Top 10 News : खबरें आपके काम की

Ravi Singh | Dec 09, 2024, 21:02 IST
Share
top 10 news
top 10 news

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर

संजय मल्होत्रा ​​को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा ​​1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। मल्होत्रा ​​RBI के 26वें गवर्नर होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

2. UPSC Mains Result : मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस माह होगा इंटरव्यू

UPSC Mains Result 2024 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 9 दिसंबर को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीएससी अब मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

3. समझ से परे नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला, फिर से मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश

जबलपुर हाईकोर्ट में डॉक्टर अभिषेक शुक्ला और अन्य के द्वारा प्री NEET PG 2023 परीक्षा में मप्र राज्य के द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के खिलाफ दायर की है। उनका तर्क है कि अखिल भारतीय स्तर पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट में तो उनका नाम है लेकिन राज्य के द्वारा तैयार की गई मेरिट लिस्ट में उनका नाम अन्य सेवारत उम्मीदवारों से नीचे प्रदर्शित हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

3. शालिग्राम ने बड़े भाई धीरेंद्र शास्त्री से तोड़ा रिश्ता, अब राहें अलग

मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम गर्ग अलग हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद शालिग्राम ने एक वीडियो जारी कर दी है। अपने इस वीडियो में शालिग्राम ने अलग होने की वजह का भी खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

4. जारी हुआ CG बोर्ड का टाइम-टेबल, इस दिन होंगे Exams

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दें कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 से 24 मार्च तक होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

5. कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर मध्य प्रदेश की बेटी, जीतें इतने रुपए

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 16वां सीजन जारी है, और अब अमिताभ बच्चन के फेमस टीवी शो केबीसी की हॉट सीट पर मध्य प्रदेश की बेटी ट्विंकल भाटी राठौर नजर आईं। ट्विंकल ने इस शो में 12 लाख 50 हजार रुपए जीते हैं, सोमवार को प्रसारित हुए इस एपिसोड में उनकी सफलता को दर्शकों ने खूब सराहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

6. प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा की हालत में सुधार

अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध निमाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा (Siyaram Baba) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें निमोनिया होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अब उनकी तबियत में सुधार आ रहा है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

7. ये भ्रष्टाचारी, रोक सको तो रोक लो...MP में 1 साल में 400 घूसखोर पकड़ाए

हमारे देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि रिश्वत अब व्यवस्था का हिस्सा बन गई है। आम आदमी से लेकर व्यवसायी तक हर किसी को, किसी न किसी काम के लिए, कोई न कोई स्तर पर रिश्वत देकर अपने काम करवाने पड़ रहे हैं। छोटे-मोटे प्रमाण पत्र से लेकर जमीन के दस्तावेज तक हर काम के लिए नजराना देना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

8. छत्तीसगढ़ की इस पंचायत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ की इस पंचायत को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। इसके लिए पंचायती राज मंत्रालय के 2022- 23 के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की घोषणा की गई है। विजेताओं में छत्तीसगढ़ की पंचायत भी शामिल है। 11 दिसंबर को दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगी। छत्तीसगढ़ की इस पंचायत का नाम हरदीभाटा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

9. सुविधा : प्रयागराज महाकुंभ 2025: रेलवे चलाएगा 3 हजार स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाकुंभ के दौरान करीब डेढ़ से दो करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के ट्रेन से आने की उम्मीद है। इस विशाल आयोजन के लिए रेलवे ने 3,000 विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

10. BJP MLA उषा ठाकुर बोलीं- घर में डंडा, तलवार और बंदूक रखें हर सनातनी

मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने एक बार फिर सनातनी संस्कृति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सनातनी समुदाय (Sanatani Community) के लोगों से अपने घरों में सुरक्षा के लिए डंडा, तलवार और एक बंदूक रखने की सलाह दी है। उषा ठाकुर का यह बयान जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) के हिंदुत्व (Hindutva) पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • News Updates
  • top news
  • today top news
  • Top 10 News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज