Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 15, 2025, 22:18 IST
Share
sootr top news 15 feb
sootr top news 15 feb

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

CG : BJP ने किया कांग्रेस को क्लीन स्वीप, सभी 10 नगर निगमों में मेयर की जीत

नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। सभी दस नगर निगम में बीजेपी के मेयर जीतकर आए हैं। पिछले चुनाव में सभी नगर निगम में कांग्रेस के मेयर थे। इस बार बीजेपी ने सभी सीटें अपने नाम कर ली है। यानी बीजेपी ने 10-10 से जीत हासिल की है। रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी का मेयर बना है। रायपुर से बीजेपी की मेयर उम्मीदवार मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को बड़े अंतर से हराया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सौरभ शर्मा केस में उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, मंत्री राजपूत ने संभाला RTO की वसूली का रैकेट

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के भ्रष्टाचार मामले में सियासी हलचल बढ़ गई है। मामले में विपक्ष लगातार सरकार के मंत्रियों और लोकायुक्त की जांच को लेकर सवाल उठा रहा है। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भ्रष्टाचार के इस मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंडला में EOW की छापेमारी, बैंक का मालिक निकला नगर परिषद का आउटसोर्स कर्मी

जबलपुर स्थित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ शाखा (EOW) ने मंडला जिले के बिछिया नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शिव झरिया के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। जांच में टीम को यह भी पता चला कि झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का संचालन भी करता है, जबकि वह 37 लाख रुपए के गबन के मामले में जमानत पर है। यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू के अधिकारियों द्वारा की जा रही है, जिसमें 17 सदस्यीय टीम शामिल है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अवैध अप्रवासी भारतीय का दूसरा विमान फिर पंजाब में उतारने को लेकर तू-तू मैं-मैं

अमेरिका से 119 भारतीयों को निर्वासित कर भारत भेजा जा रहा है, जिसमें 67 पंजाबी शामिल हैं। इस विमान की लैंडिंग अमृतसर में प्रस्तावित है, जिससे पंजाब की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं कि हर बार इस तरह के विमान को अमृतसर में ही क्यों उतारा जाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में नई आबकारी नीति जारी, 19 धार्मिक जगहों पर इस दिन से लागू होंगे नए नियम

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 19 पवित्र शहरों और गांवों में शराब की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों के आस-पास शराब की बिक्री को नियंत्रित करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन क्षेत्रों में प्रमुख धार्मिक स्थल और पर्यटक स्थल हैं, जहाँ श्रद्धालु आते हैं। शराब की बिक्री पर रोक लगाने से इन स्थानों की पवित्रता बनी रहेगी और सामाजिक व पर्यावरणीय सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में ईवी पॉलिसी में बदलाव, टाउनशिप नीति समेत हुए ये बड़े संशोधन

वित्त विभाग द्वारा आपत्ति के बाद, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब ईवी की खरीद पर सीधी नकद सब्सिडी सहित तमाम तरह की छूटें हटा दी गई हैं। इसके बजाय, केवल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर ही सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी। इस बदलाव से ईवी क्षेत्र को लेकर सरकार की दृष्टि अब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। सरकार की ओर से छोटे, मध्य और बड़े चार्जिंग स्टेशनों के लिए क्रमश 1.5 लाख, 3 लाख और 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी देने का प्रस्ताव किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इन्वेस्टर्स समिट से पहले फिर कर्ज लेने की तैयारी मोहन सरकार, कमलनाथ ने घेरा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से ठीक पहले, मोहन सरकार एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। 20 फरवरी को सरकार तीन अलग-अलग हिस्सों में 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी, जिसकी अदायगी 12, 15 और 23 वर्षों में की जाएगी। यह नया कर्ज प्रदेश की वित्तीय स्थिति और खर्चों की भरपाई के लिए लिया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महाकुंभ गई बीवी तो पति ने कोर्ट में लगाई तलाक की अर्जी, हैरान कर देगी यह वजह

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। महाकुंभ में हर दिन डुबकी लगाने वालों का सैलाब उमड़ रहा है। दुनियाभर से श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए संगम पर पहुंच रहे हैं। इस बीच धार्मिक आस्था की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह के मामले भी सामने आने लगे हैं। अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक हैरान करने वाला मामला पहुंचा, जिसमें एक पत्नी के महाकुंभ जाने से नाराज पति ने तलाक मांगा है। पति ने कुटुंब न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन लगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अतिथि शिक्षक आरक्षण की नई व्यवस्था पर विवाद, हाईकोर्ट में फैसले को दे दी चुनौती

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षक आरक्षण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) भोपाल ने शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों को अतिथि शिक्षक आरक्षण के लाभ से बाहर कर दिया है। इस फैसले को 50 प्राथमिक शिक्षकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। शिक्षकों का कहना है कि यह नियम पुस्तिका में दर्ज नहीं है और पहले भी उन्हें यह लाभ मिलता रहा है, तो अब इसे क्यों बदला गया? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नाचते-गाते आया दूल्हा, घोड़ी पर बैठते ही ली आखिरी सांस, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। दरअसल बारात विवाह स्थल पर पहुंच चुकी थी, बैंड-बाजे की धुनों पर दूल्हा और बाराती नाच-गाकर उत्सव मना रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यह जश्न जल्द ही गम में बदल जाएगा। घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

14 महीने में 180 डिग्री घूम गया जनता का मानस... 4 चुनाव हारी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कमाल की बात ये है कि यह बुरा दौर पिछले एक साल या यूं कहें कि 12 महीने के दौरान आया है। कांग्रेस के लिए यह चिंता से ज्यादा चिंतन की बात है कि उसने ऐसा कौन सा काम किया है कि उसे हार पर हार मिल रही है। जनता ने सिर्फ कमल ही नहीं खिलाया है बल्कि हाथ पूरी तरह साफ कर दिया है। Congress को यह जरूर सोचना चाहिए कि उसने कौन सा काम किया कि जनता रूपी जनार्दन को हाथ साफ करना पड़ा। एक साल से Congress सिर्फ हार ही नहीं रही बल्कि मुकाबले में ही नजर नहीं आ रही। यह बीजेपी की जीत से ज्यादा कांग्रेस की करारी हार है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में चायवाला बना महापौर, कांग्रेस को 34 हजार वोटों से हराया

रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। रायगढ़ नगर निगम में 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2 सीट निर्दलीय को मिली है। यहां करीब 69.68% मतदान हुआ था। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

17 साल बाद मुनाफे में आई BSNL, तीसरी तिमाही में कंपनी को 262 करोड़ का प्रॉफिट

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने लगभग 17 साल बाद चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 262 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है। वर्ष 2007 से बीएसएनएल घाटे में चल रही थी। बीएसएनएल को घाटे से उबारने और टेलीकाम कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के लायक बनाने के लिए सरकार पिछले पांच सालों में कंपनी को 3.22 लाख करोड़ रुपए के वित्तीय पैकेज देने की घोषणा कर चुकी है।

महाकुंभ यात्रियों की बोलेरो-बस टकराईं, 10 की मौत व 19 घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 की मौके पर मौत हो गई। 19 घायल बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में संगम स्नान करने आ रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे बस से टक्कर हो गई थी। बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का आगे से पूरी अंदर की तरफ घुस गई थी।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
  • काम की खबरें
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच