Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 07, 2025, 22:39 IST
Share
sootr top news 7 feb
sootr top news 7 feb

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन का टॉप खबरें। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

रेपो रेट में कमी से होम लोन की EMI पर कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा, समझें पूरा गणित

फरवरी में भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) की मौद्रिक नीति समिति ( MPC ) की बैठक में पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की गई है। अब 0.25% कटौती से होम और कार लोन लेना सस्ता हो जाएगा। मौजूदा लोन धारकों की EMI कम हो सकती है, जिससे उन्हें मासिक बजट पर राहत मिलेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ओबीसी आरक्षण याचिकाओं पर अब सुप्रीम कोर्ट में ही होगी सुनवाई, HC में रोक


मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार के रवैये पर फिर सवाल उठने लगे हैं। हाईकोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण से संबंधित याचिकाओं को खारिज किए जाने की प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अब तक 75 ट्रांसफर याचिकाएं दायर कर दी हैं। इनमें से 9 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 14 फरवरी 2025 को सभी याचिकाओं पर सुनवाई की जाएगी। जिसके बाद हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण संबंधित मामलों पर सुनवाई के लिए रोक लगा दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के 10 लाख कर्मचारियों और 4.5 लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द लागू होंगे नए पेंशन नियम

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के अवकाश और साढ़े चार लाख पेंशनर्स के लिए नए पेंशन नियम लागू होने वाले हैं। इसके लिए वित्त विभाग की समिति ने फार्मेट तैयार कर लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 10 दिन तक रद्द...कई ट्रेनों का रूट बदला

कोरबा-तिरुवनंतपुरम-कोरबा एक्सप्रेस 10 दिन के लिए रद्द रहेगी। सिकंदराबाद रेल मंडल के खम्मम स्टेशन में तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चलेगा जिसके चलते ट्रेन 10 से 19 फरवरी तक कैंसल है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के करीबी चेतन, शरद के पास इंदौर में 200 करोड़ की जमीनें

आरटीओ के सबसे अमीर पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा ने अपने करीबियों के जरिए काली कमाई को जमकर खपाया है। लोकायुक्त और इनकम टैक्स द्वारा इसकी संपत्तियों की जांच की जा रही है। 'द सूत्र' को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार (इसके कागज भी द सूत्र के पास हैं) इंदौर में करीब 200 करोड़ की काली कमाई जमीनों में खपाई गई है। इन सभी की जानकारी उच्च स्तर पर भोपाल पहुंच गई है। यह जमीन शरद जायसवाल, रोहित तिवारी, अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, जिसमें चेतन सिंह गौर भी शामिल हैं, के नामों पर है। इनमें 18 हेक्टेयर जमीन इनके नाम पर है, तो वहीं 46 हेक्टेयर जमीन का एग्रीमेंट फॉर सेल है। इस तरह, 64 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन इंदौर में है, जिसकी कीमत बाजार में कम से कम 200 करोड़ रुपए है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जल्द 180 की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, ट्रायल रन पूरा, हरी झंडी का इंतजार

देशभर में वर्तमान में चेयर कार वंदे भारत ट्रेनें विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही हैं, और अब जल्द ही स्लीपर वर्जन वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इस बीच, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक नई खुशखबरी सामने आई है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, विश्वस्तरीय, हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन का सपना अब हकीकत बन चुका है। 15 जनवरी को, पहली 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट ने मुंबई-अहमदाबाद सेक्शन में 540 किलोमीटर की दूरी के लिए ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, और अब केवल अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) और रेलवे सुरक्षा आयुक्त से अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP 5th 8th Board Exams : इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम, अब प्रमोट नहीं होंगे स्टूडेंट

मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से आयोजित की जा रही है। इस बार प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत 5 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र स्कूल से तीन किलोमीटर के अंदर होंगे। एक परीक्षा केंद्र पर 250 छात्र ही शामिल होंगे। हालांकि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुमति से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- महाराष्ट्र चुनाव में हुई

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चुनावों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच केवल पांच महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बर्ड फ्लू को लेकर दिल्ली की टीम आई , इंफेक्टेड जोन का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद उसके नियंत्रण के लिए दिल्ली और रायपुर एम्स की टीम रायगढ़ पहुंची। यहां दिल्ली की टीम ने पॉल्ट्री फार्म से 1 KM के दायरे और रायपुर एम्स के डॉक्टरों ने अस्पतालों का जायजा लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NEET-PG 2024 की काउंसलिंग दोबारा कराने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2024 की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) राउंड III काउंसलिंग को रद्द कर नए सिरे से आयोजित करने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका तीन अभ्यर्थियों द्वारा दायर की गई थी, जिनका तर्क था कि मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय काउंसलिंग के दूसरे दौर में हुई देरी के कारण कई सीटें ब्लॉक हो गईं, जिससे AIQ राउंड III में उन्हें वांछित सीटें नहीं मिल पाईं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में ST, SC, OBC और दिव्यांगों को नहीं दी 5% छूट, HC ने सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती 2018 से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है सेकंड डिवीजन के लिए पहले से ही नियम तय है, वहीं ST/SC ओबीसी और दिव्यांगजनों को भर्ती में 5 प्रतिशत की छूट न दिए जाने पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सौरभ शर्मा केस में उमा भारती ने कहा - अगर सिपाही के पास इतना पैसा, तो बाकी के पास कितना होगा

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही जांच जारी है। अब लोकायुक्त के बाद ईडी भी पूछताछ कर रही है। इस बीच सौरभ शर्मा मामले में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेक पोस्ट घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार के स्तर और शराबबंदी के विरोध को लेकर अपनी बातें रखी। साथ ही उन्होंने महकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक संत को अपनी संवेदना का ध्यान रखना चाहिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकारी अस्पताल के ICU में चूहों का आतंक, मरीजों के बिस्तर में बेखौफ घुस रहे

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में चूहे मरीजों के बेड और खाने-पीने की चीजों के पास घूमते नजर आए। ये चूहे न सिर्फ दवाइयों और मेडिकल वेस्ट के डस्टबिन में जाते दिखे, बल्कि मरीजों के बेड तक पहुंचकर उनके सामान को भी संक्रमित कर रहे हैं। मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार ये चूहे मरीजों को काट भी लेते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मामला भिंड के जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड का बताया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP : महिला सरपंच ने 500 रुपए के स्टाम्प पर ठेकेदार को सौंप दी सरपंची

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की ग्राम पंचायत दाता की सरपंच कैलाशीबाई कछावा ने 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर एक ठेकेदार के नाम सरपंची सौंपने का अनुबंध (Contract) किया है। यह अपने आप में अनोखा मामला माना जा रहा है। इस मामले पर जनपद पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि सरपंच को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि