MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Nov 30, 2025, 07:59 IST
Share
mp-top-news-30-november
mp-top-news-30-november

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, सत्र में 1497 प्रश्न। सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना। बढ़ते अपराधों पर CM सख्त, पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, चार दिन के सत्र में 1497 प्रश्न

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसी के साथ विधायकों ने कुल 1497 सवाल सरकार के सामने रख दिए हैं। कम समय के सत्र में प्रतिदिन 374 सवालों का औसत है। यह दिखाता है कि विधायकों के पास मुद्दों की लंबी फेहरिस्त है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, जवाब पेश न करने पर जताई नाराजगी

JABALPUR. एमपी हाईकोर्ट ने सीधी कलेक्टर आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी पर 10000 रुपए का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने यह कार्रवाई पूर्व आदेश का पालन न होने पर की है। कलेक्टर ने समय पर स्पष्ट जवाब पेश नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि जुर्माना जमा होने तक जवाब स्वीकार नहीं होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी

BHOPAL. भोपाल, इंदौर, रायसेन और ग्वालियर में हाल के अपराधों ने सरकार को चिंतित किया है। बढ़ते अपराधों और पुलिस के ढीले रवैये से सीएम मोहन यादव नाराज हैं। इसी नाराजगी का असर रायसेन जिले में देखने को मिला। जहां 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में देरी पर एसपी को तुरंत हटा दिया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 3 दिन घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। भोपाल जिले में शीतलहर का प्रभाव साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान में किसी भी संभाग में बड़ा परिवर्तन दर्ज नहीं हुआ। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल में तापमान सामान्य से कम रहा। रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में भी अधिकतम तापमान गिरावट में रहा। अन्य संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य स्थिति में बना रहा। प्रदेश में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा अनुभव हो रहा है। दिन के तापमान में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईएएस संतोष वर्मा की एक और मुश्किल बढ़ी, हाईकोर्ट के लिए ये क्या बोल दिया

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में संतोष वर्मा हाईकोर्ट को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। यह मामला सिविल भर्ती परीक्षा में एससी-एसटी कैंडिडेट्स के नहीं चुने जाने का है। इसमें प्रमोटी आईएएस वर्मा सीधे-सीधे हाईकोर्ट पर ही भर्ती में भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी हाईकोर्ट में जजों की सिंगल बेंच बढ़ी, लंबित 482 याचिकाओं का जल्द होगा निपटारा, वकीलों और आमजन को बड़ी राहत

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की प्रिंसिपल सीट से वकीलों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टेट बार एसोसिएशन की मांग पर हाईकोर्ट ने 1 दिसंबर 2025 से रोस्टर में आंशिक बदलाव किया है। हाईकोर्ट में सिंगल बेंच की संख्या बढ़ा दी गई है। जजों को नए प्रकार के मामलों का कार्यभार सौंपा गया है। इससे पुराने मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस, पत्नी बोली- कई बार पीटा, दूसरी महिला के साथ रह रहे थे

मंदसौर जिले में पदस्थ जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी पत्नी निर्मला चौहान ने दर्ज करवाया है। इस एफआईआर (FIR) में दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जबरन अबॉर्शन कराने के जैसे आरोप लगाए हैं। पत्नी निर्मला चौहान का कहना है कि लंबे समय से वह प्रताड़ना का शिकार हो रही थीं। प्रशासनिक और राजनैतिक पहुंच के चलते कई साल तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल, जुल्म के खिलाफ हर बार होगा जिहाद, बीजेपी ने किया पलटवार

भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी बैठक हुई। इस दौरान मौलाना महमूद मदनी ने विवादित बयान दिया हैं। उन्होंने कहा जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष है। मदनी ने कहा कि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत बढ़ रही है। जिहाद शब्द को जानबूझकर आतंक और हिंसा से जोड़ा जा रहा है। लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए बनाए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सांप्रदायिक हिंसा पर लगी याचिका पर सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, इंदौर खंडपीठ में दिग्विजय सिंह की जनहित याचिका पर नोटिस हुए हैं। पूर्व सीएम सिंह ने सांप्रदायिक हिंसा रोकने वाली सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन लागू करने की मांग की। उन्होंने धार्मिक रैली और जुलूसों पर जारी दिशा-निर्देशों के पालन की बात कही है। हाई कोर्ट में 27 नवंबर को इस महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी हुई थी। खास बात यह है कि सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह ने स्वयं अपनी पैरवी की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर ED की शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच

MP News. ED इंदौर सब रीजनल ऑफिस ने एमपी के सबसे बड़े 71 करोड़ के आबकारी फर्जी चालान घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद ईडी ने छापे भी मारे थे। अब जांच के बाद ईडी ने 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IAS संतोष वर्मा के खिलाफ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने खोला मोर्चा, क्षत्रिय करणी सेना ने दी धमकी

मध्य प्रदेश समाचार: अजाक्स के प्रांताध्यक्ष IAS संतोष वर्मा विवाद (IAS Santosh Verma controversy) राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनके ब्राह्मण विरोधी बयान का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने वर्मा के प्रमोशन पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चिंटू चौकसे ने सराफा लिस्ट में उठाए सवाल, बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों पर भी साधा निशाना

एमपी समाचार: इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी की लिस्ट में लग रहे सांठगांठ के आरोपों के बीच कांग्रेस भी कूद पड़ी है। निगम नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने लिस्ट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट को देखकर लग रहा है कि इसमें लेन-देन हुआ है। अपनों को लाभ पहुंचाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन

एमपी टॉप न्यूज: मप्र में अजाक्स के नए प्रांताध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के बयान को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौतरफा घिरे वर्मा को अब जयस की ओर से राहत मिली है। उनके समर्थन में आदिवासी संगठन ‘जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) खुलकर सामने आ गया है। जयस ने इंदौर में उनके समर्थन में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • दिग्विजय सिंह
  • MP Weather update
  • एमपी समाचार
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • शराब घोटाले
  • आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी
  • मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच