MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Jan 13, 2026, 08:16 IST
Share
mp top news 13 january 2026
mp top news 13 january 2026

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं-12वीं का टाइमटेबल बदला, जानें नई तारीखें। मोहन कैबिनेट आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर।

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं-12वीं का टाइमटेबल बदला, जानें नई तारीखें

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। इस बदलाव के तहत परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है, साथ ही कुछ विषयों के आयोजन का क्रम भी बदला है। सभी स्कूलों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों तक यह जानकारी शीघ्र पहुंचाएं।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मंत्रालय में आज (13 जनवरी) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।

चार माह में 660 नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर पा रहा महिला एवं बाल विकास विभाग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम के सात माह बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। कई परियोजनाओं में पर्यवेक्षक नहीं हैं और आंगनबाड़ियां खाली हैं। 660 पदों पर चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए परेशान हैं। अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी भी नियुक्ति को लेकर चिंतित हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी और राजस्थान में ठंड ने बरपाया कहर, सीजी में शीतलहर से मिलेगी राहत

बसेरा पंचमी से पहले मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में कोहरा छा गया है। अब छत्तीसगढ़ की बात करें तो, प्रदेश में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में कुछ दिनों में वृद्धि हो सकती है। वहीं, राजस्थान में ठंड और कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गोमांस मामले में आज बड़ा प्रदर्शन, सीएम हाउस तक पैदल मार्च

भोपाल में 13 जनवरी को जय मां भवानी संगठन बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। ये प्रदर्शन गौमांस मामले में विरोध के तौर पर आयोजित किया गया है। हाल ही में एक स्लॉटर हाउस से गौमांस जब्त हुआ था। इसके बाद संगठन ने मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च का ऐलान किया है। मार्च दोपहर 1 बजे होटल पलाश से शुरू होगा। संगठन का उद्देश्य मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना है। वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही गौहत्या कानूनों का सख्ती से पालन करने की अपील करेंगे।

प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 के विरोध में उतरा अजाक्स, 13 जनवरी को अंतिम सुनवाई पर संशय

मध्यप्रदेश में सालों से अटकी पदोन्नतियों को लेकर चल रहा विवाद अब और पेचीदा होता नजर आ रहा है। पदोन्नति नियम 2025 के खिलाफ जारी कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। अब आरक्षित वर्ग की ओर से नई याचिका दाखिल होने से मामला फिर से उलझता नजर आ रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की सुप्रीम तैयारी? केंद्र-राज्यों को नोटिस जारी

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने आरक्षण के क्षेत्र में एक अत्यंत संवेदनशील और प्रभावशाली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिका में तर्क दिया गया कि SC और ST वर्ग के भीतर एक ऐसा वर्ग बना है। यह वर्ग पीढ़ियों से आरक्षण का लाभ लेकर सशक्त हो चुका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 23वीं मौत, जड़ से खत्म नहीं हुई दूषित पानी की समस्या

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:भागीरथपुरा में दूषित पानी से 23वीं मौत हो गई है। भागीरथपुरा के इमली वाली गली के निवासी भगवान भारने की मौत से एक बार फिर प्रशासन के दावों पर सवाल उठे हैं। उनके बेटे के अनुसार, भगवान भारने की तबीयत 28 दिसंबर को बिगड़ी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट के आदेश-चाइना मांझे की बिक्री, उपयोग वालों पर दर्ज हो लापरवाही का केस

इंदौर हाईकोर्ट ने चाइना मांझे को लेकर सुओ मोटो याचिका ली थी। इस मामले में इंदौर में फिर एक दिन में दो लोगों के गले कट गए। इसमें एक व्यापारी की मौत हो गई। याचिका में हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में धागा बेचने और उपयोग करने वाले दोनों पर गैर इरातदन हत्या का केस हो। यदि आरोपी नाबालिग है, तो अभिभावक को आरोपी बनाया जाए। सुनवाई के दौरान इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा कोर्ट में उपस्थित रहे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस में कोई राहत नहीं, सुनवाई तारीख 10 फरवरी लगी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा 2025 लंबी अटकी हुई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में परीक्षा नियम 2015 को चुनौती देते हुए याचिका लगी हुई है। हाईकोर्ट से मेंस पर रोक है। इसके चलते जून 2025 से यह परीक्षा रूकी हुई है। 09 जनवरी को संभावित तारीख थी लेकिन केस लिस्ट नहीं हुआ। अब जो नई तारीख आई वह भी निराशाजनक है। इसके बाद भी तय नहीं है कि यह सुनवाई उसी दिन होगी भी या नहीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC महाआंदोलन न्याय यात्रा 2.0 की तैयारी, मांगे फिर वही अधिक पद, 100 फीसदी रिजल्ट

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को लेकर एनईवाययू ने न्याय यात्रा 2.0 का आह्वान किया गया है। इसके लिए कुल नौ मांगों का ज्ञापन तैयार किया गया है। एनईवाययू के राधे जाट ने बताया कि यह यात्रा 15 जनवरी को डीडी गार्डन भंवरकुआं से पीएससी कार्यालय तक जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोयाबीन से बाद अब सरसों के किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

सोयाबीन के बाद अब सरसों की फसल पर भी भावांतर योजना लागू होगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

किसानों को एक्सपोर्टर बनाएगी एमपी सरकार, 16 विभागों को दिए टास्क

मध्य प्रदेश सरकार 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल से कृषक कल्याण वर्ष की औपचारिक शुरुआत की। किसानों को अन्नदाता से उद्यमी, ऊर्जा दाता और एक्सपोर्टर बनाने का लक्ष्य है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में साइबर धोखाधड़ी में ई-एफआईआर प्रक्रिया लागू, जानें नियम

मध्य प्रदेश में सायबर अपराधों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने e-FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए हैं। अब e-FIR तो दर्ज होगी, लेकिन इस पर साइन के लिए शिकायतकर्ता को संबंधित थाने में जाना जरूरी होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा