/sootr/media/media_files/2026/02/25/mp-top-news-20-2026-02-25-21-58-06.jpg)
Photograph: (the sootr)
एमपी टॉप न्यूज
इंदौर में भागीरथपुरा दूषित पानी के बाद अब फूड पॉइजनिंग, 35 लोगों की एक साथ बिगड़ी तबीयत
Indore. स्वच्छता के शिखर पर रहने वाला इंदौर इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट के घेरे में है। पहले दूषित पानी से हुई मौतों ने शहर को दहलाया और अब फूड पॉइजनिंग के एक बड़े मामले ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अभी पानी का मुद्दा शांत भी नहीं हुआ था कि एक जन्मदिन की पार्टी की खुशियां मातम जैसी स्थिति में बदल गईं। जहरीले खाने की चपेट में आने से करीब 35 लोग एक साथ अस्पताल पहुंच गए हैं..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सहारा इंडिया रिफंड : MP के निवेशकों के करोड़ों डूबे, अब तक सिर्फ 5% रिकवरी, विधानसभा में खुलासा
BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सहारा समूह को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एक सवाल के जबाव में बताया कि सहारा ने प्रदेश के निवेशकों से 6,689 करोड़ रुपए की राशि जमा की थी। अब तक इसमें से केवल 355 करोड़ रुपए ही निवेशकों को वापस किए गए हैं। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सहारा के निवेशकों को लेकर सवाल उठाए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
खजुराहो कार्निवल में कलाकार को भूली सरकार! होटल वालों ने ठहराने से किया इनकार
Khajuraho. खजुराहो के शिल्पग्राम में चल रहा अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव (Khajuraho Dance Festival 2026) विवादों के घेरे में आ गया है। बड़े-बड़े दावों के बीच शुरू हुआ खजुराहो कार्निवल अपने निर्धारित समय से 4 दिन पहले ही अचानक बंद कर दिया गया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के सरकारी दफ्तरों में चल रहा बड़ा खेल, क्यों गायब हो रही फाइल
BHOPAL. मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में इन दिनों एक बड़ा खेल चल रहा है, जहां फाइलें गायब हो रही हैं। अधिकारियों की निगरानी के बावजूद स्टोर और रिकॉर्ड रूम से फाइलों का गायब होना अब आम बात बन गई है। सरकारी जमीन, नामांतरण, टेंडर और खरीदी से लेकर कई महत्वपूर्ण फाइलें अचानक गायब हो जाती हैं। इस खेल के पीछे अधिकारियों और कर्मचारियों के गठजोड़ की आशंका जताई..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के एग्जाम सेंटर में 10वीं की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पीथमपुर के एक परीक्षा केंद्र पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam 2026 ) दे रही एक 17 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। यह घटना 24 फरवरी मंगलवार को तब हुई जब छात्रा गणित का पेपर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
डालमिया सीमेंट कंपनी को जमीन देने पर भड़के किसान, सड़कों पर उतरे
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में जमीन अधिग्रहण के मुद्दे ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। मामला डालमिया सीमेंट कंपनी को 3600 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि 40 साल की लीज पर दिए जाने का है। इसी के विरोध में 25 फरवरी बुधवार को किसानों ने आर-पार की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। भारी संख्या में जुटे किसानों ने न केवल रैली निकाली, बल्कि किसान महापंचायत कर सरकार को सीधी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल
प्रयागराज में दर्ज पॉक्सो प्रकरण ने देशभर में व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के अहम चरण में पहुंच चुका है। मामला फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MPPSC की डेंटल सर्जन परीक्षा में आरक्षण का पेंच, हाईकोर्ट ने ओबीसी की दो पोस्ट की होल्ड
INDORE.मप्र लोक सेवा आयोग की डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा में आरक्षण का पेंच फंस गया है। दो याचिकाकर्ताओं ने इसमें गलत आरक्षण होने की बात कहते हुए याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने मप्र शासन और आयोग से जवाब मांगा है। मप्र लोक सेवा आयोग ने दिसंबर 2024 में 385 पदों पर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एक आईपीएस को बचाने के लिए चिट्ठियों का खेल, गृह विभाग और पीएचक्यू फिर आमने-सामने
हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में जवाबदेही तय हो चुकी है। इसके बावजूद मध्यप्रदेश गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) एक आईपीएस अफसर को बचाने के लिए चिट्ठियों का खेल खेल रहे हैं।
गृह विभाग पीएचक्यू को पत्र भेजता है, और पीएचक्यू जवाब में दूसरा पत्र..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CAG रिपोर्ट ने खोली एमपी शिक्षा विभाग में नियुक्ति और तबादला सिस्टम की पोल
Comptroller and Auditor General of India (CAG) की रिपोर्ट नेमध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट बताती है कि हजारों ऐसे स्कूल हैं जहां छात्रों की संख्या बेहद कम या शून्य है, फिर भी वहां शिक्षक पदस्थ हैं। दूसरी ओर राज्य में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों की कमी बताई जाती है। ऐसे में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में तैनात 11 हजार 995 शिक्षकों पर एक साल में कई करोड़ों रुपए खर्च होना क्या महज लापरवाही है या करोड़ों का घोटाला?...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us