MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
mp top news 28 november
Photograph: (thesootr)

नमस्कार! Weather Report: मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, तापमान 8 डिग्री दर्ज; एमपी के पांच हजार प्राइमरी टीचर्स की नौकरी खतरे में, जानें क्यों; साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP Weather Report: एमपी में बढ़ी ठंड, पूर्वी इलाकों में तापमान 8 डिग्री दर्ज, रात में और गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज: नवंबर के अंत में मध्य प्रदेश में ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है। उत्तरी हवाओं का प्रभाव पूरे प्रदेश में महसूस किया जा रहा है, जिससे ग्वालियर-चंबल संभाग में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर 2025 शुक्रवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के पांच हजार प्राइमरी टीचर की नौकरी खतरे में, प्लेन बीएड ने डाल दिया पंगा

मध्य प्रदेश के करीब 5 हजार प्राइमरी शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बीएड आधार से भर्ती इन शिक्षकों को एनआईओएस का छह माह का ब्रिज कोर्स करना होगा। तय समय में कोर्स और परीक्षा पास नहीं की तो सेवाएं समाप्त हो सकती हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Mnrega Yojna में बड़ा बदलाव, अब सीधे महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, लेकिन एक शर्त पर

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने मनरेगा (MNREGA) योजना में एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब तक, मनरेगा के तहत मजदूरी का पैसा परिवार के मुखिया के खाते में भेजा जाता था, चाहे वह पुरुष हो या महिला। लेकिन अब योजना में यह बदलाव किया गया है। अब मनरेगा मजदूरी सीधे महिला मुखिया (MNREGA scheme) के खाते में ट्रांसफर की जाएगी, ताकि उन्हें इसका सीधा लाभ मिल सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी ED, जारी हुई सूचना, सुरेश भदौरिया बोलते रहे झूठ

INDORE. मेडिकल कॉलेज की मान्यता में रिश्वत केस को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशलाय) दिल्ली द्वारा गुरुवार (27 नवंबर) को नौ राज्यों में 15 जगहों पर छापे मारे थे। इसकी औपचारिक पुष्टि अब शुक्रवार को ईडी ने औपचारिक सूचना जारी करके दे दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर हाईकोर्ट में NHM अधिकारी विजय पांडे की अवैध नियुक्ति पर सुनवाई, संबंधित विभागों को नोटिस

JABALPUR. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में NHM के डेटा मैनेजर आरआई विजय पांडे की अवैध नियुक्ति को लेकर सुनवाई ने नया मोड़ ले लिया है। 75 वर्षीय रिटायर्ड गजेटेड अधिकारी सुबाष चंद्रा द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन पुलिस ने लॉन्च किया ऐप, होटल में चेक-इन करते ही पहुंचेगी जानकारी, आश्रम-अखाड़े भी होंगे शामिल

UJJAIN. उज्जैन पुलिस ने एक नया डिजिटल ऐप तैयार किया है, जिसका उद्देश्य होटल में चेक-इन करने वाले यात्रियों का डेटा पुलिस तक रियल-टाइम में पहुंचाना है। उज्जैन पुलिस ऐप से होटल संचालक हर दिन आने वाले यात्रियों की जानकारी भरेंगे, जो सीधे पुलिस थाने, थाना प्रभारी और एसपी के पास पहुंचेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC परीक्षाओं को कैसे लाएगा ट्रैक पर, दो परीक्षाओं के इंटरव्यू में ही लगेंगे 5 माह

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) प्रदेश में भर्ती के लिए सबसे बड़ी एजेंसी है। अब यह अपने सबसे बुरे हाल से गुजर रहा है। आयोग कोशिश कर रहा है कि परीक्षा और भर्ती को ट्रैक पर लाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार ढाई लाख भर्ती की बात कर रहे हैं। वहीं, समस्या की जड़ पर कोई नहीं जा रहा है। आयोग को किसी भी भर्ती के लिए अंतिम चरण इंटरव्यू कराना होता है। इसमें बोर्ड के एक सदस्य का बैठना अनिवार्य होता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के रसूखदारों पर 8 करोड़ का बकाया, प्रशासन की सख्त चेतावनी, भुगतान करो या संपत्ति होगी जब्त

INDORE. इंदौर शहर में जिला पंजीयन कार्यालय और कलेक्टर ऑफ स्टाम्प्स ने एक सूची जारी की है। इस सूची ने शहर में हलचल मचा दी है। विभाग ने बकायेदारों की पहचान की है। इनमें कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। ये लोग स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन शुल्क और आरआरसी मामलों में बकाया हैं। बकाया राशि करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सूची में बिल्डर, प्रॉपर्टी कारोबारी, कंपनियां और प्रभावशाली लोग शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC का कैलेंडर कब आएगा, मेंस स्टे ने 2026 की परीक्षा को भी उलझाया

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा शेड्यूल सामान्य तौर पर सितंबर-अक्टूबर माह में आ जाता था। वहीं, इस बार नवंबर माह भी खत्म होने की ओर है। शेड्यूल नहीं आने से विविध भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों लिए परेशानी का कारण बन रहा है। वे असमंजस में हैं कि किस परीक्षा की तैयारी करें और किसे छोड़ें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP weather report
  • MPPSC
  • इंडेक्स मेडिकल कॉलेज
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर