MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Nov 19, 2025, 07:57 IST
Share
mp-top-news-19-november
mp-top-news-19-november

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... मध्यप्रदेश के दो विभागों करीब 1400 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी। अब रात में भी नौकरी कर सकेंगी महिलाएं, नोटिफिकेशन जारी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्यप्रदेश के दो विभागों में करीब 1400 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी

मध्यप्रदेश सरकार ने दो विभागों और जिला विधिक प्राधिकरण में 1406 पदों की भर्ती को मंजूरी दी है। यह फैसला सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 18 नवंबर को कैबिनेट बैठक में लिया गया। इनमें से 1179 पद आयुष चिकित्सालयों के लिए होंगे, जो 13 जिलों में खुलेंगे। 373 पद नियमित और 806 पद संविदा व आउटसोर्स के जरिए भरे जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब रात में भी नौकरी कर सकेंगी महिलाएं, MP Women Night Shift को लेकर नोटिफिकेशन जारी

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रात में काम करने की मंजूरी दी है। इस निर्णय के तहत, महिला कर्मचारियों को सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी। ओवरटाइम के लिए दोगुना वेतन भी दिया जाएगा। नाइट शिफ्ट के लिए महिला कर्मचारियों की लिखित सहमति जरूरी होगी। खास सुविधाएं नाइट ड्यूटी करने वाली महिलाओं को दी जाएगी। यह संशोधन अधिनियम राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिवनी हवाला कांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, हॉक फोर्स के डीएसपी समेत चार गिरफ्तार

2.96 करोड़ रुपए की सिवनी हवाला कांड के सनसनीखेज मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई की। SIT ने बालाघाट के एसडीओपी पंकज मिश्रा और क्राइम ब्रांच आरक्षक प्रमोद सोनी को गिरफ्तार किया। उनके साथ कटनी के पंजू गिरी गोस्वामी और जबलपुर के वीरेंद्र दीक्षित भी पकड़े गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भोपाल समेत प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक एमपी के 25 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भोपाल और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। उमरिया में 7, इंदौर में 7.2 और नौगांव में 7.3 तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तेज शीतलहर का प्रभाव रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीना विधायक निर्मला सप्रे केस की सुनवाई अब जनवरी 2026 तक टली

MP News. बीना से भाजपा विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द करने की सुनवाई टल गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने याचिका दायर की थी। इस मामले में आज मंगलवार, 18 नवंबर को सुनवाई निर्धारित थी। चीफ जस्टिस की बेंच की व्यस्तता के कारण केस नहीं लिया गया। इस कारण मामला पेंडिंग रह गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ममलेश्वर लोक परियोजना पर लगी रोक, भारी जनविरोध को देखते हुए लिया निर्णय

INDORE/KHANDWA. मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद और विरोध जारी है। इसी बीच सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए मंगलवार को परियोजना पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। नगर के रहवासी, व्यापारी, साधु-संत और स्थानीय संगठनों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंहस्थ 2028 के लिए लैंड पुलिंग एक्ट खत्म, जानें अब क्या?

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य सरकार ने लैंड पूलिंग एक्ट (Land Pooling Act) को वापस लेने का फैसला किया है। अब सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उज्जैन में लैंड पूलिंग लागू नहीं होगा। साथ ही, यहां की भूमि पर स्थायी अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल के बाद अब आई लव भील प्रदेश के लगे बैनर

एमपी टॉप न्यूज | मध्यप्रदेश के रतलाम में आई लव भील प्रदेश का बैनर दिखाई दिया। आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल के बाद अब आई लव भील प्रदेश के बैनर ने नई चर्चा की शुरुआत कर दी है। आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल के बाद अब अचानक आई लव भील प्रदेश का पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के आईएएस दंपती को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, अपने जिलों में किया यह काम

BHOPAL. मध्यप्रदेश के एक आईएएस दंपती को मंगलवार, 18 नवंबर को दिल्ली में सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता और खरगोन की कलेक्टर भव्या मित्तल को सम्मानित किया। उन्हें जल संरक्षण में उनके बेहतरीन काम के लिए यह सम्मान दिया गया। यह पहली बार हुआ है, जब एमपी के आईएएस दंपती को राष्ट्रपति से ऐसा सम्मान मिला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को हाईकोर्ट की फटकार, मंदिर जमीन विवाद में झूठा शपथ पत्र देने पर भड़के जज

Gwalior. ग्वालियर हाईकोर्ट ने हाल ही में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को कड़ी फटकार लगाई है। यह मामला दंदरौआ सरकार मंदिर से जुड़ी जमीन के विवाद से जुड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Weather update
  • कैबिनेट बैठक
  • सिंहस्थ 2028
  • बीना विधायक निर्मला सप्रे
  • एमपी टॉप न्यूज
  • किरोड़ी लाल मीणा
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • लैंड पुलिंग एक्ट
  • सिवनी हवाला कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा