MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 09, 2025, 07:49 IST
Share
mp-top-news-9-december-2025
mp-top-news-9-december-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्य प्रदेश की टॉप खबरों से...लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, खातों में आएंगे 1500 रुपए। मोहन कैबिनेट आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

Ladli Behna Yojana : आज लाड़ली बहनों खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम छतरपुर में ट्रांसफर करेंगे राशि

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की निगाहें लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर टिकी हैं। इस बार इस योजना की 31वीं किस्त जारी की जाएगी। वहीं आज, 09 दिसंबर को सीएम मोहन यादव छतरपुर जिले से यह राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत 1.26 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये भेजे जाएंगे। इससे राज्य सरकार हर महीने योजना पर लगभग 1857 करोड़ रुपए खर्च करेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश छतरपुर के खजुराहो में आज (09 दिसंबर) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।

भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Khajuraho.मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खजुराहो में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 21 दिसंबर से भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह न केवल भोपाल, बल्कि प्रदेश के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: प्रदेश में छाएगा घना कोहरा, 50 मीटर तक रहेगी दृश्यता, कई शहरों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: 9 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और घना कोहरा संभव है। IMD के अनुसार, 9 से 12 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी । न्यूनतम तापमान 9-12°C और अधिकतम 20-26°C हो सकता है। IMD के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों में हल्की वर्षा हो सकती है। बर्फीली हवाओं से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 9 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। यह विशेष रूप से पश्चिमी और उत्तरी भागों में होगा। दृश्यता 50 मीटर तक कम हो सकती है। IMD ने शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी जारी की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अजाक्स नेतृत्व पर बड़ा अपडेट: चौधरी मुकेश मौर्य ही वैधानिक प्रांताध्यक्ष घोषित

मध्यप्रदेश विधानसभा में लंबे समय से चल रहे अजाक्स नेतृत्व विवाद पर आखिरकार आधिकारिक मोहर लग गई है। हाल में सदन में रखे गए सवाल और विभागीय जवाबों ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुरानी सूची कई प्रभावों के कारण त्रुटिपूर्ण जारी हुई थी। संशोधित सूची में अब साफ है कि अजाक्स के वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Report: इंदौर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 5.7 डिग्री रहा, सोमवार रात कोल्ड वेव का अलर्ट

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में ठंड बढ़ी है। अधिकांश जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। तापमान में गिरावट के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इंदौर में रविवार-सोमवार की रात का तापमान 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह तापमान 2015 से 2025 के बीच सबसे कम है। 8 दिसंबर को प्रदेश में दोपहर में तापमान 22-24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रात तापमान 7-12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिल्डर नहीं कर सकेंगे अधूरे प्रोजेक्ट में बुकिंग, रेरा ने 13 टाउनशिप पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश रेरा ने टाउनशिप बिल्डरों के खिलाफ सख्त दिखाई है। इन्होंने घर का सपना दिखाकर लाखों रुपए निवेश कराए, लेकिन निर्माण पूरा नहीं किया है। मध्य प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण ने जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक टाउनशिप मामलों की सुनवाई की है। इसके बाद इन टाउनशिप्स में नई बुकिंग पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही निवेशकों को भी ऐसी टाउनशिप में घर बुक न करने की समझाइश भी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खाद न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूटा, छतरपुर में हाईवे पर लगाया जाम, खजुराहो जा रहे कई मंत्री फंसे

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में किसान लंबे समय से खाद के लिए परेशान हैं। सोमवार को इन किसानों का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए किसानों ने जिले के अलग-अलग चार स्थानों पर हाईवे जाम कर दिया। बमीठा के साथ ही खजुराहो मार्ग पर भी किसानों ने चक्काजाम किया। इस जाम के कारण नेशनल हाईवे 39 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। किसानों के इस चक्काजाम के कारण खजुराहो में मंत्रीमंडल की बैठक में शामिल होने जा रहे कई मंत्री भी रास्ते में फंस गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एवरेस्ट विजेता भावना डेहरिया को विक्रम अवॉर्ड मिलेगा, हाईकोर्ट ने स्टे हटाया

माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम अवॉर्ड मिलेगा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को उनके चयन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की। कोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को सही बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

VIT Bhopal में अब तक हालात ठीक नहीं! 20 दिसंबर तक बढ़ी छुट्टियां, पढ़ाई पर सीधा असर

वीआईटी भोपाल में हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए हैं। 26 नवंबर की रात को एक बड़ी घटना हुई थी। इसके बाद, विश्वविद्यालय ने तुरंत कैंपस बंद कर दिया था। सभी छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया था। पहले 8 दिसंबर तक गतिविधियां रोकने का फैसला लिया गया था,लेकिन अब छुट्टियों को और बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय (VIT BHOPAL UNIVERSITY) प्रशासन का कहना है कि कई विभागों में मरम्मत का काम जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शराब के धंधे में अकूत कमाई पहली बार नहीं, मंदाकिनी दीक्षित के पहले भदौरिया, खरे और चंद्रावत भी घिर चुके

मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड: देवास की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर 7.5 लाख की रिश्वत का आरोप है। उन्हें एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। आबकारी विभाग में अधिकारियों की अकूत कमाई का यह पहला मामला और आरोप नहीं है। हाल ही में रिटायर जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की 29 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ था। इसमें 10 करोड़ से ज्यादा कीमत का सोना शामिल था। यह मामला लोकायुक्त इंदौर ने उजागर किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ब्राह्मण बेटियों वाले विवाद में रोहिणी घावरी की एंट्री, बोलीं- चंद्रशेखर समाज को कर रहे गुमराह

इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने अपने पूर्व प्रेमी और यूपी से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर समाज को गुमराह कर रहे हैं। वह दलित और ब्राह्मण बेटियों का सम्मान खराब कर रहे हैं। रोहिणी ने कहा कि उनके साथ सार्वजनिक अपमान हुआ। सांसद अब भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। यह प्रतिक्रिया 5 दिसंबर को सांसद के बयान के बाद आई है। इससे पहले ब्राह्मण बेटियों को लेकर आईएएस संतोष वर्मा ने विवादित टिप्पणी की थी। इसका समर्थन सांसद चंद्रशेखर आजाद ने किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में पहली बार लव जिहाद का शिकार युवक, गोस्वामी से बना था खान

मध्यप्रदेश में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। इसमें एक युवक ने अपनी पीड़ा शेयर की है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना इस तरह की पहली घटना है। शुभम गोस्वामी नाम के युवक ने पहले धर्म परिवर्तन किया था। उसने अब हिंदू धर्म में वापसी किया है। यह मामला लव जिहाद का शिकार हुए युवक से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सागर के देवरी का नामकरण फिर आया चर्चा में, हम साथ-साथ हैं की हो रही राजनीति

एमपी टॉप न्यूज: सागर जिले के देवरी का नाम बदलकर देवपुरी करने का प्रस्ताव एक बार फिर चर्चा में है। सत्ता और विपक्ष दोनों इस पर एकमत हैं। यह नगर बुंदेलखंड क्षेत्र में ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अहम है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इसका नामकरण देवपुरी करने का प्रस्ताव उठ चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Ladli Behna Yojana
  • MP Weather update
  • मोहन कैबिनेट
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आईएएस संतोष वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज