Top 10 News : खबरें आपके काम की

Ravi Singh | Dec 04, 2024, 20:17 IST
Share
morning news
morning news

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1.भोपाल गैस त्रासदी : HC ने 4 हफ्ते में जहरीला कचरा हटाने का दिया आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल के यूनियन कार्बाइड से जहरीला कचरा एक महीने में हटाने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि एक साल पहले मप्र सरकार को कचरे को हटाने के लिए 126 करोड़ रुपए दिए गए थे। इसके बावजूद, कचरे को हटाने का काम शुरू नहीं हुआ है। राज्य सरकार ने कोर्ट को सूचित किया कि ठेकेदार को 20% एडवांस राशि का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

2. MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 पर HC में सुनवाई बढ़ी

मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) मेंस 2023 पर बुधवार को होने वाली अहम सुनवाई फिर आगे बढ़ गई है। एजी प्रशांत सिंह उपलब्ध नहीं थे, शासकीय अधिवक्ता द्वारा इसमें समय मांगा गया। इस पर यह समय दिया गया और अगले सप्ताह इस पर सुनवाई तय की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

3. पृथ्वी के रहस्यों का खजाना, जियो साइंस म्यूजियम में मिलेगा जवाब

ग्वालियर में देश का पहला जियो साइंस म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है, जो अब पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए एक नई पहचान बन गया है। 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस म्यूजियम में पृथ्वी के विकास से लेकर जीवन के विकास तक की जानकारी मिलेगी। यह म्यूजियम ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया बिल्डिंग में स्थित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

4. 54 नेताओं के केस होंगे वापस, लिस्ट में मंत्री-विधायक के नाम भी

छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपने नेताओं के केस खत्म करने की तैयारी कर रही है। बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज राजनीतिक प्रकरण को सरकार वापस लेगी।पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

5. थर्मल पावर प्लांट से चमकेगा हजारों का भविष्य, शराब नीति पर होगा फोकस

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस मीटिंग में प्रदेश सरकार ने कई अहम फैसले लिए। राज्य के विकास और विभागीय कार्यों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके बाद कैबिनेट ने कुछ प्रस्‍तावों को मंजूरी भी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

6. ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट की अहम सुनवाई, सरकार से पूछा बड़ा सवाल!

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस सुरेश कैत और जस्टिस विवेक जैन की डबल बेंच ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 27% ओबीसी आरक्षण न लागू करने के मामले में राज्य सरकार और महाधिवक्ता को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए पूछा कि जब 27% आरक्षण कानून पर कोई स्थगन आदेश (स्टे) नहीं है, तो इसे लागू करने से सरकार क्यों हिचक रही है? कोर्ट ने सरकार के इस रवैये को न केवल कानून विरोधी बल्कि 90 हजार से अधिक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

7. क्या होता है Brain Rot, ऑक्सफोर्ड ने इसे चुना 'Word Of The Year'

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल एक शब्द को 'Word Of The Year' घोषित करती है। इस साल 2024 के लिए 'ब्रेन रोट' (Brain Rot) शब्द को चुना गया है। यह शब्द सोशल मीडिया की लत और इसके मानसिक प्रभावों को दिखाता है। अगर आप दिनभर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग में लगे रहते हैं, तो आप भी 'Brain Rot' का शिकार हो सकते हैं। अब इसे ऑफिशियल मान्यता भी मिल चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

8. देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के सीएम, आजाद मैदान में कल लेंगे शपथ

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री 'देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस' होंगे। देवेंद्र फडणवीस का यह नया नाम जानकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन जब राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम की घोषणा की गई थी, तो मंच से यही नाम पुकारा गया था। अब देवेंद्र फडणवीस कल यानी गुरुवार (5 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

9. रोजाना खरीदनी होगी 4 लाख मीट्रिक टन धान, वरना किसानों को बड़ा नुकसान

सरकार को खरीदी का लक्ष्य पूरा करने के लिए 4 लाख मीट्रिक टन धान रोजाना खरीदनी होगी, जबकि अभी महज 1 लाख मीट्रिक टन धान की प्रतिदिन खरीदी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

10. छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में बुधवार सुबह 7.36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • News
  • top news
  • today top news
  • Top 10 News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई