कांग्रेस का संगठन महामंत्री फॉर्मूला फिर मैदान में, 71 जिलों में नियुक्ति, क्या दोहराएगा पुरानी नाकामी?

Ramanand Tiwari | Published:
Share
mp congress (5)
Photograph: (THESOOTR)

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने 71 जिलों में संगठन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं । कांग्रेस का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी।

News In Short

  • कांग्रेस ने जिलों में 71 संगठन महामंत्री नियुक्त किए हैं।
  • पदाधिकारियों की ट्रेनिंग 16 मार्च से भोपाल में शुरू होगी।
  • संगठन महामंत्री स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे।
  • पिछली गलतियों से सबक लेते हुए नया प्रयोग किया गया है।

News In Detail

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 71 जिलों में जिला संगठन महामंत्री नियुक्त करने का नया प्रयोग पूर्ण हो चुका है। सोमवार से इन पदाधिकारियों को भोपाल में ट्रेनिंग दी जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि ऐसा ही प्रयोग कमलनाथ सरकार के समय भी किया गया था, लेकिन स्पष्ट रणनीति और स्थानीय भागीदारी के अभाव में वह मॉडल ज्यादा सफल नहीं हो पाया था।

अब कांग्रेस नेतृत्व ने फिर वही फॉर्मूला अपनाया है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह प्रयोग इस बार संगठन को मजबूती देगा या फिर पुरानी कहानी दोहराएगा।

जिलों में ‘संगठन महामंत्री’ बनाकर नई रणनीति

प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने के लिए जिलों में जिला संगठन महामंत्री का पद सृजित किया है।

इन पदाधिकारियों का काम होगा...

  • संगठन की गतिविधियों को जिलों में सक्रिय करना।
  • जिलाध्यक्ष के साथ तालमेल बनाकर पार्टी को मजबूत करना।
  • कांग्रेस की नीति और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना।
  • विधानसभा चुनाव की तैयारियों में स्थानीय टीम को संगठित करना।
  • कांग्रेस का मानना है कि इससे जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में मदद मिलेगी।

16 मार्च से भोपाल में शुरू होगा ट्रेनिंग अभियान

प्रदेश कांग्रेस ने इन पदाधिकारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का विस्तृत कैलेंडर तैयार किया है।

मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं...

  • 16 मार्च (सोमवार): 71 जिलों के संगठन महामंत्रियों की ट्रेनिंग।
  • 17 मार्च: वोटर लिस्ट प्रबंधन से जुड़े करीब 250 पदाधिकारियों की ट्रेनिंग।
  • 23 मार्च: प्रकोष्ठ, विभाग और मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग।
इन सभी कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने की कोशिश कर रही है।

कमलनाथ सरकार में भी हुआ था ऐसा प्रयोग

कांग्रेस ने पहले भी कमलनाथ सरकार के दौरान जिला संगठन महामंत्री बनाने की कवायद शुरू की थी। हालांकि, उस समय यह प्रयोग चुनावी साल में जल्दबाजी में किया गया।

कई जिलों में नियुक्तियां सीधे भोपाल से तय कर दी गईं, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष भी सामने आया। संगठन में स्पष्ट जिम्मेदारियां तय नहीं होने के कारण यह मॉडल ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हो पाया।

इस बार जिलाध्यक्षों को दी गई चयन की छूट

इस बार कांग्रेस नेतृत्व ने पिछली गलतियों से सबक लेने का दावा किया है। पार्टी ने जिलाध्यक्षों को जिला संगठन महामंत्री चुनने की पूरी छूट दी। शर्त सिर्फ इतनी रखी गई कि चयन ऐसा व्यक्ति हो-

  • जिसे संगठन का अनुभव हो।
  • कांग्रेस की नीति और विचारधारा की समझ हो।
  • कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर सके।
कांग्रेस का मानना है कि स्थानीय चयन से संगठनात्मक तालमेल बेहतर होगा।

ट्रेनिंग के बाद जिलों में भेजे जाएंगे ‘ट्रेंड नेता’

ट्रेनिंग के बाद इन पदाधिकारियों को कांग्रेस की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक रणनीति का लिटरेचर दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें जिलों में भेजकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उद्देश्य यह है कि एक प्रशिक्षित टीम पूरे जिले में संगठन को सक्रिय करे।

कांग्रेस का दावा- संगठन को मिलेगी मजबूती

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले का कहना है कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए यह ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उनके मुताबिक ट्रेनिंग में पदाधिकारियों को कांग्रेस की नीति, संगठनात्मक संरचना और चुनावी रणनीति से जुड़े गुर सिखाए जाएंगे। इसके बाद वही पदाधिकारी जिलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

बड़ा सवाल: प्रयोग सफल होगा या फिर पुरानी कहानी?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन में नए पद बनाना ही पर्याप्त नहीं होता, उसकी स्पष्ट जिम्मेदारी और लगातार मॉनिटरिंग भी जरूरी होती है।

कांग्रेस पहले भी इस तरह का प्रयोग कर चुकी है, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। ऐसे में अब देखना होगा कि 71 जिलों में बनाया गया यह नया संगठनात्मक ढांचा वास्तव में कांग्रेस को मजबूत करता है या फिर यह भी कागजी कवायद बनकर रह जाता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

झीलों की नगरी में लगेगा इन तीन राज्यों के 70 से अधिक युवा विधायकों का जमावड़ा

सीपीसीबी का रिफ्रेंस ऑर्गनाइजेशन करेगा यूका कैंपस का उपचार

मदन महल थाना पर फर्जी NDPS केस के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खुशी कौर को दी जमानत

केंद्र की रिपोर्ट : शिकायत सुलझाने में देश में मध्य प्रदेश का 8वां नंबर





Tags:
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • कमलनाथ सरकार
  • संगठन महामंत्री
  • संजय कामले
  • जिला संगठन महामंत्री
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर