MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Oct 09, 2025, 08:33 IST
Share
mp-top-news-9-october
mp-top-news-9-october

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... ओबीसी आरक्षण को लेकर SC में सुनवाई आज। कफ सिरप मामले में जिम्मेदार दवा कंपनी का मालिक हिरासत में। लाखों कर्मचारियों को बड़ा झटका। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस हाईकोर्ट में फिर से मामला भेजने की उठी बात, अब आज होगी सुनवाई, शासन ने समय मांगा

मप्र की राजनीति के सबसे बड़े 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की होने वाली अहम सुनवाई के दौरान पहले ही शासन ने एक दिन का समय मांग लिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इसे 9 अक्टूबर को सुना जाए तो बेहतर होगा। लेकिन इसी दौरान पांच मिनट तक विविध अधिवक्ताओं ने बात रखी और अहम मुद्दा उठाया। मेहता ने इसमें बार-बार अगले दिन (नौ अक्टूबर) की सुनवाई की बात रखी, जबकि अन्य पक्ष सुनवाई के लिए इसमें तैयार थे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने 9 अक्टूबर को सुनवाई की बात कही और सभी से कहा कि वह अपनी बात अब अगली सुनवाई में रखें। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ा एक्शन, 20 बच्चों की मौत का जिम्मेदार रंगनाथन हिरासत

मध्य प्रदेश की एसआईटी टीम ने 20 बच्चों की मौत के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कफ सिरप कोल्ड्रिफ बनाने वाली दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को चेन्नई से हिरासत में लिया है। उन्हें पकड़ने के लिए 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। बता दें कि छिंदवाड़ा, बैतूल जैसे इलाकों में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस गंभीर घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने तुरंत इस सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही पंजाब और राजस्थान राज्यों ने भी इस सिरप पर बैन लगा दिया है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

एमपी के लाखों कर्मचारियों को बड़ा झटका, डीए सिर्फ 1 रुपए प्रतिदिन बढ़ाया

मध्यप्रदेश में 10 लाख से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा तो किया, लेकिन सिर्फ 1 रुपए प्रतिदिन। हां, यह बढ़ोतरी इतनी कम है कि कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी के बाद महज 30 रुपए प्रति माह का ही लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: प्रदेश के 20 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर थम गया है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि, दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के लौटने की परिस्थितियां बन रही हैं। 10 से 12 अक्टूबर के बीच मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। 48 घंटे बाद मानसून विदाई लेगा। इससे पहले 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

पुलिस नगर निगम की मदद से करेगी गश्त, महिलाओं को घर भी पहुंचाएगी

शहरों के बेहद तेजी से बदलते माहौल और बढ़ रही सीमाओं को ध्यान में रखते हुए अब प्रदेश की पुलिस एकदम नए तरीके से काम करेगी। प्रदेशभर के संवेदनशील, घनी बस्तियों में अब सुरक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए नगर निगम और पुलिस मिलकर पेट्रोलिंग प्लान बनाएंगे। बताया जा रहा है कि अगले तीन महीनों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी, जिससे मोहल्लों में शांति और भरोसा बने। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

OBC आरक्षण केस से एडवोकेट और एंटी हिन्दू पार्टी के सांसद पी विल्सन को एमपी सरकार ने हटाया, बनाई नई टीम

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार ने एक नई टीम बनाई है। सरकार ने सीनियर एडवोकेट और डीएमके सांसद पी विल्सन (senior advocate P Wilson) को हटाकर अब सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने के लिए एक और टीम नियुक्त की है। पहले, विल्सन को सरकार की ओर से हर सुनवाई पर 5.5 लाख रुपए देने थे, क्योंकि वे OBC आरक्षण पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई का स्मार्ट प्लान : फास्ट रिएक्शन देगा CMO, हर विधानसभा में VC की सुविधा शुरू होगी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री के दौरों और संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रजेंटेशन दिया। CMO से होने वाले कामों को नए सिरे धार मिलेगी और ज्यादा तेज गति से काम होंगे। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दौरान आईएएस नीरज मंडलोई ने बताया कि प्रजेंटेशन का उद्देश्य मुख्यमंत्री के दौरों की तैयारी, घोषणाओं का प्रबंधन, स्वेच्छानुदान वितरण और अन्य प्रशासनिक प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट निर्देश देना था। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी का छिंदवाड़ा दौरा अभी तय नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

कफ सिरप की वजह से हुई बच्चों की मौत के मामले में फिलहाल राहुल गांधी का छिंदवाड़ा आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। मीडिया में यह खबर चल रही है कि राहुल गांधी छिंदवाड़ा आ सकते हैं। जब 'द सूत्र' ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से इस बारे में बात की, तो दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर कहा कि अभी ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं बना है। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के दौरे की बात से इंकार किया। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

एमपी को मिली दिवाली की सौगात : खजुराहो से वाराणसी के बीच चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के लिए इस दिवाली का तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने खजुराहो से वाराणसी के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय खजुराहो के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच हुई फोन पर हुई बातचीत के बाद लिया गया। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

नो इंट्री पर पुलिस की ज्यादा सख्ती और शुक्लाजी को दी खास मंजूरी से बैकफुट पर प्रशासन

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर में नो इंट्री के विरोध में ट्रांसपोर्टरस द्वारा 6 अक्टूबर से शुरू की गई माल डिलेवरी, बुकिंग बंद और हड़ताल बुधवार 8 अक्टूबर दोपहर में खत्म हो गई। जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद इन्हें छूट मिलने की लिखित मंजूरी देने पर सहमति बन गई है। हालांकि पीक अवर्स के दौरान यह मंजूरी नहीं रहेगी और मुख्य तौर पर दोपहर के घंटों में ही भारी वाहनों को आने-जाने की छूट मिलेगी और फिर देर रात से सुबह तक की छूट होगी। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि