Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 13, 2025, 22:07 IST
Share
sootr top news 13 feb
sootr top news 13 feb

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, मणिपुर में अब केंद्र सरकार का सीधा नियंत्रण

मणिपुर में लगातार बढ़ते हिंसक तनाव और राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की। इस निर्णय में विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ESB ने बदला नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला, द सूत्र ने उठाया था 100 में 101.66 अंक का मुद्दा

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने आखिरकार नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला बदल दिया है। जेल प्रहरी परीक्षा में पूर्णांक 100 में से 101.66 अंक लाने वाले राजा भैय्या प्रजापति के बाद द सूत्र ने यह मुद्दा पूरी दमदारी से उठाया था। इसके बाद द सूत्र की खबरों को संज्ञान लेते हुए ईएसबी ने नॉर्मलाइजेशन फार्मूले की स्टडी के लिए विशेषज्ञ की कमेटी बनाने की मांग जीएडी से की थी। इस कमेटी ने यह फार्मूला बनाकर दे दिया है, जिसे ईएसबी ने जारी कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वक्फ बोर्ड पर JPC रिपोर्ट से संसद में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद में एक बार फिर वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर जोरदार टकराव देखने को मिला। जब संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पेश की गई, तो विपक्षी दलों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और सदन में हंगामा किया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने रिपोर्ट को अधूरी और भेदभावपूर्ण बताया और राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में पेश, जानिए आपके लिए क्या बदलेगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा (Lok Sabha) में नया इनकम टैक्स बिल 2025 (New Income Tax Bill 2025) पेश किया। उन्होंने इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की सिफारिश की है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) जल्द ही इस कमेटी के सदस्यों के नामों की सूची जारी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सेलेक्ट कमेटी को मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भीख लेने-देने वाले पर भोपाल में पहली FIR दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के भोपाल में अब तक की पहली FIR भीख मांगने और देने को लेकर दर्ज की गई है। MP नगर थाने में यह मामला एक NGO से जुड़े व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शहर में भीख मांगने पर रोक लगा दी है, और इसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस दोनों, भीख मांगने वाले और भीख देने वाले ट्रक ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिनकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब कोई भी खरीद सकेगा 'जंगल', बिगड़े वनों को संवारने सरकार का नया प्लान

मध्य प्रदेश सरकार ने बिगड़े हुए जंगलों को फिर हरा-भरा बनाने के लिए नई योजना पेश की है। इसके तहत, निजी निवेशकों को 60 साल की लीज पर जंगल सौंपे जाएंगे, जिससे वे इन क्षेत्रों का पुनर्विकास कर सकें। इससे जलाऊ लकड़ी, इमारती लकड़ी, औषधीय पौधों, कार्बन क्रेडिट और अन्य वन उत्पादों से मुनाफा कमाया जा सकेगा। इस कमाई का 50 फीसदी हिस्सा निवेशकों को मिलेगा। 30 प्रतिशत राशि वन विकास निगम को जाएगी और 20 फीसदी पैसा स्थानीय वन समितियों को मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजिम कुंभ मेला में बड़ा घोटला... कांग्रेस सरकार काल से हो रहा भ्रष्टाचार

कांग्रेस सरकार के दौरान राजिम कुंभ कल्प का नाम बदलकर राजिम पुन्नी मेला कर दिया गया था। मेले के आयोजन के दौरान पिछली सरकार के समय भारी भ्रष्टाचार हुए। मेला स्थल पर निर्माण करने के लिए ठेका एजेंसियों ने मोटी रकम सरकार से वसूली। विभागों ने बिल की जांच किए गए बगैर ही मोटी रकम एजेंसियों को जारी किए। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में पिछले साल स्टाल निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा मोटी रकम वसूलने का खुलासा हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रामकी संयंत्र में यूका कचरा के 12 कंटेनर हुए अनलोड, 18 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई

पीथमपुर के रामकी संयंत्र में यूनियन कार्बाइड कचरा को लेकर एक और कदम आगे बढ़ाया गया। दो जनवरी से रामकी में 12 कंटेनरों में बंद 337 मीट्रिक टन कचरे को गुरुवार 13 फरवरी को अनलोड कर दिया गया है। सील पैक कचरे को इन्हैं कंटेनरों से निकालकर ट्रालों पर क्रेन की मदद से रख दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, 4 साल में चमकी किस्मत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को IPL 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया। अब आईपीएल की इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी की कमान इंदौर के रजत पाटीदार के हाथों में होगी। आरसीबी ने एक विशेष शो के दौरान पाटीदार के कप्तान बनने की घोषणा की, जिससे उनकी चार साल की क्रिकेट यात्रा में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। क्रिकेटर रजत पाटीदार का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 1 जून, 1993 को हुआ था। रजत पाटीदार ने अपने करियर की शुरुआत गेंदबाज़ी से की थी। इंदौर नगर निगम ने उन्हे स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बना रखा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

632 अंक टूटा बाजार, अडानी-TCS-SBI के शेयर गिरे, निवेशकों के 32 हजार डूबे

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगातार सातवें दिन घाटे में बंद हुए। कारोबार की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद बिकवाली हावी हो गई, जिससे बाजार लाल निशान में चला गया। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से करीब 632 अंक गिरा, और निवेशकों को 32 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मॉब लिचिंग...शिवरीनारायण मेले में 13 लोगों ने पीट-पीटकर ली युवक की जान

जांजगीर-चांपा में 13 लोगों ने मिलकर एक युवक की जान ले ली। शिवरीनारायण मेले में मामूली टक्कर से उपजा विवाद जानलेवा बन गया। आरोपियों ने युवक को पहले लात-घूंसों से पीटा और फिर पीठ पर चाकुओं से वार किया। हमले में शामिल 13 आरोपियों में 11 नाबालिग हैं। मृतक युवक दीपेश बर्मन (19) बलौदा-बाजार जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिर्फ हिंदुओं को ही मिलेगी नौकरी... जानिए किसने और क्यों लगाया ऐसा पोस्टर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जहांगीराबाद चौराहे पर एक पोस्टर-हॉर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है। महिला जागौरी समिति द्वारा लगाए गए इस होर्डिंग शहर में जमकर चर्चा हो रही है। इसमें केवल हिंदू परिवारों को नौकरी देने की बात कही गई है। इसके अलावा, होर्डिंग पर काम करने वाले हिंदू मजदूरों के नाम और उनके मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के इस जिले में बन रहे फर्जी जाति प्रमाण पत्र, एमपी ऑनलाइन सेंटर में जमकर फर्जीवाड़ा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में फर्जी दस्तावेज बनाने की सूचना मिलने पर जब एसडीएम ने एक केंद्र पर छापा मारा तो वहां फर्जी जाति प्रमाण पत्र (fake caste certificate) बनाने से जुड़े दस्तावेज मिले। हालांकि ऑनलाइन सेंटर में उसका मालिक मौजूद नहीं था तो एसडीएम के द्वारा उस जगह का वीडियो बनवाया गया और सेंटर को लॉक कर दिया गया। लेकिन, आरोपी इतना बेखौफ था कि अधिकारियों की कार्रवाई के बाद भी उसने चोरी छुपे दुकान के अंदर से दस्तावेज तक गायब कर दिए। इसके बाद अब उसपर पुलिस की कार्रवाई की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सरेराह एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिखाया गया कि बदमाशों ने महिला की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 6 साल के बच्चे को उसकी मां से छीन लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने बच्चें की तलाश शुरू कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवा दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SI Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले , बदले गए एसआई के प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 21 सहायक उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय से जारी की गई इस तबादला सूची में प्रमुख तौर पर पुलिस अधिकारियों को पांच साल की नई पोस्टिंग दी गई है। यह कदम पुलिस प्रशासन में संगठनात्मक सुधारों और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें की गईं रद्द

भोपाल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत की ओर जाने वाली 6 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-विजयवाड़ा रेल खंड के खम्मन स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसकी कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। इस कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मेडिकल स्टूडेंट से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 44 लाख की ठगी, लालच में फंसती चली गई छात्रा

ग्वालियर की रहने वाली 23 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट मेघना चौहान को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश और टास्क पूरे करने के नाम पर 44 लाख रुपए की ठगी का शिकार बना लिया गया। ठगों ने उसे धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाया और बहाने बनाकर उसकी बड़ी रकम हड़प ली। जब मेघना ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने और पैसे की मांग की। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब और आसानी से श्रद्धालु पहुंच सकेंगे महाकाल मंदिर, खुल रहा है नया रास्ता, जानें

महाकाल भक्तों के लिए अच्छी खबर है। 15 फरवरी से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए एक नया प्रवेश द्वार (Entrance gate) खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रुद्रसागर पर बने नए ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। यह पुल 25 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसके खुलने से श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे चारधाम मंदिर से आने वाले भक्तों की दूरी लगभग 1.5 किलोमीटर कम हो जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
  • काम की खबरें
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा