल तरीके से पहुंचाना है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र बिना भौतिक सीमा के उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ठेकेदार की जमानत खारिज, ED अब अधिकारियों की ओर

इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में गिरफ्तार आरोपी अंश त्रिवेदी और राजू दशवंत अब जमानत की कोशिश में जुटे हैं। ईडी की आपत्ति के बाद ठेकेदार अंश त्रिवेदी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। ईडी ने साफ कहा है कि अंश मुख्य आरोपी है। उसने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी चालानों से उत्पाद शुल्क की चोरी की। इस घोटाले में सरकार को 71 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में भावांतर योजना पर किसानों की ट्रैक्टर रैली: सीएम डॉ. मोहन यादव वर्चुअली बोले- किसान की आय में कमी नहीं आने देंगे

मप्र में लागू हुई भावांतर योजना के समर्थन में और इसके लिए सीएम डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देने के लिए बड़ी ट्रैक्टर रैली निकली। सुपर कॉरिडोर पर सभी किसान ट्रैक्टर के साथ जमा हुए। इसे सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया। देपालपुर विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में यह किसान रैली निकली थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मीम शेयर किया तो सवर्णों ने युवक से धुलवाए पैर फिर उसी पानी को पिलाया, बढ़ा तनाव

मध्यप्रदेश में दमोह के पटेरा ब्लॉक में युवक से पैर धुलवाकर वही पानी पीने को मजबूर किया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जादू-टोने के शक में पड़ोसी की गर्दन काटी, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

एमपी टॉप न्यूज: जादू-टोने के शक में हत्या करने के आरोपी चंपालाल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने पड़ोसी रामनाथ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। खंडवा की अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस मानते हुए फैसला सुनाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • Ladli Behna Yojana
  • रघुनंदन शर्मा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भावांतर योजना
  • कफ सिरप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा