MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Nov 24, 2025, 21:03 IST
Share
mp top news 24 november
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार! 2600 रुपए प्रति क्विंटल के MSP पर गेहूं खरीदेगी एमपी सरकार; MP में किसी भी जिले की रजिस्ट्री भोपाल से होगी, जानें नई व्यवस्था; साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल के MSP पर गेहूं खरीदेगी एमपी सरकार

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने इस साल भी गेहूं की खरीद MSP 2600 रुपए प्रति क्विंटल पर तय की है। सीएम मोहन यादव ने रविवार, 23 नवंबर को सागर जिले के बंडा में आयोजित कार्यक्रम में इसका ऐलान किया है। वहीं, यह फैसला किसानों के लिए राहत भरा हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले की रजिस्ट्री भोपाल से होगी, जानिए कैसी होगी नई व्यवस्था

BHOPAL. मध्य प्रदेश में अब संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए जिले जाने की जरूरत नहीं होगी। भोपाल में शुरू हो रहे साइबर पंजीयन कार्यालय से प्रदेशभर की संपत्तियों की रजिस्ट्री ऑनलाइन (Online Property Registration) हो सकेगी। जानिए इस बदलाव से खरीदारों, प्रशासन और निगरानी व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफसरों के बंगले बचाने को बदल गया प्रोजेक्ट, 12 हजार करोड़ बढ़ी लागत

केन-बेतवा प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के लोगों को पानी देने के लिए बना है। हाल में प्रोजेक्ट का अलाइनमेंट बदल गया है। इसका कारण- निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ के कलेक्टर-एसपी के बंगलों और 40 कॉलोनी को बचाना है। रोड से नहर बनने की बजाय अब पाइपलाइन और टनल का विकल्प चुना गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Report: भोपाल में हल्की धुंध, शीतलहर से मिलेगी राहत, पचमढ़ी का पारा 6 डिग्री

BHOPAL. मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम बदल गया। सोमवार (24 नवंबर) को कई शहरों में बादल छाए। हवा में नमी बढ़ी। भोपाल में सुबह हल्की धुंध रही और ठंड का असर था। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में काम करने वाले 80 हजार दैनिक वेतन भोगी क्या होंगे बाहर

INDORE.मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद) में करीब 80 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काम करते हैं। अब इनकी नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। एमपी वित्त विभाग के साल 2000 के 25 साल पुराने एक पत्र पर अब जाकर सरकार ने फिर से सख्ती शुरू कर दी है। सभी नगरीय निकायों से इन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डॉ. रोहिणी घावरी की नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को खुली चुनौती, मंच पर तेरे साथ बैठूंगी, स्पीच भी दूंगी

BHOPAL. यूपी के मुजफ्फरनगर में सांसद चंद्रशेखर आजाद की संविधान रैली से पहले नया विवाद खड़ा हुआ है। यह विवाद चंद्रशेखर की कथित पूर्व प्रेमिका डॉ. रोहिणी घावरी ने खड़ा किया है। इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर को चुनौती दी। उन्होंने लिखा, चंद्रशेखर के मंच से अगर किसी ने मुझे हाथ भी लगाया तो पूरा देश देखेगा इसका महिला सम्मान। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्राइवेट विश्वविद्यालयों ने नहीं सुनी तो विनियामक आयोग करेगा कर्मचारियों की शिकायत की सुनवाई

BHOPAL. निजी विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक और कर्मचारियों की शिकायतों की सुनवाई अब मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग करेगा। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए आयोग को अधिकृत किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अजाक्स के नए प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा का अभद्र बयान, मेरे बेटे को ब्राह्मण बेटी दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण

BHOPAL. रविवार को अजाक्स संगठन के कार्यक्रम में नए प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा का बयान विवादों में आ गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कोई ब्राह्मण उनके बेटे से रिश्ते नहीं बनाता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महानगरों में सांस लेना हुआ मुश्किल: बढ़ते प्रदूषण से घिरता मध्य प्रदेश, हरियाली बढ़ाना ही आखिरी उपाय

BHOPAL. आजकल महानगरों में प्रदूषण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसका असर सीधे तौर पर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) और IQAir ने बढ़ते प्रदूषण के चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से लोगों को प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रीवा बना MP में इंडिगो का छठा शहर, दिल्ली के बाद इंदौर फ्लाइट सेवा 22 दिसंबर शुरू

मध्य प्रदेश के रीवा शहर को एक और नई उड़ान सेवा मिलने वाली है। रीवा से इंदौर के बीच जल्द ही फ्लाइट शुरू होगी। यह सेवा आगामी 22 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी सरकार
  • अजाक्स
  • MSP
  • रोहिणी घावरी
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि