MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
mp top news  (12)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, MP Weather : कंपकंपा रही सर्दी, कई शहरों का पारा 10 से नीचे; एमपी के कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख रु. तक कैशलेस इलाज; साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मिलेगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज, एमपी में कर्मचारियों के लिए आ रही है मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज :मध्य प्रदेश में लाखों कर्मचारी अब इलाज का बिल देख कर नहीं घबराएंगे। सरकार 2026 में उनके लिए एक नई हेल्थ योजना शुरू करने की तैयारी में है। यह योजना दिखने में आयुष्मान जैसी होगी, पर खास तौर पर कर्मचारियों के लिए बनेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Report: MP में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, कई शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे, रात में और गिरेगा

BHOPAL. मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। पचमढ़ी, प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन, में शुक्रवार सुबह पत्तों पर ओस की बूंदें जम गईं। यहां रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पीएम आवास योजना को कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के गठजोड़ ने बनाया कमाई का जरिया

भारत सरकार की पीएम आवास योजना को मध्य प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। सरकार प्रदेश में 38 लाख परिवारों को उनके सपनों का आशियाना देने का दावा कर रही है। इन आशियानों की आड़ में सरकारी खजाने को कैसे लूटा जा रहा है, इस पर जिम्मेदार चुप हैं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट पीएम आवास में गड़बड़झाले का खुलासा कर चुकी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री कृष्णा गौर का आरक्षण पर बड़ा बयान, SC-ST जैसा लाभ OBC को क्यों नहीं?

BHOPAL. मध्य प्रदेश में आरक्षण और वक्फ संपत्ति को लेकर राज्य मंत्री कृष्णा गौर का एक अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) को आरक्षण लाभ मिला, वैसा लाभ पिछड़ा वर्ग (OBC) को नहीं मिल सका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नरोत्तम मिश्रा का विपक्ष पर तंज: जिनकी अपनी चड्डियां फटी हैं, वो हमारी टोपियां उछालने में लगे हैं

BHOPAL मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दतिया से भाजपा विधायक रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। भोपाल जाते समय ट्रेन में उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे शायराना अंदाज में विरोधियों पर तंज कसते हैं। नरोत्तम मिश्रा कहते हैं, जिनकी अपनी चड्डियां तक फटी हैं, वो हमारी टोपियां उछालने में लगे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में एमएसपी पर धान खरीदी में गड़बड़ी! ज्यादा तौल, अवैध वसूली और भुगतान में देरी से परेशान अन्नदाता

BHOPAL. मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन, 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। सरकार ने सामान्य धान का भाव 2369 रुपए और ग्रेड-ए धान का भाव 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। कई जिलों से किसानों के शोषण और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अस्वीकृत से अ हटाकर किया 65 लाख का घोटाला, अफसरों की कारगुजारी, EOW ने दर्ज की FIR

Mandala. मंडला जिले में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। इस मामले में सहकारी बैंक और साख समिति के अधिकारियों ने मिलकर लगभग 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर (EOW) ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में केवल एक अक्षर बदलकर लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हर माह 80 लाख का बिजली बिल, फिर भी पटरियों पर खाली दौड़ रही इंदौर मेट्रो

Indore. जिस मेट्रो को शहर के ट्रैफिक का स्थायी समाधान बताया गया था, वही आज यात्रियों का इंतजार कर रही है। 31 मई 2025 को 5.8 किमी के शुरुआती कॉरिडोर पर शुरू हुई इंदौर मेट्रो की तस्वीर अब उलटी है। हर महीने करीब 80 लाख रुपए का बिजली बिल और कई फेरे बिना यात्रियों के लग रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP weather report
  • नरोत्तम मिश्रा
  • पीएम आवास योजना
  • आरक्षण
  • एमएसपी
  • मंत्री कृष्णा गौर
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर