MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Feb 02, 2026, 21:13 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा में फंसा आरक्षण का पेंच; पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताई सनातन धर्म की कमियां, भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32वीं मौत। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताई सनातन धर्म की कमियां, बोले- अभी मैं संत नहीं बन पाया

धार दौरे के लिए सोमवार 2 फरवरी को इंदौर पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म की कई कमियों पर खुलकर बोला। साथ ही कहा कि हम अभी संत नहीं बन पाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती में केंद्र-राज्य टकराव, CITS को लेकर एमपी सरकार कठघरे में

आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती पर मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय प्रशिक्षण निदेशालय (डीजीटी) आमने-सामने आ गए हैं। केंद्र की तरफ से अनिवार्य की गई CITS (क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम) योग्यता को नजरअंदाज कर एमपी में 1123 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। वहीं इसी महीने यानी फरवरी में हाई कोर्ट में इससे संबंधित केस की अगली सुनवाई प्रस्तावित है। यदि अदालत ने डीजीटी की गाइडलाइन को मान्य किया, तो पूरी भर्ती प्रक्रिया कानूनी संकट में फंस सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव का बयान, ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि एक वर्ण है

पूर्व अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने ब्राह्मणों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को जबरन जातिवाद में लाया जाता है। ब्राह्मण कोई जाति नहीं, बल्कि एक वर्ण है। रिटायर्ड आईएएस और पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने फेसबुक पर लिखा कि अगर ब्राह्मणों को जाति की अवधारणा पसंद होती, तो उनके भीतर उपजातियां होतीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राह्मण जाति से नहीं, गोत्र से चला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32वीं मौत, कांग्रेस फिर 3 फरवरी को करेगी आंदोलन

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के चलते अब 32वीं मौत हुई है। लंबे समय से अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय अनिता कुशवाह की मौत हो गई है। वहीं कांग्रेस ने 3 फरवरी को एक बार फिर आंदोलन की घोषणा कर दी है। अभी भी तीन मरीज भर्ती हैं, जिनमें दो आईसीयू में हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा में फंसा आरक्षण का पेंच, उलझे 2.40 लाख उम्मीदवार

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल के जरिए ली गई आबकारी आरक्षक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। कुल 253 पदों के लिए यह परीक्षा सितंबर 2025 में हुई थी। इसमें 2.40 लाख फार्म भरे गए थे। वहीं, रिजल्ट के पहले ही इसमें आरक्षण का पेंच फंस गया है। पद डिमांड जारी करने वाले वाणिज्यिक कर विभाग और ईएसबी में इस पर मंथन चल रहा है। इसी के चलते करीब साढ़े चार माह से परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के सर्विस मामलों में प्रशासनिक सिस्टम की कमी पर जताई चिंता

कर्मचारियों की शासकीय सेवा संबंधी मामलों में पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है। एक याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इनसे निपटने के लिए प्रशासनिक सिस्टम विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया है। हाईकोर्ट में सर्विस मैटर से संबंधित 50 हजार से ज्यादा केस लंबित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नर्मदा बचाओ आंदोलन: नावों पर निकले सैकड़ों लोग, सरकार के सामने रखी ये मांगें

बड़वानी में नर्मदा बचाओ आंदोलन के तहत मछुआरों ने प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व मेधा पाटकर ने किया। मछुआरों ने कसरावद से राजघाट तक नाव रैली निकाली। रैली में 30 से अधिक नावों में सैकड़ों लोग थे। मछुआरों ने सरकार का ध्यान अपनी लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया। रैली के बाद कलेक्टर बड़वानी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छिंदवाड़ा का जहरीली मिठाई कांड : बदनामी से बचने ससुराल वालों ने ही रचा था षड़यंत्र

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जहरीली मिठाई खाने से दादा-पोती और गार्ड की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पहली पोस्टिंग में ही 30 हजार की रिश्वत लेते धराई सीएमओ नेहा शर्मा, MPPSC के इंटरव्यू से मारी थी बाजी

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) सागर की टीम ने पीएम आवास योजना में 30 हजार की रिश्वत लेते हुए सीएमओ नेहा शर्मा को ट्रैप किया है। पकड़ी गई नेहा शर्मा के खिलाफ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं। कारण यह है कि शर्मा 2021 की राज्य सेवा परीक्षा में चयनित हुई थीं। इसमें उनके चयन का एक बड़ा कारण यह था कि वह इंटरव्यू में सर्वाधिक अंक पाने वालों में से एक थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फसल सुरक्षा बनी बाघों के लिए काल, करंट लगने से दो बाघों की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल वन्यजीव गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक नर और एक मादा बाघ की मौत हो गई। यह घटना रविवार, एक फरवरी की रात की है, जिसने वन विभाग के भीतर हड़कंप मचा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीमेंट प्लांट में नौकरी पाने के लिए सतना में उमड़े सैकड़ों बेरोजगार

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार (एक फरवरी) को बेरोजगारी का एक खौफनाक चेहरा देखने को मिला। शहर के रिहायशी इलाके भरहुत नगर में एक सीमेंट कंपनी के ऑफिस के बाहर हजारों युवाओं की भीड़ लग गई। भीड़ इस कदर उमड़ी कि पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। नौकरी पाने की ऐसी तड़प दिखी कि कई युवक अपनी जान जोखिम में डालकर ऊंची बाउंड्री और छतों पर चढ़ गए। यह ड्रामा और अफरा-तफरी करीब पांच घंटे तक चला। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • EOW
  • मनोज श्रीवास्तव
  • नर्मदा बचाओ आंदोलन
  • ESB
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर