MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 22, 2026, 08:26 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... वोटर लिस्ट से काटे 34.25 लाख नाम, अंतिम मतदाता सूची जारी। एमपी में भाजपा-कांग्रेस की AI वाली लड़ाई खून खराबे पर आई। अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के आरोप, FIR दर्ज करने के निर्देश।

एमपी में वोटर लिस्ट से कटे 34.25 लाख नाम, महिलाओं की हिस्सेदारी घटी, अंतिम मतदाता सूची जारी

BHOPAL.मध्यप्रदेश में चुनावी प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव आया है। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस प्रक्रिया में कुल 34.25 लाख नामों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 से घटकर 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 रह गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, AI वाली लड़ाई खून खराबे पर आई

INDORE. इंदौर में आज, 21 फरवरी को राजनीति का एक उग्र चेहरा देखने को मिला है। गांधी भवन इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, FIR दर्ज करने के निर्देश

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोप हैं। एडीजे रेप और पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। कोर्ट ने झूंसी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ जांच की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Update: एमपी में हल्की बूंदाबांदी के साथ कई जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश में आज से मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान सामान्य रहेगा, और सुबह-रात हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तो ये है हेमंत कटारे के इस्तीफा देने की असली वजह!

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि वे परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, इस कारण उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ने का निर्णय लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: भोपाल से ग्वालियर तक मचा घमासान

भोपाल में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव अब थाने तक पहुंच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज थाने में पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। भाजपा ने कहा है कि वह चुप नहीं बैठेगी। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने जाएगा। आरोप-प्रत्यारोप..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में 77 करोड़ रुपए की 33 सरकारी संपत्तियां अब वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज हैं। यह खुलासा नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि कलेक्टरों की लापरवाही और अनदेखी के कारण ये संपत्तियां वक्फ बोर्ड के नाम हो गईं है। CAG की रिपोर्ट में वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कलेक्टर से भिड़ने वाले विधायक कुशवाह अब अपनी ही सरकार पर बरसे, कृषि विश्वविद्यालय भर्ती पर घमासान

एमपी टॉप न्यूज | बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सीधे सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने और तत्काल जांच की मांग की है। सरकार की ओर से कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने.. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में मंत्रियों के बंगले चमकाने में 30 करोड़ खर्च, बिजली-पानी के बिलों में चले गए करोड़ों

मध्य प्रदेश विधानसभा के इस सत्र में सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़े सबका ध्यान खींच रहे हैं। इन आंकड़ों में राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सरकारी आवासों के रखरखाव और सजावट पर हुए खर्च का पूरा हिसाब सामने आया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2026 के बीच, यानी लगभग 26 महीनों में, मंत्रियों के बंगलों पर कुल 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव

मशहूर सोनी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के नागदा शहर के लोग अमिताभ बच्चन से नाराज हैं। शो के एक एपिसोड (23 दिसंबर 2025) में अमिताभ ने नागदा पर टिप्पणी की थी। उन्होंने नागदा को 'पानी की समस्या वाला छोटा गांव' बताया था। नागदा के निवासियों का कहना है कि यह जानकारी बिल्कुल गलत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू, जिलाध्यक्ष विपिन, महिला मोर्चा मिमरोट सहित 20 कांग्रेसियों पर दंगे सहित 8 धाराओं में केस

इंदौर में कांग्रेस के दफ्तर गांधी भवन के यहां शनिवार को हुए जमकर बवाल, पथराव के बाद कांग्रेस के लगसभ सभी पदाधिकारियों पर केस हो गया। बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से पंढरीनाथ थाने में की गई शिकायत पर 20 कांग्रेसियों पर नामजद के साथ ही अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी पर ईडी का एक्शन, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच

इंदौर में उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी नीता शाहरा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने 5.13 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया है। यह कदम रुचि ग्लोबल लिमिटेड से जुड़े 188 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले से संबंधित है। अब यह कंपनी एग्रोटेड इंटरप्राइजेस..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खजुराहो महोत्सव में पर्यटन मंत्री के भाषण पर पर्यटकों की हूटिंग: 'गो बैक' के लगे नारे

MP News: खजुराहो का विश्व प्रसिद्ध नृत्य महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ। इस महोत्सव में नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है। हालांकि, पहले ही दिन मंच पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। यह घटना संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाषण के दौरान घटी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिवनी में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद, समय से पहले बंद हो गया पोर्टल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | सिवनी जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्हें तय समय नहीं मिला। पोर्टल बंद होने से खरीदी प्रक्रिया अचानक रुक गई है। कई किसान..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • हेमंत कटारे
  • Weather update
  • अमिताभ बच्चन
  • वोटर लिस्ट
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • भाजयुमो
  • बीजेपी युवा मोर्चा
  • KBC
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • उमेश शाहरा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज