Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

author-image
Sourabh Bhatnagar
New Update
thesootr
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी, जानें कितना मिलेगा फायदा

मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों को न्यूनतम वेतन में 1625 से 2434 रुपए तक की वृद्धि दी गई है, जो मार्च 2025 से लागू होगी। इस वृद्धि का आदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद जारी किया गया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि 11 महीने का एरियर मिलेगा या नहीं, लेकिन श्रमिक संगठनों का मानना है कि उन्हें अप्रैल 2024 से बढ़ा वेतन मिलेगा। जानिए इस फैसले के बारे में पूरी जानकारी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी, जानें कितना मिलेगा फायदा

मध्यप्रदेश के 21 लाख श्रमिकों को न्यूनतम वेतन में 1625 से 2434 रुपए तक की वृद्धि दी गई है, जो मार्च 2025 से लागू होगी। इस वृद्धि का आदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद जारी किया गया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि 11 महीने का एरियर मिलेगा या नहीं, लेकिन श्रमिक संगठनों का मानना है कि उन्हें अप्रैल 2024 से बढ़ा वेतन मिलेगा। जानिए इस फैसले के बारे में पूरी जानकारी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

 

एमपी में एक्टिव हुआ चक्रवात, मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 3-4 को हो सकती है बारिश

मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है। प्रदेश में तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है और मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को इंदौर और ग्वालियर चंबल संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए, इस मौसम बदलाव के कारण क्या असर पड़ेगा और क्या होगा अगला अपडेट। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Uttarakhand Avalanche : बर्फ में 22 मजदूरों की तलाश जारी

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार हिमस्खलन में 57 श्रमिक फंसे होने की खबर मिली थी, लेकिन अब तक की अपडेट के अनुसार यह संख्या 55 पाई गई है। इनमें से दो श्रमिक छुट्टी पर थे, जिसके चलते वे हादसे में शामिल नहीं थे।  

शाम पांच बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन में 32 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था, जबकि देर रात एक और श्रमिक को बचा लिया गया। अब तक कुल 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि बाकी 22 श्रमिकों की तलाश जारी है। बचाव दल तेजी से राहत कार्यों को अंजाम दे रहा है और प्रशासन सभी आवश्यक संसाधनों को जुटाकर लापता श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में लगा हुआ है।

ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत तीखी बहस में बदली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक अप्रत्याशित रूप से तीखी बहस में बदल गई। बातचीत कुल 45 मिनट चली, लेकिन आखिरी 10 मिनट में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों नेताओं के बीच मुद्दों को लेकर मतभेद इतने बढ़ गए कि वे एक-दूसरे की ओर उंगली उठाते नजर आए।  

कभी ट्रम्प सख्त लहजे में बात करते तो कभी जेलेंस्की ऊंची आवाज में जवाब देते। दोनों नेताओं के बीच का यह टकराव व्हाइट हाउस के इतिहास में पहली बार देखा गया, जब दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच इतनी तनावपूर्ण बातचीत हुई। वार्ता के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों को स्थिति संभालने के लिए सतर्क रहना पड़ा। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने राजनयिक संबंधों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

गेहूं के समर्थन मूल्य खरीदी की तारीख बदली, इतने रुपए मिलेंगे बोनस

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन की तारीखों में बदलाव किया है। अब गेहूं की खरीद 1 मार्च के बजाय 15 मार्च से शुरू होगी। इस बदलाव में पहले चरण में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, और नर्मदापुरम संभाग शामिल होंगे। बाकी अन्य संभागों में 17 मार्च से उपार्जन होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NEWS STRIKE: कांग्रेस ने कसी विधानसभा चुनाव के लिए कमर, इस प्लानिंग के साथ साढ़े तीन साल पहले शुरू की तैयारी!

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस की ऐसी कमर तोड़ी हुई है कि कांग्रेस जितना बार सीधा खड़ा होने की कोशिश करती है। फिर झुकने पर मजबूर हो जाती है। हालांकि कांग्रेस ने कोशिश नहीं छोड़ी है। एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी कमर को मजबूत करने का तरीका ढूंढ निकाला है। जिसे सुनकर आप ये जरूर कहेंगे कि बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते। लेकिन देर आने के बाद अगर थोड़ा बहुत भी दुरुस्त आ गई। तो ये कहा जा सकता है कि अगर प्लानिंग सही रही तो आने वाले दो तीन साल में कांग्रेस कुछ न कुछ कमाल तो दिखा ही लेगी। कांग्रेस का नया तरीका सुनकर ये सवाल भी जरूर उठेंगे कि कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है या फिर पार्टी को एक्टिव रखने का नया जरिया तलाश लिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शेयर बाजार में 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट: पहली बार 5 महीने लगातार गिरा, जानें कारण

1996 के बाद पहली बार भारतीय शेयर बाजार ने लगातार 5 महीने गिरावट दर्ज की है। निफ्टी में 12% की गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों को 89 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। विदेशी निवेशकों ने 3.11 लाख करोड़ रुपए निकाले, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा। ऑटो और FMCG सेक्टर में 20% से ज्यादा गिरावट आई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PF मेंबर्स के लिए खुशखबरी... 2024-25 के लिए ब्याज दर में नहीं होगी कमी

ईपीएफओ (EPFO) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखी गई है। इस फैसले का सीधा असर 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स पर पड़ेगा। इससे पहले भी यह चर्चा थी कि ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा, और अब यह फैसला आधिकारिक रूप से सामने आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फिर 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, RBI को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव हासिल करने का दावा किया था, लेकिन अब वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। इस कर्ज से राज्य की वित्तीय स्थिति और जटिल हो जाएगी। सरकार ने कर्ज लेने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं और आरबीआई को 'लेटर ऑफ विलिंगनेस' भेजा जा चुका है, जो उधार लेने से पहले एक आवश्यक प्रक्रिया है। यह कर्ज 4 मार्च को लिया जाना प्रस्तावित है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी मोहन सरकार, इस दिन होगा पेश, इनपर होगा

मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 12 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी। इस बार बजट का आकार चार लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक मोहन यादव की सरकार इस बजट में विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की प्राथमिकताओं – गरीब, किसान, महिला और युवा पर जोर दे सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में संविदाकर्मियों को मिलेगी मैटरनिटी-पैटरनिटी लीव, हजारों कर्मियों को सीधा लाभ

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत संविदाकर्मियों को अब मैटरनिटी-पैटरनिटी अवकाश मिलेगा। यह ऐतिहासिक कदम राज्य सरकार द्वारा उठाया गया है। पहली बार, ‘संविदा मानव संसाधन मैनुअल-2025’ (Contract Human Resource Manual-2025) लागू किया गया है। यह नीति 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। लगभग 32 हजार संविदाकर्मी इस नीति से लाभान्वित होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

AAP का ऑफिस बंद, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने लगाया ताला

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये का किराया नहीं चुकाया, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। इसे पार्टी की अंदरूनी विवाद और दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल और भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर न्यूज : धान उपार्जन में गायब हुई 22 सौ मीट्रिक टन धान, 22 पर हुई FIR

धान उपार्जन में प्रशासन के द्वारा हर साल कड़ी निगरानी रखी जाती है। उसके बाद भी उपार्जन की धान के भूखे भ्रष्टाचारी कोई ना कोई तरीका निकाल ही लेते हैं। ऐसी ही गड़बड़ी तब सामने आई जब जबलपुर की धान उपार्जन समितियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर लगभग 5 करोड़ रुपए की धान गायब कर दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर हाईकोर्ट ने जीवाजी विश्वविद्यालय के फर्जी कॉलेजों की जांच के दिए आदेश

ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) ने जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) से संबद्ध सभी कॉलेजों की अनियमितताओं की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय के करीब 200 फर्जी कॉलेजों (Fake Colleges) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुरार निवासी डॉ. अरुण शर्मा की जनहित याचिका पर हुई सुनवाई में यह खुलासा हुआ कि इन कॉलेजों ने फर्जी डिग्रियां बांटी हैं और छात्रवृत्ति घोटाले में भी लिप्त हैं। इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू (EOW) को सौंपी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दीपक बैज के घर की जासूसी करा रही सरकार, कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप

नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस में घमासान मंच गया है। कांग्रेस ने सरकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि बीते 24 घंटों से उनके घर की रेकी की जा रही थी। बुधवार को रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा दबाव बनाने की साजिश करार दिया है। दीपक बैज का कहना है कि उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, 95.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

रायपुर में 95.79 करोड़ रुपये की लागत से चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनाई जाएगी। ये फिल्म सिटी प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित चिन्हारी छालीवुड फिल्मफेर अवार्ड समारोह में शामिल हुए। प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। फिल्म सिटी बन जाने से निर्माताओं को फिल्म बनाने में आसानी होगी। कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही आगरा के TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी से था प्रताड़ित

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा ही केस सामने आया है। यहां भी पत्नी से परेशान होकर TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में मैनेजर को कहते हुए सुना जा रहा है कि सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो 24 फरवरी का है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश MP News top news CG News National News today top news top news trending news top news today