MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Nov 25, 2025, 07:57 IST
Share
mp-top-news-25-november
mp-top-news-25-november

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... मोहन कैबिनेट आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर। सोयाबीन किसानों की बल्ले-बल्ले: आएंगे 253 करोड़ रुपए। MP में अजाक्स विवाद: दो-दो अध्यक्ष! कौन असली, कौन फर्जी?।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मंत्रालय में आज (25 नवंबर) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।

सोयाबीन किसानों की बल्ले-बल्ले: 26 नवंबर को आएंगे भावांतर योजना के 253 करोड़ रुपए

BHOPAL. सोयाबीन उत्पादकों के लिए एक अच्छी खबर है। सीएम मोहन यादव बुधवार, 26 नवंबर को भावांतर योजना की दूसरी किस्त देंगे। इस दौरान 1.52 लाख किसानों के खातों में 253 करोड़ रुपए जमा किए जाएंगे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम इंदौर के गौतमपुरा में होगा। इसमें सीएम डॉ.मोहन यादव के अलावा, प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में दस हजार से अधिक किसानों के जुटने की संभावना है। इसके लिए कृषि विभाग ने बड़ी तैयारी की है। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के लिए कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में अजाक्स विवाद: दो-दो अध्यक्ष! कौन असली, कौन फर्जी?

BHOPAL. मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी और कर्मचारी संघ (AJJAKS) इन दिनों बड़े विवाद में है। दो संगठन के दो अलग-अलग अध्यक्ष सामने आ गए हैं। एक ओर चौधरी मुकेश मौर्य हैं तो दूसरी ओर आईएएस संतोष वर्मा, जिन्हें रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया का समर्थन मिला है। अब सवाल ये है कि असली अध्यक्ष कौन है और फर्जी कौन? खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में छाएगा घना कोहरा और बादल, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य था। नरसिंहपुर जिले में शीतल दिन का अनुभव हुआ। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए रहने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी। वहीं, विंध्य क्षेत्र में घना कोहरा होने का अलर्ट है। इससे विजिबिलिटी कम हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में 26 लाख बच्चों के आधार कार्ड अपडेट नहीं, जानें क्यों जरूरी है आधार अपडेट

JABALPUR.मध्यप्रदेश में लगभग 26 लाख विद्यार्थियों के आधार कार्ड अभी तक अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट अब तक नहीं हुए हैं। यह जानकारी UIDAI के डिप्टी डायरेक्टर जनरल के जबलपुर दौरे में सामने आई। UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर आधार में बायोमीट्रिक अपडेट अनिवार्य है। राज्य में बड़ी संख्या में छात्र इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से अभी भी अछूते हैं। इससे पहचान संबंधी रिकॉर्ड अधूरे रह जाते हैं। स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाएं और DBT लाभ में बाधा आती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में अब किसी भी जिले की रजिस्ट्री भोपाल से होगी, जानिए कैसी होगी नई व्यवस्था

BHOPAL. मध्य प्रदेश में अब संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए जिले जाने की जरूरत नहीं होगी। भोपाल में शुरू हो रहे साइबर पंजीयन कार्यालय से प्रदेशभर की संपत्तियों की रजिस्ट्री ऑनलाइन (Online Property Registration) हो सकेगी। जानिए इस बदलाव से खरीदारों, प्रशासन और निगरानी व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना : मप्र के 8 जिले शामिल, ये IAS बने जिला नोडल अधिकारी

BHOPAL. करीब छह माह पहले लागू प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PM-DDKY) में मप्र के 8 आदिवासी बाहुल्य जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों में विभाग मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। जीएडी ने सोमवार को नोडल अफसरों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

किसानों के लिए खुशखबरी, इस बार भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल के MSP पर गेहूं खरीदेगी एमपी सरकार

एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने इस साल भी गेहूं की खरीद MSP 2600 रुपए प्रति क्विंटल पर तय की है। सीएम मोहन यादव ने रविवार, 23 नवंबर को सागर जिले के बंडा में आयोजित कार्यक्रम में इसका ऐलान किया है। वहीं, यह फैसला किसानों के लिए राहत भरा हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफसरों के बंगले बचाने को बदल गया प्रोजेक्ट, 12 हजार करोड़ बढ़ी लागत

today's news headlines : केन-बेतवा प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के लोगों को पानी देने के लिए बना है। हाल में प्रोजेक्ट का अलाइनमेंट बदल गया है। इसका कारण- निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ के कलेक्टर-एसपी के बंगलों और 40 कॉलोनी को बचाना है। रोड से नहर बनने की बजाय अब पाइपलाइन और टनल का विकल्प चुना गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में काम करने वाले 80 हजार दैनिक वेतन भोगी क्या होंगे बाहर

INDORE.मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद) में करीब 80 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काम करते हैं। अब इनकी नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। एमपी वित्त विभाग के साल 2000 के 25 साल पुराने एक पत्र पर अब जाकर सरकार ने फिर से सख्ती शुरू कर दी है। सभी नगरीय निकायों से इन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डॉ. रोहिणी घावरी की नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को खुली चुनौती, मंच पर तेरे साथ बैठूंगी, स्पीच भी दूंगी

BHOPAL. यूपी के मुजफ्फरनगर में सांसद चंद्रशेखर आजाद की संविधान रैली से पहले नया विवाद खड़ा हुआ है। यह विवाद चंद्रशेखर की कथित पूर्व प्रेमिका डॉ. रोहिणी घावरी ने खड़ा किया है। इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर को चुनौती दी। उन्होंने लिखा, चंद्रशेखर के मंच से अगर किसी ने मुझे हाथ भी लगाया तो पूरा देश देखेगा इसका महिला सम्मान। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्राइवेट विश्वविद्यालयों ने नहीं सुनी तो विनियामक आयोग करेगा कर्मचारियों की शिकायत की सुनवाई

MP News. निजी विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक और कर्मचारियों की शिकायतों की सुनवाई अब मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग करेगा। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए आयोग को अधिकृत किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अजाक्स के नए प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा का अभद्र बयान, मेरे बेटे को ब्राह्मण बेटी दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें |रविवार को अजाक्स संगठन के कार्यक्रम में नए प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा का बयान विवादों में आ गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कोई ब्राह्मण उनके बेटे से रिश्ते नहीं बनाता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Weather update
  • मोहन कैबिनेट
  • आधार कार्ड अपडेट
  • अजाक्स
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना
  • रोहिणी घावरी
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भावांतर योजना
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • Online Property Registration
  • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच