यूथ कांग्रेस सदस्यता : 5 लाख फार्म रिजेक्ट, गलती सुधार के लिए तारीख बढ़ना तय

Ramanand Tiwari | Oct 14, 2025, 23:17 IST
Share
youth congress
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान में स्क्रूटनी की तारीख बढ़ाकर 20 अक्टूबर की जा सकती है। 15 लाख सदस्यता फार्म में से 5 लाख फार्म रिजेक्ट हुए हैं। जो उम्मीदवार नियमों का पालन नहीं कर पाए, उनके फार्म खारिज किए गए हैं।

BHOPAL. यूथ कांग्रेस सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ाई जा सकती है। पहले 17 अक्टूबर तक सदस्यता फार्म सुधारने की सीमा थी। अब इसे 20 अक्टूबर तक बढ़ाया जा सकता है। युवा कांग्रेस ने 15 लाख सदस्यता फार्म भरे हैं। जिन उम्मीदवारों ने नियमों का पालन नहीं किया, उनके फार्म रिजेक्ट किए जा रहे हैं।

क्यों पड़ी ऑनलाइन सदस्यता की जरूरत

कांग्रेस को ऑनलाइन सदस्यता अभियान की जरूरत इसलिये पड़ी क्योंकि 2020 के अभियान में कई समस्याएं सामने आईं। उस समय सिंधिया समर्थक भी युवा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बाद में इन सदस्यों ने चुनाव लड़ा और कुछ ने थोड़े वोट लेकर पद प्राप्त किए।

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद इन सदस्यों ने इस्तीफा दिया और आरोप लगाया कि उन्हें जबरदस्ती सदस्य और पदाधिकारी बना दिया गया था। इससे पार्टी को ऑनलाइन प्रक्रिया को लागू करने की आवश्यकता महसूस हुई।

ये खबरें भी पढ़ें..

कोठी विवाद में कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह को हाईकोर्ट से भी करारा झटका

एमपी में ओबीसी युवक से पैर धुलवाकर पानी पिलाने का मामला, HC ने कहा- NSA लगाओ

सदस्यता लेने वालों के लिए बनाए थे यह नियम

एमपी युवा कांग्रेस सदस्यता लेने के लिए पार्टी ने गाइडलाइन तैयार की थी। जिस कार्यकर्ता को युवा कांग्रेस की सदस्यता लेना है, उसे अपना वीडियो अपलोड करना होगा। इसमें आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पिनकोड और अपनी विधानसभा के कोड का उल्लेख करना था। यदि युवा कांग्रेस की सदस्यता लेने वाला युवा अपनी कोई गलत जानकारी देगा तो उसका फार्म निरस्त कर दिया जाएगा। सदस्यता के लिए जमा किए जाने वाला शुल्क भी नॉन रिफंडेबल होगा।

ये खबरें भी पढ़ें..

ग्वालियर में अंबेडकर विवाद के बीच भीम आर्मी ने स्थगित किया आंदोलन, 15 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी

इंदौर एमवाय चूहाकांड में बड़ा खुलासा, बच्ची वेंटीलेटर से ही बाहर निकल गई थी, पूर्व मंत्री के दामाद डीन भी दोषी

5 लाख सदस्यता फार्म रिजेक्ट होने की वजह

युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान में सदस्य बनने वाले युवाओं ने अपने डाक्यूमेंट्स या अन्य जरूरी जानकारी भरने में कई गलतियां की। इसके अलावा कुछ युवा अपने वीडियो ही अपलोड नहीं कर सके, ऐसी स्थिति में उनके फार्म होल्ड किए गए हैं। हालांकि, साढ़े 14 लाख सदस्यों ने फीस भर दी है, लेकिन एआई की स्क्रूटनी में 5 लाख लोगों के फार्म रिजेक्ट किए जा रहे हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चल रहा है अभियान

सदस्यता को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने 'द सूत्र' से कहा कि यह बीजेपी के मिस कॉल वाले सदस्य नहीं कि कोई भी मिस कॉल करे और बीजेपी का सदस्य बन जाए। यह यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान है और उक्त अभियान पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चल रहा है।

Tags:
  • कांग्रेस सदस्यता
  • एमपी युवा कांग्रेस सदस्यता
  • यूथ कांग्रेस सदस्यता
  • सदस्यता फार्म रिजेक्ट
  • ऑनलाइन सदस्यता अभियान
  • युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच