HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री ने दिए अहम निर्देश

Kanak Durga Jha | Jan 08, 2025, 13:31 IST
Share
Health department on alert HMPV virus minister important instructions
file photo

HMPV Virus Cases: एचएमपीवी (Human Metapneumovirus) वायरस का कहर अब भारत में भी नजर आ रहा है। छत्तीसढ़ समेत कई राज्यों की सरकार अलर्ट मोड पर है।

HMPV Virus Cases: एचएमपीवी (Human Metapneumovirus) वायरस का कहर अब भारत में भी नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की सरकार अलर्ट मोड पर है। वहीं एचएमपीवी वायरस के केस बढ़ने से छत्तीसढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों की खास बैठक ली। बैठक में मंत्री ने प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य विभाग के रेकॉर्ड्स की जांच की। इसके साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें - मंत्री जायसवाल

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में कहा कि, स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, एचएमपीवी वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, प्रदेश में कोई इमरजेंसी सिचुएशन नहीं है। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में इसके संक्रमित लोग मिले हैं।

पहले भी सामने आ चुका है ये वायरस

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों की टीम इस वायरस के बारे में निगरानी रख रही है। इसके लक्षण और प्रभाव के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कोरोना महामारी के बाद से ही किसी भी प्रकार के आपात स्थिति को लेकर विभाग तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, यह वायरस पहले भी रिपोर्ट किया जा चुका है और इससे घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। आम जनता स्वच्छता पर जोर दे। हमारी पूरी कोशिश है कि इस वायरस को रोके और साथ ही इससे लड़ने के लिए जनता को भी जागरूक करें।

छत्तीसगढ़ का महाकुंभ...संगम से 750 मीटर दूर भरेगा राजिम कुंभ कल्प मेला

ऐसे समझिए इस नए वायरस को

एक्सपर्ट्स ने बताया कि एचएमपीवी वायरस से बचने के लिए भीड़ वाली जगह से दूरी बना कर रखें, सर्दी खांसी बुखार वाले मरीजों के संपर्क में नहीं आएं, सर्दी खांसी बुखार के लक्षण पर तत्काल स्थानीय अस्पताल में जांच कराएं। ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल से ढंके। अपने हाथों को साबुन और सैनेटाइजर से साफ करते रहें। बीमार हैं तो घर पर रहें, ज्यादा पानी पीएं और पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

ये काम न करें

सर्दी, खांसी और बुखार होने पर या सामान्य स्थिति में भी टिशू पेपर का दोबारा इस्तेमाल न करें। बार-बार आंख नाक और मुंह को न छूएं। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें और डॉक्टर से सलाह लिए बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल न करें।

नक्सली भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से दुखी, कही ये बड़ी बात

FAQ

  1. एचएमपीवी वायरस क्या है और यह कैसे फैलता है?
    एचएमपीवी (ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस) एक श्वसन संक्रमण है जो खांसी, छींक या संक्रमित सतहों के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस मुख्य रूप से सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण पैदा करता है। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को इससे अधिक खतरा होता है।
  2. छत्तीसगढ़ सरकार एचएमपीवी वायरस से निपटने के लिए क्या कदम उठा रही है?
    छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा है और विशेषज्ञों की टीम वायरस पर नजर रख रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जनता को स्वच्छता बनाए रखने और जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना संभालेंगे लीजेंड 90 लीग का कमान

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Health Department
  • Chhattisgarh Health Department
  • छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री
  • स्वास्थ्य मंत्री
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg health department
  • HMPV वायरस
  • HMPV Virus
  • HMPV के लक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा