MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Nov 28, 2025, 08:15 IST
Share
mp-top-news-28-november-2025
mp-top-news-28-november-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... कांग्रेस जिला प्रभारियों की नियुक्ती पर बवाल, चौधरी ने की रद्द। कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी से बदल जाएगा छुट्टियों का गणित। WPL में पहली बार मध्यप्रदेश के 5 खिलाड़ी, क्रांति गौड़ भी शमिल।

जीतू पटलारी ने बनाए जिला प्रभारी, AICC प्रभारी हरीश चौधरी ने रद्द की नियुक्तियां

मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के तहत बड़ा कदम उठाया गया है। एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने सभी जिला प्रभारियों की नियुक्ति रद्द कर दी है। ये नियुक्तियां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने की थीं। अब इन्हें रद्द किया गया है। जिला स्तर पर यह नियुक्तियां कांग्रेस में नई हलचल का कारण बनी थीं। इससे जिलों में दो पावर सेंटर जैसी स्थिति बन गई थी।

कर्मचारियों के लिए आएगा नया नियम, 1 जनवरी से बदल जाएगा छुट्टियों का गणित, जानें क्या होगा बदलाव

मध्यप्रदेश के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों में बड़ा बदलाव होगा। वित्त विभाग ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियम 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। 1978 के पुराने अवकाश नियम समाप्त हो जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार मध्यप्रदेश के 5 खिलाड़ी, क्रांति गौड़ भी शमिल

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा नीलामी गुरुवार, 27 नवंबर को दिल्ली में हुई। इस ऑक्शन में मध्यप्रदेश की 12 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि उनमें से 5 खिलाड़ियों को टीमों ने खरीदा है। यह पहली बार है जब WPL में मध्यप्रदेश से इतनी मजबूत मौजूदगी देखने को मिली।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में सुबह छाएगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, एमपी के आसपास 4 सिस्टम एक्टिव हैं। वहीं, इसका प्रदेश के मौसम पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में हल्की सर्दी और ठंडी हवाएं बनी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है। किसानों को मौसम की स्थिति के अनुसार फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

संतोष वर्मा के बयान पर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने पोस्ट की, पर कहीं नाम नहीं लिखा

BHOPAL. मध्य प्रदेश में आईएएस संतोष वर्मा के शर्मनाक बयान का जमकर विरोध हो रहा है। ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर आया है। प्रदेश के सभी हिस्सों में धरना प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच अब मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। हालांकि शुक्ला ने इस पोस्ट में आईएएस संतोष वर्मा का नाम नहीं लिखा है। उनके इस परहेज पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भगवा हिंद की तैयारी में जुटे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- चच्चे के 30 बच्चे हो सकते हैं, तो हिंदुओं के 4 क्यों नहीं?

Shivpuri. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुवार, 27 नवंबर को एमपी के शिवपुरी पहुंचे हैं। यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जब चच्चे के 30 बच्चे हो सकते हैं, तो हिंदुओं के 4 बच्चे क्यों नहीं? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आरजीपीवी में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा, 116 करोड़ का घोटाला, 8.58 करोड़ की एफडी गायब!

BHOPAL. आरजीपीवी में एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। इस बार 116 करोड़ रुपए से ज्यादा की अनियमितताएं मिली हैं। जांच में पांच फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) गायब होने की जानकारी मिली है। इन गायब एफडी की अनुमानित राशि 8.58 करोड़ रुपए तक हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन : एसआईआर के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उबाल

BHOPAL. भोपाल में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया। प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता एसआईआर के विरोध में सड़कों पर उतर आए और जुलूस की शक्ल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रावतपुरा मेडिकल मान्यता रिश्वत केस में ED के छापे, FIR में इंदौर का इंडेक्स भी

INDORE. रायपुर छत्तीसगढ़ में रावतपुरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में मान्यता के बदले सामने आए रिश्वत कांड में सीबीआई केस के बाद अब ईडी एक्शन में आया है। जानकारी के अनुसार ईडी ने देश में एक साथ 10 राज्यों के छापेमारी की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन सरकार क्या भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान ला पाएगी? 13 दिसंबर को पूरे होंगे दो साल

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | आज से ठीक 15 दिन बाद सीएम मोहन यादव की सरकार अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लेगी। साफ है कि सरकार का प्रचार तंत्र इन दो वर्षों की उपलब्धियों को बड़े उत्साह से गिनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। इसी हलचल के बीच एक पुराना सवाल फिर चर्चा में आ गया है। क्या मुख्यमंत्री यादव भोपाल और इंदौर का नया मास्टर प्लान लागू कर पाएंगे या फिर शिवराज सिंह चौहान के 18 साल लंबे कार्यकाल की तरह यह फाइलों में ही कैद रह जाएगा? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पचमढ़ी में राहुल की क्लास के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस एक सुर में, हमलावर मोड में आए विपक्ष के नेता

BHOPAL. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पचमढ़ी दौरा शायद मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए टर्निंग पॉइंट बन गया है। कुछ हफ्ते पहले तक जहां प्रदेश कांग्रेस अलग-अलग खेमों में बंटी दिखाई देती थी, वहीं अब पार्टी में नया जोश, नई धार और नेताओं के बीच पहले से बेहतर ताल मेल नजर आ रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अजाक्स के संरक्षक जेएन कंसोटिया पर कसेगा शिकंजा! सीएम तक पहुंचा 65 लाख गबन का मामला

एमपी टॉप न्यूज : मध्य प्रदेश में अजाक्स (AJJAKS) संगठन के संरक्षक और पूर्व प्रांताध्यक्ष जेएन कंसोटिया अब गंभीर आरोपों की जद में हैं। करीब दो दशक से अधिक समय तक संगठन चलाने वाले कंसोटिया पर 65 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। यह शिकायत मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच चुकी है अब सरकार जल्द शिकंजा कसेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीहोर वीआईटी यूनिवर्सिटी विवाद पर सीएम ने बनाई जांच समिति, प्रोफेसर की मौत पर उठे सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में वीआईटी यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का शव किराए के मकान में मिला है। मृतक की पहचान संगराम केसरी दास (43) पिता पुरन चंद्र दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे वीआईटी कॉलेज में छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स पढ़ाते थे। वहीं पुलिस प्रोफेसर की मौत के कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • मोहन सरकार
  • MP Weather update
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • हरीश चौधरी
  • अजाक्स
  • युवा कांग्रेस
  • उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला
  • वीआईटी यूनिवर्सिटी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • रावतपुरा मेडिकल इंस्टीट्यूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा