/sootr/media/media_files/2025/12/02/mp-top-news-2-december-2-2025-12-02-21-00-18.jpg)
Photograph: (THESOOTR)
MP Cabinet Decisions: नगरीय विकास के लिए मोहन सरकार ने खोला खजाने का पिटारा, परिवहन उप-निरीक्षकों को बड़ी राहत
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना को 2026-27 तक जारी रखने का फैसला किया। इसके लिए 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट मंजूर किया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी सरकार आज लेगी 3000 करोड़ का नया कर्ज, सिर्फ एक साल में ही मध्य प्रदेश पर कर्ज का बोझ 50 हजार करोड़
BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की योजना बना रही है। सरकार इस बार 3000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से लिया जाएगा। इससे राज्य का कुल कर्ज इस वित्तीय वर्ष में 50 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। यह कर्ज तीन हिस्सों में लिया जाएगा, जिनकी समय सीमा 8, 13 और 23 साल की होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी प्रमोशन आरक्षण नियम 2025: क्रीमी लेयर के बाद अब उठा बैकलॉग पदों का मुद्दा
JABALPUR.मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। 2 दिसंबर को हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच के समक्ष हुई। सुनवाई में बेहद अहम मुद्दों पर पक्ष रखा गया। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के जरनैल सिंह (1) और (2) मामलों पर गहन चर्चा की गई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Report: उत्तर भारत की बर्फीली हवा से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, इन जिलों में गिरेगा रात का पारा
BHOPAL. मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र से बर्फीली हवा आ रही हैं। प्रदेश में तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि आज रात मंगलवार ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सीहोर और विदिशा में तेज ठंड पड़ेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कर्नाटक राज्यपाल के परिवार में घरेलू कलह का खुलासा, पोते की पत्नी ने लगाया दहेज के लिए मारपीट का आरोप
BHOPAL/RATLAM. कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत के परिवार से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील और हाई–प्रोफाइल मामला मंगलवार को सामने आया। जब राज्यपाल के पोते की पत्नी ने गंभीर आरोपों से भरा विस्तृत आवेदन रतलाम पुलिस अधीक्षक को सौंपा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अजाक्स में आईएएस संतोष वर्मा की नियुक्ति पर बवाल, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
BHOPAL. मध्य प्रदेश का प्रभावशाली संगठन अजाक्स (SC-ST अधिकारियों का राज्य स्तरीय मंच) इन दिनों सुर्खियों में है। 23 नवंबर 2025 को हुए एक कार्यक्रम ने पूरे संगठन में घुसपैठ, फर्जी नियुक्ति और अनुशासनहीनता के आरोपों की आग भड़का दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शादी में पेशाब विवाद से गोलीकांड, दुल्हन के चचेरे भाई की मौत
BHIND. मध्य प्रदेश के भिंड में शादी के पंडाल के पास पेशाब करने की बात गोली चल गई। इस घटना में दुल्हन के चचेरे भाई गौरव गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नेशनल हाईवे 719 किनारे गांव में हुए इस विवाद में कार सवार तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में इस साल हुए 538 बाल विवाह, मंत्री ने विधानसभा में माना हर महीने बढ़ रहा आंकड़ा
मध्य प्रदेश में बाल विवाह की समस्या हर साल बढ़ रही है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग करोड़ों रुपए का बजट खर्च करता है। इसके बावजूद बाल विवाह के मामलों में वृद्धि हो रही है। 2020 से 2025 तक, हर साल औसतन 400 से अधिक बाल विवाह के मामले सामने आए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पीथमपुर वॉल्वो-आयशर की वीई कमर्शियल को 168 करोड़ की GST चोरी का नोटिस
INDORE. मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी आटो कंपनी वॉल्वो और आयशर के जाइंट एडवेंचर्स VECV (वीई कमर्शियल व्हीकल्स) पीथमपुर है। यह कंपनी अब GST चोरी में बुरी तरह उलझ गई है। टैक्स चोरी भी कोई छोटी-मोटी नहीं है। करोड़ों में हैं। इससे राहत पाने के लिए कंपनी अलग-अलग जगह गई। हाईकोर्ट में भी पहुंची लेकिन उसे राहत नहीं मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सुप्रीम कोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण केस अटका, सरकार भूली, होल्ड उम्मीदवारों का PM और CJI को पत्र
मध्य प्रदेश में 6 साल से चल रहे 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस को लेकर मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में पटरी से उतरते दिख रहा है। पहले सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर और अक्टूबर में इस मामले को प्राथमिकता देते हुए टॉप पर रखा था, लेकिन सरकारी पक्ष लगातार समय बढ़ाने की मांग करता रहा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us