MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Oct 27, 2025, 20:47 IST
Share
mp top news 27 october
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार! साइक्लोन मोंथा से एमपी के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; HC ने MPPSC से बंद लिफाफे में मांगा असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट; एमपी में 50 महिलाओं को ईसाई बनाने का आरोप, पांच गिरफ्तार। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

साइक्लोन मोंथा के कारण एमपी के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

BHOPAL.मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज :मध्यप्रदेश में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे आ रहा है। बारिश ने सर्दी के कदमों को रोक दिया है। चक्रवाती हवाओं और बारिश से सर्दी का असर बढ़ सकता है। इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ी है। कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है। साइक्लोन मोंथा अगले 22 घंटे में और तेज होगा। इसके कारण एमपी के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट ने MPPSC से सीलबंद लिफाफे में मांगा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट

Jabalpur. MPPSC की तरफ से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2022 में एक CA कैंडिडेट की उम्मीदवारी रिजेक्ट की गई। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस मामले पर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने 27 अक्टूबर को आयोग को निर्देश दिया है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से कहा है कि रिजल्ट को सीलबंद लिफाफे में पेश करे। इससे उम्मीदवार की चयन स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नहीं थम रहा नर्सिंग संस्थानों में फर्जीवाड़ा - एक कर्मचारी, दो-दो जगह नियुक्त

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नर्सिंग संस्थानों के फर्जीवाड़े थमने का नाम नहीं ले रहे। राजधानी भोपाल के हथाईखेड़ा आनंद नगर स्थित टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं रामांश हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक ही कर्मचारी की नियुक्ति दो-दो संस्थानों में दर्ज पाई गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तेंदुए की करंट से हत्या: 17 नाखून गायब और चार केनाइन दांत टूटे, फैक्ट्री मालिक के नाम की तलाश में वन विभाग

JABALPUR. जबलपुर के सिहोरा के घुघरा गांव स्थित निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में तेंदुए की मौत के मामले ने सनसनी मचा दी है। तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या करंट लगाकर की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि तेंदुए के 17 नाखून गायब थे और उसके चार केनाइन दांत टूटे हुए मिले। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में धर्मांतरण

पर बवाल, 50 महिलाओं को ईसाई बनाने का आरोप, 5 गिरफ्तार

Maihar. मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर, रविवार 26 अक्टूबर को गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में आ गई है। यहां करीब 50 हिंदू महिलाओं को कथित तौर पर जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। आरोप है कि धर्म परिवर्तन के बदले पैसे और घर देने का लालच दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जिला जजों की रिटायरमेंट उम्र 61 साल करने सुप्रीम कोर्ट ने मांगा HC और सरकार का पक्ष

NEW DELHI. सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि क्या जिला जजों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 61 साल की जानी चाहिए। यह मामला मध्य प्रदेश जज एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। एसोसिएशन ने कोर्ट से न्यायिक सेवा में समानता के लिए रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की अपील की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला: पुलिस की सुरक्षा में चार बड़ी चूकें, जिसे जानने के बाद आप भी रह जाएंगे सन्न

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद अब जांच में कुछ चौंकाने वाली बातों का खुलासा हुआ है। पुलिस की लापरवाही और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की जिम्मेदारियों की अनदेखी दोनों ही सामने आई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल

BHOPAL.मध्यप्रदेश विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक हैरान करने वाली गलती पकड़ में आई है। भाजपा की संस्थापक सदस्य विजया राजे सिंधिया को यहां राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में दिखा दिया गया था। हालांकि, ऐतिहासिक रूप से यह तथ्य गलत है क्योंकि विजया राजे सिंधिया कभी भी मुख्यमंत्री नहीं रहीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दमोह कलेक्टर के बाद अब आईएएस भव्या मित्तल के नाम पर ठगी, व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगे पैसे

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां ठगों ने आईएएस भव्या मित्तल (IAS Bhavya Mittal) की व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर जिले के अन्य अफसरों से पैसे मांगने की कोशिश की। इससे पहले दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर (IAS Sudhir Kumar Kochar) के नाम से भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ऐसा ही किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MPPSC
  • एमपी विधानसभा
  • बारिश का येलो अलर्ट
  • आईएएस भव्या मित्तल
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • एमपी में धर्मांतरण
  • साइक्लोन मोंथा
  • तेंदुए की करंट से हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा