MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sourabh Bhatnagar | Sept 02, 2025, 08:38 IST
Share
mp-top-news-september-2
mp-top-news-september-2

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... शिक्षक बनना है तो अब TET पास करना होगा। प्रदर्शन के दौरान भाषा की मर्यादा भूले बीजेपी विधायक सुदेश राय। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मोहन कैबिनेट बैठक आज, सिंहस्थ को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज (2 अगस्त) कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें सबसे प्रमुख 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियाँ हैं। सिंहस्थ के सफल आयोजन के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की योजनाएँ तैयार की जा रही हैं। इस बैठक में इन योजनाओं पर मुहर लग सकती है। बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। साथ ही, इसमें कई विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षक बनना है तो अब TET पास करना होगा

सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर को आदेश दिया कि सभी शिक्षकों को TET पास करना जरूरी होगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने यह निर्देश दिया। जिन शिक्षकों की नौकरी में 5 साल से ज्यादा वक्त बचा है, उन्हें TET क्वालिफाई करना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें इस्तीफा देना होगा या कंपल्सरी रिटायरमेंट लेना होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रदर्शन के दौरान भाषा की मर्यादा भूले बीजेपी विधायक सुदेश राय, PM की मां को गाली देने का कर रहे थे विरोध

बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर देश के कई हिस्सों में बवाल मचा हुआ है। इसी के विरोध में मध्यप्रदेश के सीहोर में सोमवार को बीजेपी ने प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के सामने बीजेपी ने राहुल गांधी का पुतला फूंकने की कोशिश की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ की सक्रियता के कारण सोमवार को भारी बारिश हुई। 26 जिलों में बारिश दर्ज की गई। दमोह में सबसे अधिक 2.3 इंच पानी गिरा, जबकि रतलाम और दतिया में 1.5 इंच, ग्वालियर में 1 इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हुई।

बैतूल, इंदौर, पचमढ़ी, गुना, शाजापुर, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, बालाघाट, मंदसौर, सतना, नर्मदापुरम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में भी बारिश जारी रही। राजधानी भोपाल में भी सुबह 5 बजे से बारिश शुरू हो गई और दोपहर तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीना विधायक निर्मला सप्रे पर उमंग सिंघार की याचिका में नया मोड़, विधायकी पर अब यह होगा

मप्र में सागर जिले की बीना विधायक निर्मला सप्रे संभवतः इकलौती विधायक है जिसकी पार्टी का ही तय नहीं है कि वह अभी किस पार्टी की विधायक है। कायदे से दल-बदल नियम में विधायकी जानी थी या फिर पार्टी बदलने पर इस्तीफा देने पर नए सिरे से उपचुनाव होना था लेकिन कुछ नहीं हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम मोहन यादव ने राजधानी में किया वैदिक घड़ी का लोकार्पण, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 1 सितंबर 2025 को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया। यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों पर आधारित है। इसे विश्व की पहली वैदिक घड़ी माना जा रहा है। घड़ी को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। उद्घाटन के मौके पर शौर्य स्मारक से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली रवींद्र भवन और मप्र सीएम हाउस तक पैदल मार्च में बदल गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चीता कॉरिडोर पर फंसा पेंच! MP को डर कि हमारे चीते राजस्थान में बस गए तो क्या होगा?

हाल ही में मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच प्रस्तावित चीता कॉरिडोर का MoU कुछ विवादों के कारण टल गया। यह परियोजना दोनों राज्यों के बीच वाइल्डलाइफ संरक्षण और चीता की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई जा रही थी। लेकिन एमपी के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना पर अभी काम शुरू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाने के लिए VIP कौन, हाईकोर्ट ने कहा यह सक्षम अधिकारी के विवेक पर निर्भर

उज्जैन महाकाल मंदिर में आम और वीआईपी भक्तों को लेकर हो रहे भेदभाव को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में लगी याचिका खारिज हो गई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने वीआईपी किसे माने या नहीं माने इसे लेकर अहम टिप्पणी भी की है। साथ ही कहा कि वीआईपी किसे माना जाए यह सक्षम अधिकारी (उज्जैन महाकाल मंदिर के मामले में कलेक्टर) के विवेक पर निर्भर है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नीमच में जीतू पटवारी के काफिले पर फेंकी गई स्याही और काले कपड़े, बीजेपी ने फूंका पुतला

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। सोमवार को वह नीमच पहुंचे थे। यहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के काफिले पर स्याही और काले कपड़े फेंके। यह घटना तब हुई जब पटवारी 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में शामिल होने के लिए नीमच पहुंचे थे। इससे पहले रतलाम में भी पटवारी की सुरक्षा में चूक हुई थी। इधर, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने पटवारी के सुरक्षा की मांग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में पौधे लगाने में हो गया 27.86 लाख का घोटाला, लोकायुक्त ने SDO केके निनामा के खिलाफ की FIR

इंदौर में पौधारोपण में हुए घोटाले में लोकायुक्त ने प्रारंभिक जांच के बाद तत्कालीन इंदौर एसडीओ केके निनामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में लोकायुक्त में शिकायत हुई थी, जिसमें इसकी जांच की गई और जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अपील में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा से मांगा जवाब

जमीन अधिग्रहण के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस जी.एस. आहलूवालिया ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि अपील दायर करने में हुई देरी के तथ्य “चौंकाने वाले” हैं। मामले में कोर्ट ने जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मप्र में अविश्वास प्रस्ताव पर नकेल, सीएस की आपत्ति के बाद 3 साल से 4.5 साल अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज

मध्य प्रदेश सरकार ने नगर निगमों और नगरपालिका परिषदों के अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अवधि को साढ़े चार साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन (Chief Secretary Anurag Jain) की आपत्ति के कारण इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जहां जन्म लेती हैं नदियां, वहां इस खास मकसद से पहुंच रहे मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

भारत का हृदय है मध्यप्रदेश। यहां से निकलने वाली करीब 750 नदियां केवल प्रदेश का ही नहीं, पूरे देश का आधार बनती हैं। नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी, माही और महानदी जैसे विशाल प्रवाह इन्हीं छोटी-बड़ी नदियों की देन हैं। इसी जीवनदायिनी परंपरा को नया स्वर दे रहे हैं मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 और 2025 के लिए यह सप्ताह सबसे खास, होंगे फैसले, असिस्टेंट प्रोफेसर अटका

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के साथ ही हजारों युवा उम्मीदवारों के लिए भी यह सप्ताह बेहद खास और अहम है। इस सप्ताह तीन राज्य सेवा परीक्षाओं के भाग्य का फैसला हो सकता है। इसमें राज्य सेवा परीक्षा 2023 और राज्य सेवा परीक्षा 2025 तो कोर्ट में है और वहीं 2023 के फैसले से राज्य सेवा परीक्षा 2024 का भी फैसला तय होगा कि कब रिजल्ट आना है। लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए फिलहाल मामला निराशा वाला ही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज | मध्यप्रदेश समाचार | एमपी के समाचार | एमपी ब्रेकिंग न्यूज | मध्यप्रदेश में बारिश | कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश में बारिश
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • सुदेश राय
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • एमपी के समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • चीता कॉरिडोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि