MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 23, 2025, 07:45 IST
Share
mp-top-news-23-december-2025
mp-top-news-23-december-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... मोहन कैबिनेट: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नक्शे को मंजूरी। मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, कटेंगे 41 लाख नाम!। मध्य प्रदेश सरकार के दो साल: रिपोर्ट कार्ड गायब, वादों की भरमार।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: भोपाल मेट्रोपॉलिटिन एरिया के नए नक्शे को मंजूरी, इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 22 दिसंबर 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। ये फैसले प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बैठक में प्रदेश में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार, वृंदावन ग्राम योजना की शुरुआत और ग्रामीण क्षेत्र में गौ सेवा को प्रोत्साहित करने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव! 41 लाख नाम कटने की आशंका, 21 फरवरी को आएगी फाइनल सूची

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा है। शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 41 लाख नाम हटाए जा सकते हैं, जिससे चुनावी आंकड़ों की तस्वीर बदल सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिपोर्ट कार्ड गायब, वादों की भरमार: मध्य प्रदेश सरकार की दो साल की कार्यशैली पर एक नजर

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर जहां मंत्रियों से कामकाज का हिसाब मांगा जा रहा है। स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्ट कार्ड से ज्यादा भविष्य की योजनाएं सुर्खियों में रहीं। उपलब्धियों का ब्योरा देने के बजाय मंत्री बार-बार आने वाले कल की बात करते दिखे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update : प्रदेश में ठंड, कोहरे और बारिश का दिखेगा ट्रिपल अटैक, जानें मौसम का हाल

MP Weather Report:मध्यप्रदेश में ठंड, कोहरे और बारिश का ट्रिपल टॉर्चर हो सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शीतलहर का असर 10 दिनों तक था, लेकिन अब ठंड की रफ्तार धीमी पड़ी है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर से ठंड के दूसरे दौर का अनुमान जताया है। पचमढ़ी में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में 3 दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की सीधी भर्ती की प्लानिंग अटकी, बिजली कंपनी नोटिफिकेशन जारी करना भूली

BHOPAL. पहले ऊर्जा मंत्री और फिर बिजली कंपनियों ने भर्तियां निकालने की घोषणा की। इसके बाद पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी ने 4009 पदों पर चिन्हित भी कर लिए। कंपनी की स्थापना शाखा ने नियमित और संविदा भर्तियों के लिए पदों की सूची तैयार की थी। एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। महाप्रबंधक (स्थापना) के निर्देश के बावजूद कंपनी भर्तियों को लेकर गंभीर नहीं है। भर्तियों का इंतजार कर रहे हजारों युवा कंपनी कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश के बजट में विकास के सिर्फ वादे, 500+ प्रोजेक्ट्स, करोड़ों की घोषणाएं, फंड के नाम पर सिर्फ टोकन मनी

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरेंमध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक बार फिर विकास को कागजों तक सीमित कर दिया है। विधानसभा से मंजूर दूसरा अनुपूरक बजट में करोड़ों रुपए के सैकड़ों प्रोजेक्ट शामिल किए गए, लेकिन प्रोजेक्टस के लिए वास्तविक फंड की व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा घोषणाएं तो खूब हुई, लेकिन काम नदारद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर EOW ने 3.12 करोड़ की धोखाधडी में बिल्डर्स एएम, अलमोईन देवकान और जेएसआर पर की FIR

आर्थिक अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक बार फिर एक्शन में आते हुए 3.12 करोड़ की धोखाधड़ी में तीन बिल्डर्स ग्रुप पर केस दर्ज किया है। इंदौर की उत्कर्ष पैराडाईज कॉलोनी मामले में एएम बिल्डर्स एन्ड डेवलपर्स, अलमोईन देवकॉन प्रालि एवं जेएसआर रियलीटी पर केस किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर से रीवा फ्लाइट शुरू, नगरीय प्रशासन मंत्री साथ में 40 कार्यकर्ताओं को लेकर गए

MP News: 22 दिसंबर 2025 यानी सोमवार से पहली सीधी इंदौर से रीवा फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। अब मालवा और विंध्य के बीच सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। इस फ्लाइट के पहले दिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी इंदौर विधानसभा एक के 40 कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धर्मेंद्र बिलोटिया विवाद पर करणी सेना प्रमुख मकराना का बड़ा बयान, बोले- यह हमारा काम नहीं...

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया के वायरल वीडियोज पर विवाद खड़ा हो गया था। वहीं, अब करणी सेना ने इस मुद्दे को सुलझा लिया है। हरदा में हुए प्रदर्शन के दौरान करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह मकराना ने मंच से कहा कि यह करणी सेना का काम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में संगठन को आगे नहीं बढ़ना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2500 ​करोड़ की लागत से फोरलेन होगी बड़वाह-धामनोद की 63 किलोमीटर लंबी सड़क

मध्यप्रदेश सरकार बड़वाह से धामनोद के बीच 63 किमी लंबी टू लेन सड़क को फोर लेन बनाएगी। इसकी अनुमानित लागत करीब ढाई हजार करोड़ रुपए है। खास बात यह कि सड़क बनाने सरकार 40 प्रतिशत राशि एडवांस व बकाया 15 सालों में देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिटायर डीआईजी रेंक अधिकारी के प्लाट के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच इंस्पैक्टर ने धमकाया, फरियादी की शिकायत

इंदौर पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर विवादों में आ गई है। इंदौर के एक फरियादी ने क्राइम ब्रांच इंदौर में पदस्थ इंस्पैक्टर सुजीत श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। मामले में फरियादी ने डीजीपी कैलाश मकवाना और इंदौर पुलिस कमिशनर संतोष सिंह को डिमांड आफ जस्टिस लैटर अपने अधिवक्ता के जरिए भेजा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दीपक जोशी की नई पत्नी पल्लवी राज सक्सेना का खुलासा- चोरी से नहीं खुल्लम-खुल्ला की है शादी

एमपी टॉप न्यूज: पल्लवी राज सक्सेना ने इस दौरान उन महिलाओं का भी जिक्र किया जो दीपक जोशी (BJP leader Deepak Joshi) की पत्नी होने का दावा कर चुकी हैं। पल्लवी ने कहा कि मुझे पहले कभी इस बारे में जानकारी नहीं थी कि दीपक जी की पहले दो महिलाएं रही हैं। एक महिला ने 2016 से शादी का दावा किया है, लेकिन मैं जानती हूं कि दीपक जी की पहली पत्नी, विजया दीदी का निधन 2021 में हुआ था। दूसरी महिला ने 21 जनवरी 2025 की तारीख दी, लेकिन मुझे कोई जानकारी नहीं है कि दीपक जी की लाइफ में कोई और महिला थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दो साल की उपलब्धियों पर सवालों से घिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

मध्य प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपलब्धियां गिनाने पहुंचे थे, लेकिन पत्रकारों ने बिजली बिलों में लगाए जा रहे पेनाल्टी को लेकर सीधे सवाल दाग दिए। चर्चा का केंद्र सरकार के दावे और उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहे बोझ के बीच का अंतर रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP Weather update
  • मोहन कैबिनेट
  • एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी
  • वोटर लिस्ट
  • दीपक जोशी
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा