MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Dec 24, 2025, 21:09 IST
mp top news
नमस्कार, राज्य पुलिस सेवा के 4 अफसर बने IPS; जबलपुर खमरिया फैक्ट्री सहित कई VIP जगहों को उड़ाने की धमकी, CM पोषण मार्ट से मिलेगा सामान; साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्यप्रदेश सरकार ने PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) में बड़े बदलाव की योजना बनाई है। IBPS के माध्यम से सहकारी संस्थाओं में दो हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पोषण मार्ट में सरकारी किराना स्टोर भी खोले जाएंगे। इसके बाद राशन दुकानें जनरल स्टोर की तरह दिखेंगी, जहां रोजमर्रा का सामान मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में एक अहम बदलाव हुआ है। राज्य पुलिस सेवा (State Police Service) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर अवॉर्ड किया गया है। यह पदोन्नति वर्ष 2024 की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के आधार पर हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जनवरी में जारी करने की मांग की। इस मांग के बाद MP कर्मचारी चयन मंडल की चिंता बढ़ गई है। 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा का परिणाम एक माह में जारी करना था। कर्मचारी चयन मंडल अब तक पुलिस मुख्यालय को जवाब नहीं दे पाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कुछ दिन पहले तमिलनाडु से एक धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। मेल में देश की सुरक्षा से जुड़ी खमरिया आयुध निर्माणी और अन्य वीआईपी जगहों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। जबलपुर स्थित फैक्ट्री परिसर में कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड, लोकल पुलिस, आर्मी और डिफेंस इंटेलीजेंस ने मोर्चा संभाला। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी कर उलझे प्रमोटी आईएएस संतोष वर्मा केस दिन-ब-दिन उलझता जा रहा है। इस केस ने पूरे न्यायिक सिस्टम को हिला दिया है। इस केस में अब तक दो जज निलंबित हो चुके हैं। एक जज का ट्रांसफर हो गया है। एक टाइपिस्ट गिरफ्तार होकर पुलिस रिमांड में जा चुके हैं। साथ ही जिला लोक अभियोजक भी उलझ चुके हैं। खुद वर्मा का आईएएस अवार्ड और नौकरी दोनों खतरे में हैं। इस केस की पूरी A से Z उलझी हुई कहानी और इसके किरदारों की चर्चा दे रहा है पूरी इन-डेप्थ खबर। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आचार संहिता उल्लंघन केस में
जबलपुर की MP/MLA विशेष अदालत से भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन और रिश्वत के आरोपों से बाइज्जत बरी किया। कोर्ट ने अभियोजन की गंभीर खामियों और सबूतों के कमी को फैसले का आधार बनाया। जिस मोबाइल में था सबूत वह टूट गया। भाजपा विधायक कोर्ट से हुए बरी हुए है। अभियोजन पक्ष की ओर से जो वीडियो प्रस्तुत किया गया था वह जिस मोबाइल से बना था। वह मोबाइल टूट गया जिस कारण वीडियो की सत्यता को कोर्ट में साबित नहीं किया जा सका। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
देश के आदर्श थाने मल्हारगढ़ (मंदसौर जिला) में एक छात्र पर गलत तरीके से ड्रग केस बनाया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट इंदौर कड़ा रुख अपना चुका है। इसमें छह पुलिसकर्मी भी एसपी मंदसौर के जरए सस्पेंड किए गए थे। वहीं हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पूरे थाने की इसमें सांठगांठ थी। अब इसी तरह का मामला इंदौर क्राइम ब्रांच में सामने आया है। इसमें इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच कठघरे में आ गई है। वहीं, मामला हाईकोर्ट इंदौर तक पहुंच गया है। इसमें आरोपी कहीं और गिरफ्तार हुआ और उसे इंदौर में गिरफ्तारी बताई गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश बिजली कंपनी में 545 सहायक ग्रेड के साथ ही कुल 700 पदों की अटकी ज्वाइनिंग को लेकर हाईकोर्ट जबलपुर ने आदेश दिया था। अब इस आदेश पर अमल हो गया है। नए सिरे से इन पदों के लिए मेरिट सूची बनाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
उलटे बांस बरेली कहावत अव्यवस्था और उलझे फैसलों पर कही जाती है। यह कहावत मध्य प्रदेश वन विभाग के एक मामले में सच साबित हुई है। बांस कारोबार से जुड़े एक केस में कोलकाता हाईकोर्ट ने निजी फर्म को 1.20 करोड़ रुपए का भुगतान लौटाने का आदेश दिया। खास बात यह कि कोर्ट ने नोटिस प्रदेश के मुख्य सचिव और वित्त विभाग को तामील कराने की हिदायत दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बाद अब डेंटल कॉलेज की इस घटना से हड़कंप मचा है। इंदौर के डेंटल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का नया मामला सामने आया है। यूजीसी के एंटी-रैगिंग पोर्टल पर सीनियर छात्राओं के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई थी। कॉलेज प्रबंधन ने जांच के बाद दोषी तीन सीनियर छात्राओं को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। इन सभी छात्राओं को अगले 15 दिनों के लिए कॉलेज से निष्कासित किया गया है। प्रबंधन ने कैंपस में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मुख्यमंत्री पोषण मार्ट से मिलेगा किराने का सामान, एमपी की सहकारी समितियों में होगी दो हजार पदों पर भर्ती
राज्य पुलिस सेवा के चार अफसर बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
पीएचक्यू परीक्षा परिणाम : 10 लाख अभ्यर्थियों का रिजल्ट तैयार करने में ESB की फूली सांस
तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, जबलपुर खमरिया फैक्ट्री सहित कई अन्य वीआईपी जगहों को उड़ाने की धमकी
आईएएस संतोष वर्मा केस: दो जज निलंबित, एक जज ट्रांसफर, लोक अभियोजक, कोर्ट बाबू भी उलझे, ऐसे हुआ पूरा कांड
आचार संहिता उल्लंघन केस में विधायक कुंवर सिंह टेकाम बरी, एमपी-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
इंदौर क्राइम ब्रांच में मंदसौर पुलिस जैसा कांड - 54 लाख के ड्रग्स केस में जावरा से उठाए व्यक्ति की इंदौर में दिखाई गिरफ्तारी
मध्यप्रदेश बिजली कंपनी में 700 पदों पर जॉइनिंग का खुलेगा रास्ता, हाईकोर्ट आदेश के बाद नई मेरिट सूची जल्द
मध्य प्रदेश वन विभाग: बांस में उलझा सिस्टम, हाईकोर्ट ने थमाया 1.20 करोड़ का बिल, सकते में अफसर
इंदौर में रैगिंग पर लगाम फेल, अब डेंटल कॉलेज में भी सीनियर ने जूनियर को बनाया शिकार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari