पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शौकत खान बीजेपी से बर्खास्त, फर्जी वक्फ बोर्ड चलाने का है आरोप

Ramanand Tiwari | Oct 30, 2025, 12:30 IST
Share
shaukat-mohammad-khan-bjp-expelled-fake-wakf-board-accused
shaukat-mohammad-khan-bjp-expelled-fake-wakf-board-accused

पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शौकत खान को बीजेपी से निष्कासित किया गया है। उन पर समानांतर वक्फ बोर्ड चलाने और फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता शौकत मोहम्मद खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर समानांतर वक्फ बोर्ड चलाने, अदालत में फर्जी दस्तावेज और शपथ पत्र दाखिल करने के गंभीर आरोप हैं।

हाल ही में पुलिस ने शौकत पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। भाजपा ने उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

समानांतर वक्फ बोर्ड और फर्जी दस्तावेज का मामला

शौकत मोहम्मद खान पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड से हटाए जाने के बाद भी समानांतर वक्फ बोर्ड का संचालन जारी रखा। यही नहीं, उन्होंने अदालत में फर्जी कागजात और हलफनामे भी पेश किए। इन कृत्यों को लेकर उनके खिलाफ धारा 420 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि वे पुलिस की गिरफ्त से लंबे समय से फरार हैं।
2c1570d7-702
2c1570d7-702

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की नई गठित कमेटी को पुरानी ने बताया अपराधियों की कमेटी

पुलिस ने घोषित किया इनाम

पुलिस ने शौकत खान की तलाश तेज कर दी है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। यह कदम शौकत खान को पकड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में NGT ने दो मस्जिदों को हटाने का दिया आदेश, वक्फ बोर्ड ने हाईकोर्ट का किया रूख, सियासी बहस जारी

भोपाल बीजेपी ने दिखाई सख्ती

पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शौकत खान के खिलाफ कार्रवाई के बाद भोपाल बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने पार्टी स्तर पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने आदेश जारी कर कहा कि आपके आपराधिक कृत्य की गंभीरता को देखते हुए, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, आपको संगठन की मर्यादा और दायित्वों के प्रतिकूल आचरण के कारण पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: स्थापना दिवस पर मोहन सरकार कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, जानें क्या है खास

पार्टी और पुलिस दोनों की निगाहें

भाजपा से निष्कासन और पुलिस इनाम की घोषणा के बाद अब शौकत खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने जहां खुद को मामले से स्पष्ट रूप से अलग कर लिया है। वहीं पुलिस लगातार उनके सुराग की तलाश में जुटी है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: राजस्थान बस हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार, एमपी में बंद होंगी मॉडिफाइड बसें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • बीजेपी जिलाध्यक्ष
  • वक्फ बोर्ड
  • उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा
  • पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शौकत खान
  • शौकत मोहम्मद खान
  • भोपाल बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती