MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Feb 21, 2026, 21:55 IST
Share
mp top news  (16)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: भोपाल से ग्वालियर तक मचा घमासान; एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: भोपाल से ग्वालियर तक मचा घमासान

भोपाल में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव अब थाने तक पहुंच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज थाने में पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। भाजपा ने कहा है कि वह चुप नहीं बैठेगी। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने जाएगा। आरोप-प्रत्यारोप..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में 77 करोड़ रुपए की 33 सरकारी संपत्तियां अब वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज हैं। यह खुलासा नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि कलेक्टरों की लापरवाही और अनदेखी के कारण ये संपत्तियां वक्फ बोर्ड के नाम हो गईं है। CAG की रिपोर्ट में वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कलेक्टर से भिड़ने वाले विधायक कुशवाह अब अपनी ही सरकार पर बरसे, कृषि विश्वविद्यालय भर्ती पर घमासान

बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सीधे सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने और तत्काल जांच की मांग की है। सरकार की ओर से कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने.. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में मंत्रियों के बंगले चमकाने में 30 करोड़ खर्च, बिजली-पानी के बिलों में चले गए करोड़ों

मध्य प्रदेश विधानसभा के इस सत्र में सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़े सबका ध्यान खींच रहे हैं। इन आंकड़ों में राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सरकारी आवासों के रखरखाव और सजावट पर हुए खर्च का पूरा हिसाब सामने आया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2026 के बीच, यानी लगभग 26 महीनों में, मंत्रियों के बंगलों पर कुल 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव

मशहूर सोनी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के नागदा शहर के लोग अमिताभ बच्चन से नाराज हैं। शो के एक एपिसोड (23 दिसंबर 2025) में अमिताभ ने नागदा पर टिप्पणी की थी। उन्होंने नागदा को 'पानी की समस्या वाला छोटा गांव' बताया था। नागदा के निवासियों का कहना है कि यह जानकारी बिल्कुल गलत है। नागदा असल में एक विकसित और बड़ा औद्योगिक..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू, जिलाध्यक्ष विपिन, महिला मोर्चा मिमरोट सहित 20 कांग्रेसियों पर दंगे सहित 8 धाराओं में केस

इंदौर में कांग्रेस के दफ्तर गांधी भवन के यहां शनिवार को हुए जमकर बवाल, पथराव के बाद कांग्रेस के लगसभ सभी पदाधिकारियों पर केस हो गया। बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से पंढरीनाथ थाने में की गई शिकायत पर 20 कांग्रेसियों पर नामजद के साथ ही अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी पर ईडी का एक्शन, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच

इंदौर में उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी नीता शाहरा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने 5.13 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया है। यह कदम रुचि ग्लोबल लिमिटेड से जुड़े 188 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले से संबंधित है। अब यह कंपनी एग्रोटेड इंटरप्राइजेस..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खजुराहो महोत्सव में पर्यटन मंत्री के भाषण पर पर्यटकों की हूटिंग: 'गो बैक' के लगे नारे

खजुराहो का विश्व प्रसिद्ध नृत्य महोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ। इस महोत्सव में नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है। हालांकि, पहले ही दिन मंच पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। यह घटना संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाषण के दौरान घटी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिवनी में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद, समय से पहले बंद हो गया पोर्टल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

सिवनी जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्हें तय समय नहीं मिला। पोर्टल बंद होने से खरीदी प्रक्रिया अचानक रुक गई है। कई किसान..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तो ये है हेमंत कटारे के इस्तीफा देने की असली वजह!

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि वे परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, इस कारण उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ने का निर्णय लिया है। कटारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि वे पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और जिस भी व्यक्ति..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • अमिताभ बच्चन
  • कौन बनेगा करोड़पति
  • ग्वालियर
  • खजुराहो
  • नागदा
  • वक्फ बोर्ड
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • नियंत्रक महालेखा परीक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा