MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 26, 2025, 07:42 IST
Share
mp-top-news-26-december-2025
mp-top-news-26-december-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... MP को औद्योगिक विकास के लिए अमित शाह ने दिए 2 लाख करोड़। मंदिर-पुजारी विवाद फिर गरमाया, दिग्गी ने लगाए गंभीर आरोप। कलाकारों की फीस से लेकर बड़े सांस्कृतिक इवेंट तक TDS जरूरी।

अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट: अमित शाह ने MP को औद्योगिक विकास के लिए दिए 2 लाख करोड़, मिलेंगे करीब 2 लाख रोजगार

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:Gwalior. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर में एक बड़ा मंच सजा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का शुभारंभ किया। इस समिट में राज्य के औद्योगिक भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में मंदिर-पुजारी विवाद फिर गरमाया, दिग्विजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मंदिरों और पुजारियों का मुद्दा चर्चा में है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर पुजारियों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सरकार की नीतियों से पुजारी प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर व्यवस्था भी कमजोर हो रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कलाकारों की फीस से लेकर बड़े सांस्कृतिक इवेंट तक TDS जरूरी, कार्यक्रम के पहले होगी टैक्स कटौती

BHOPAL.राज्य सरकार के हर आयोजन पर टैक्स कटेगा। इसमें सिंगर, डांसर, कवि या अन्य कलाकारों को मोटी फीस दी जाती है। ऐसे आयोजनों में टीडीएस कटौती अनिवार्य कर दी गई है। टीडीएस का दायरा सिर्फ कलाकारों तक सीमित नहीं है। लाखों रुपए खर्च कर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम अब टैक्स नियमों के तहत आएंगे। यह आयोजन किसी भी विभाग द्वारा कराया गया हो। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update : प्रदेश के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

MP Weather Report: एमपी में 26 दिसंबर को मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे भिंड, मुरैना, दतिया और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4°C तक गिर सकता है। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से कम हो सकती है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम मुख्यतः शुष्क और ठंडा रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मप्र के सबसे बड़े 71.58 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED की जांच में 3 अधिकारियों के नाम

मप्र में आबकारी विभाग के सबसे बड़े और चर्चित घोटाले 71.58 करोड़ मामले में ईडी की जांच रिपोर्ट 'द सूत्र' के पास एक्सक्लूसिव मौजूद है। इसमें शराब ठेकेदारों के साथ आबकारी अधिकारियों के नेटवर्क की भी बात सामने आई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उमेश शाहरा के रुचि ग्रुप पर ED के इंदौर और मुंबई में छापे, 23 लाख जब्त, 58 करोड़ के बैंक लोन का मामला

Indore. ईडी इंदौर ने रुचि ग्रुप पर छापे मारे है। रुचि ग्रुप को स्वर्गीय कैलाश चंद्र शाहरा और उमेश शाहरा ने स्थापित की थी। यह छापे 23 व 24 दिसंबर के दौरान इंदौर व मुंबई में किए गए। रुचि ग्रुप से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच की गई है। जांच के सिलसिले में इंदौर और मुंबई में कई जगहों पर PMLA, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ईडी टीम उमेश शाहरा और कंपनी के सीए ईश्वर कलंत्री के ठिकानों पर भी गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल, एक साल में 7.44 लाख बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई, विभाग के पास रिकॉर्ड नहीं

BHOPAL. मध्यप्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एमपी स्कूल शिक्षा विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 7.44 लाख बच्चे कम हुए। ये संख्या पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा चिंताजनक और डराने वाली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आपदा पीड़ितों की मुआवजा राशि में बड़ा गड़बड़ घोटाला: बाबुओं ने रिश्तेदारों को ही बांट दिए लाखों रुपए

Khargone. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। सरकारी कर्मचारियों ने प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को मिलने वाली मुआवजा राशि से बड़ा खेल कर दिया। उन्होंने इसे अपने रिश्तेदारों के खातों में ही ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में चार बाबू बर्खास्त कर दिए गए हैं। अब तक की जांच में 16 लाख से अधिक का गबन सामने आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गौतम अडानी उज्जैन प्रोजेक्ट: विक्रम उद्योगपुरी में होगा 1500 करोड़ का निवेश, युवाओं के लिए बनेगा जॉब पोर्टल

Ujjain. उज्जैन शहर अब बाबा महाकाल की नगरी के साथ साथ मध्य प्रदेश का बड़ा औद्योगिक हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से यहां निवेश बढ़ रहा है। अब अडानी ग्रुप भी यहां अपनी यूनिट लगाने जा रहा है। इससे हजारों युवाओं को अपने शहर में ही काम मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रीवा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, किसानों को दिया प्राकृतिक खेती अपनाने का मंत्र

REWA. रीवा दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बसामन मामा गोधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने देश को खेती और गौ-संरक्षण का नया रास्ता दिखाया। उनका संदेश था कि अब समय आ गया है कि खेती को केमिकल से मुक्त कर प्रकृति के अनुरूप बढ़ाया जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Satish Sanpal की फर्जी सेल कंपनियों में अरबों का खेल, 2 करोड़ से ज्यादा जब्त

JABALPUR. सटोरिये सतीश सनपाल का न जाने क्या दबाव है कि जबलपुर पुलिस और अभियोजन उसे बैकडोर से मदद कर रहे हैं। विवेचना की कमजोरी से बरी हुए आरोपियों के खिलाफ अपील नहीं की जा रही है। जबलपुर प्रशासन इस मामले में डरा हुआ नजर आ रहा है। यह घटनाक्रम देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस सटोरिये से कह रही है, हम ही दर्द देंगे, हम ही दवा देंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में SIR: CM मोहन के क्षेत्र में 37 हजार तो खंडेलवाल की सीट पर 13 हजार नाम कटे, नाथ के गढ़ में 21 हजार नाम हटेंगे

Bhopal: मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए चलाया गया स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का पहला चरण पूरा हो गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 65 हजार 014 मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट का फॉर्मेट प्रकाशित कर दिया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए हैं, जो अब वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में बैंक फ्रॉड केस, बैंकर गैंग ने बुजुर्ग परिवार के लूटे करोड़ों रुपए, 5 साल बाद मिला न्याय

भोपाल में एक बुजुर्ग दंपति के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हुई। बैंक के ही कर्मचारियों ने मिलकर उनके खातों से पैसे चोरी किए। अब मध्य प्रदेश आईटी कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने 7 बैंकों को पीड़ित परिवार को हर्जाना देने को कहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि