Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Apr 01, 2025, 22:22 IST
Share
sootr top news 1 april
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एमपी के 21 मजदूरों की मौत, CM मोहन यादव ने जताया दुख

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा के धुनवा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में एमपी के 21 मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पांच अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों का संबंध मध्य प्रदेश से है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

60 दिन में भी चालान पेश नहीं कर पाई लोकायुक्त, करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा संग चेतन, शरद को जमानत

राजधानी भोपाल में चल रहे हाईप्रोफाइल सौरभ शर्मा केस ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। लोकायुक्त की विशेष अदालत से मंगलवार, 1 अप्रैल को अहम फैसला आया है। अदालत ने परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके दो साथी चेतन सिंह और शरद जायसवाल को जमानत दे दी है। यह फैसला तब आया जब लोकायुक्त पुलिस 60 दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ चालान पेश नहीं कर पाई। इस वजह से आरोपियों को इसका फायदा मिला और अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, सौरव शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे । ईडी द्वारा दर्ज किए गए मामले में इन तीनों को जेल में ही रहना पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया PDA को मुआवजा देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में प्रयागराज में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर मंगलवार, 1 अप्रैल को फैसला सुनाया। अदालत ने प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA ) को आदेश दिया कि वह 5 याचिकाकर्ताओं को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दे। यह मुआवजा 6 सप्ताह के भीतर दिए जाने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर मकान गिराना गलत था और इसे अवैध माना है। कोर्ट ने यह मुआवजा देने का आदेश इसलिए दिया है ताकि भविष्य में कोई सरकार बिना उचित प्रक्रिया के लोगों के मकान गिराने से बचें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कल लोकसभा में पेश होगा वक्फ बिल, विपक्षी दलों ने कसी कमर

केंद्र सरकार बजट सत्र के दूसरे चरण में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। यह बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया जा सकता है। संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे 8 अगस्त 2024 को पेश किया था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया गया था। अब सरकार को बिल पास कराने के लिए दोनों सदनों में नंबर गेम की जरुरत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नए BJP अध्यक्ष का ऐलान इसी महीने, संसद सत्र के बाद तेज होगी चुनाव प्रक्रिया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक बार फिर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मौजूदा संसद सत्र की समाप्ति के बाद संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। 4 अप्रैल को संसद की कार्यवाही समाप्त होने के बाद पार्टी नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा करेगी और इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद BJP को नया अध्यक्ष मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि शीर्ष नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी नाम की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है।

दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी, 9 सौ से ज्यादा दवाइयों के बढ़े दाम

1 अप्रैल 2025 से, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ मोदी सरकार ने 9 सौ से ज्यादा जरूरी दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 1.74 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। इन दवाइयों में क्रिटिकल इंफेक्शन, दिल की बीमारियों, डायबिटीज, मलेरिया, एंटीवायरल, एंटीबायोटिक दवाइयां और दर्द निवारक दवाइयां शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Update : अगले 24 घंटे बाद होगी ताबड़तोड़ बारिश, ओले गिरेंगे

छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। वहीं अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जिला अस्पताल निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्र लिखकर प्रदेश स्तरीय जांच समिति बनाकर मामले की जांच की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि करीब 35 करोड़ से अधिक के निर्माण का सिंगल टेंडर दल्ली राजहरा की फर्म को दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायपुर में मिले 1000 साल पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग करेगा सर्वे

रायपुर के महादेव घाट के पास प्लॉटिंग के दौरान पुरातात्विक अवशेष मिले हैं। यहां 1 हजार साल पुराने ईंट, मटका, बर्तन, सिलबट्टा सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं। पुरातत्व विभाग ने प्राचीन अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, रायपुरा के डिपरापारा स्थित खल्लारी मंदिर के पास प्लॉटिंग चल रही थी। आसपास के क्षेत्र में खुदाई कर, उस मिट्टी में पूरे परिसर का समतलीकरण किया जा रहा था। इस दौरान यहां कुछ पुरातात्विक अवशेष मिले। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सैलरी के बाद भी महाधिवक्ता ने लिए सरकार से करोड़ों रुपए, कई आरोपों के साथ दायर हुई याचिका

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में महाधिवक्ता प्रशांत सिंह के खिलाफ को वारंटो (Quo Warranto) याचिका दायर की गई है। इस याचिका को ओबीसी एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन ने दायर किया है, जिसमें महाधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके संवैधानिक पद पर बने रहने पर प्रश्नचिह्न लगाया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि महाधिवक्ता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई अनियमितताएं की हैं। इससे समाज के एक बड़े वर्ग को नुकसान पहुंचा है। याचिका में विभिन्न तथ्यों और कानूनी पहलुओं का उल्लेख करते हुए अदालत से न्याय की मांग की गई है। इस मामले की पहली सुनवाई अप्रैल के पहले सप्ताह में होने वाली है, जो कानूनी और राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा का विषय बन सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की सब्सिडी 3 साल से बंद, लोन के लिए आकांक्षी युवाओं को हो रही दिक्कत

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अब अघोषित रूप से बंद है। यह योजना युवाओं को स्वयं का कारोबार शुरू करने के लिए लोन देने का अवसर प्रदान करती थी। अब बैंकों द्वारा लोन स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। इसका कारण यह है कि सरकार ने इस योजना के तहत बैंकों को मिलने वाली सब्सिडी को 2020 से रोक दिया है। यदि इस योजना के तहत लोन मिलते रहते तो 17 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते थे, लेकिन बैंक लोन पास करने में असमर्थ हैं। पिछले तीन साल में योजना पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ, और 2024-25 के बजट में इस योजना का कोई प्रावधान नहीं रखा गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2 अप्रैल को SC में आदिवासी अधिकार पर सुनवाई, 17 लाख परिवारों का भविष्य दांव पर

देश में 2 अप्रैल, 2025 को सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होने वाली है। जिसका असर देश के 17 लाख आदिवासी परिवारों पर पड़ेगा। यह सुनवाई न केवल आदिवासियों के अधिकारों से जुड़ी है, बल्कि उनकी संस्कृति और पहचान की रक्षा से भी संबंधित है। इस सुनवाई का विषय वन अधिकार अधिनियम 2006 और आदिवासियों के वन क्षेत्रों पर अधिकार को लेकर है। इस फैसले से देशभर के लाखों आदिवासी परिवारों का भविष्य तय हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व IFS ललित मोहन बेलवाल का कमाल, चहेतों को नौकरी देने मन से ही बना लिया HR MANUAL

मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन में नियम विरुद्ध नियुक्तियों और आर्थिक अनियमितताओं को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने इस मामले में FIR दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि बिना शासन की अनुमति के फर्जी HR मैनुअल के आधार पर नियुक्तियां की गईं और दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर चहेतों को लाभ पहुंचाया गया। और यह सब हुआ आजीविका मिशन मिशन के तत्कालीन सीईओ ललित मोहन बेलवाल के कार्यकाल के दौरान। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बदला सीएम राइज स्कूल का नाम, अब सांदीपनि के नाम से जाने जाएंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर अब इन्हें 'सांदीपनि स्कूल' रखने की घोषणा की। इस निर्णय के पीछे मुख्यमंत्री का कहना था कि "सीएम राइज स्कूल का नाम ऐसा लगता था जैसे अंग्रेजों के जमाने का हो, इसलिए इसे बदलकर सांदीपनि ऋषि के नाम पर किया गया है। इस कदम के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों को एक भारतीय और सांस्कृतिक पहचान देने की कोशिश की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • देश
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा