वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस-भाजपा में सियासी बवाल, गहलोत ने बताया कांग्रेस की परंपरा, भाजपा बोली-सभी का गीत
Amit Baijnath Garg | Nov 08, 2025, 11:53 IST
Photograph: (the sootr)
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर उठाए सवाल। कहा-कांग्रेस की विरासत छीन रही भाजपा। वहीं भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने किया पलटवार। बोले-सभी का है वंदे मातरम्।
Jaipur. राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर राजस्थान में भाजपा, कांग्रेस समेत कई संस्थाओं ने कार्यक्रम किए। वंदे मातरम् गीत के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी हुई और एक-दूसरे पर पलटवार भी किए।
भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सबकी भागीदारी होनी चाहिए थी, लेकिन यह ऐसा लगता है जैसे सरकार के खर्चे पर भाजपा का कार्यक्रम हो।
भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग से मेरी सरकार भी गिरानी चाही थी, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी : गहलोत
शुरुआत से ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम् कांग्रेस की परंपरा रहा है, लेकिन अब भाजपा और आरएसएस कांग्रेस की यह पारंपरिक विरासत छीनना चाहते हैं। उधर, गहलोत के इस बयान को लेकर भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पलटवार करते हुए कहा कि वंदे मातरम् गीत सभी का है। किसी की बपौती नहीं है। गहलोत यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि गीत का कांग्रेस अधिवेशन में विरोध हुआ था। इस गीत को लेकर दोनों नेताओं ने तीखे सवाल किए हैं।
एसआई भर्ती पेपर लीक में गहलोत के पूर्व पीएसओ की जमानत खारिज, बेटे सहित 9 की बेल मंजूर
गहलोत ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजन हो रहे हैं, यह अच्छी बात है। इस फैसले में देश की भागीदारी होनी चाहिए। एक समिति बनती, जो इसकी रूपरेखा तय करती। पहले भी कई आयोजनों पर ऐसा होता रहा है, लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। इससे उनका अपराध बोध झलकता है। इनका संविधान में कभी विश्वास ही नहीं रहा।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ : जयपुर में 50,000 लोगों का सामूहिक गायन, युवाओं-छात्रों ने भरा नया जोश
क्या कांग्रेस में चल रहा है गहलोत का जादू, क्या वे पायलट पर हैं भारी, जानिए इस सवाल का पूरा जवाब
अब इन्हें धर्म के नाम पर सत्ता में आने का मौका मिला है और ये कांग्रेस की विरासत खत्म करना चाहते हैं। गहलोत ने कहा कि क्या आरएसएस ने अपनी शाखाओं में यह गीत गाया है। इनके दिल में सरदार पटेल, महात्मा गांधी और वंदे मातरम् नहीं हैं। यह गीत सीधे तौर पर भारतीय राष्ट्रवाद से जुड़ा है। यह किसी पर थोपा नहीं जा सकता। आज भी देश को कांग्रेस और कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत है। कांग्रेस राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर गर्व करती है। भाजपा खतरनाक रूप से धनबल की राजनीति कर रही है।
बिहार चुनाव : पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत कस रहे एक-दूसरे पर सियासी तंज
गहलोत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को कांग्रेस की विरासत बताने के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया है। गहलोत के इस बयान पर भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में इनके नेताओं ने वंदे मातरम् गीत का विरोध किया था। गहलोत कैसे इस गीत को कांग्रेस की विरासत बता रहे हैं। गहलोत वंदे मातरम् के इतिहास पर भ्रम फैला रहे हैं। तिवाड़ी ने कहा कि वंदे मातरम् किसी दल की नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रभावना का प्रतीक है।
वंदे मातरम्@150 अभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, स्वदेशी मेला का भी करेंगे उद्घाटन
कोचिंग हब में नहीं आए कोचिंग संस्थान, गहलोत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सत्ता बदलते ही ठंडे बस्ते में
तिवाड़ी ने कहा कि 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम् गीत की रचना की थी। 1882 में आनंद मठ में प्रकाशित हुआ, जिसमें इस गीत को प्रमुख स्थान मिला। 1905 के बंग-भंग आंदोलन के समय यह गीत स्वदेशी आंदोलन का प्रेरणास्रोत बन गया। गहलोत गलत बयानबाजी कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे। जिस वंदे मातरम् गीत का कांग्रेस अधिवेशन में विरोध हुआ, उसे गहलोत कैसे अपनी विरासत बता रहे हैं।
भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सबकी भागीदारी होनी चाहिए थी, लेकिन यह ऐसा लगता है जैसे सरकार के खर्चे पर भाजपा का कार्यक्रम हो।
भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग से मेरी सरकार भी गिरानी चाही थी, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी : गहलोत
आरोप-प्रत्यारोप का दौर
एसआई भर्ती पेपर लीक में गहलोत के पूर्व पीएसओ की जमानत खारिज, बेटे सहित 9 की बेल मंजूर
भाजपा का अपराध बोध
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ : जयपुर में 50,000 लोगों का सामूहिक गायन, युवाओं-छात्रों ने भरा नया जोश
छीनना चाहते हैं कांग्रेस की विरासत गहलोत ने कहा कि आजादी से पहले से ही कांग्रेस में यह गीत गाया जाता रहा है। आज भी हर अधिवेशन और कार्यक्रम में गीत गाया जाता है। अब भाजपा और आरएसएस कांग्रेस से यह विरासत छीनना चाहते हैं। आजादी की लड़ाई में आरएसएस के लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया। आजादी के बाद इन्होंने कभी संविधान को नहीं माना। इन्होंने डॉ. अंबेडकर और महात्मा गांधी के पुतले जलाए। सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था।
धर्म के नाम पर सत्ता में आए
बिहार चुनाव : पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत कस रहे एक-दूसरे पर सियासी तंज
वंदे मातरम् पर भ्रम फैला रहे गहलोत
वंदे मातरम्@150 अभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, स्वदेशी मेला का भी करेंगे उद्घाटन
कांग्रेस के अधिवेशन में हुआ था विरोध तिवाड़ी ने कहा कि गहलोत इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और राष्ट्रगीत को भी राजनीति के दायरे में घसीट रहे हैं। वंदे मातरम् गीत देश के स्वतंत्रता सेनानियों में आजादी की चेतना जगा रहा था। यह गीत तभी से भारत के क्रांतिकारियों के लिए एक मंत्र और प्रेरणा का स्रोत बन गया। कांग्रेस के अधिवेशन में मौलाना अली, शौकत अली जैसे नेताओं ने इसका विरोध किया था। इसके बाद में वंदे मातरम् को धर्म से जोड़ने की कोशिश की गई, जो कि पूरी तरह गलत और दुर्भाग्यपूर्ण था।
गहलोत को इतिहास पता होना चाहिए
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari